अभिनेता विजयेंद्र घाटगे ने जमीन विवाद में मांगी सुरक्षा: पुलिस कमिश्नर को दिया बयान; जांच एसीपी गांधी नगर को सौंपी
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
जंबूर्डी हप्सी इलाके के जमीन विवाद में फिल्म अभिनेता विजयेंद्र घाटगे ने सुरक्षा को लेकर पुलिस का दरवाजा खटखटाया है। कब्जाधारियों से खतरे की आशंका जताते हुए कोर्ट में याचिका दायर की थी। कोर्ट के निर्देश पर पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है और पुलिस कमिश्नर कार्यालय में उनके बयान दर्ज किए गए हैं।
जानकारी के मुताबिक विजयेंद्र घाटगे शनिवार को वकीलों के साथ पुलिस कमिश्नर कार्यालय पहुंचे। कमिश्नर संतोष सिंह को जम्बूड़ी हप्सी स्थित जमीन विवाद की जानकारी दी। बताया संबंधित जमीन उनकी है। खेती के लिए एक व्यक्ति को दी थी, लेकिन उस व्यक्ति और उसके परिवार ने कब्जा कर लिया है।
जमीन पर जाने की कोशिश करते हैं तो कब्जाधारियों से खतरे की आशंका महसूस होती है। पुलिस कमिश्नर कार्यालय में अभिनेता के बयान दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। अधिकारियों का कहना है जमीन से जुड़े दस्तावेजों और पक्षकारों के बयान पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस तैयार कर रही रिपोर्ट
डीसीपी कृष्ण लालचंदानी ने विवाद की जांच एसीपी गांधी नगर को सौंपी है। साथ ही अभिनेता द्वारा जताई गई सुरक्षा संबंधी चिंता को देखते हुए पुलिस रिपोर्ट तैयार कर रही है। जांच के दौरान यह भी देखा जाएगा जमीन पर कब्जे को लेकर दोनों पक्षों के दावे क्या हैं और किस आधार पर विवाद खड़ा हुआ है।
होलकर राजवंश से जुड़े, 100 से ज्यादा फिल्मों में कर चुके काम
विजयेंद्र घाटगे का संबंध होलकर राजवंश से है। उनकी मां सीताराजे घाटगे, महाराजा तुकोजीराव होलकर तृतीय की बेटी थीं। इसी कारण उन्हें होलकर राजवंश का नाती माना जाता है। उनके पिता कर्नल फतेहसिंहराव घाटगे महाराष्ट्र के मराठा शाही परिवार से थे।
विजयेंद्र घाटगे हिंदी सिनेमा के जाने-माने अभिनेता रहे हैं। उन्होंने अपने फिल्मी कॅरियर की शुरुआत फिल्म ‘चितचोर’ से की थी और इसके बाद कई चर्चित फिल्मों में अभिनय किया। 100 से अधिक फिल्मों में भूमिका निभा चुके हैं और लंबे समय तक फिल्म इंडस्ट्री में सक्रिय रहे हैं।
संबंधित समाचार

यूपीआई शुल्क के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला:2000 से ज्यादा के ट्रांजैक्शन पर एमडीआर को चुनौती

हाईवे पर गायों के झुंड से टकराया तेज रफ्तार ट्रक:3 की मौत; 4 घायल, चालक हिरासत में

जर्जर मकान तोड़ते समय बड़ा हादसा:दूसरे घर की दीवार गिरी; 3 की मौत, कई लोग घायल

UPI शुल्क के खिलाफ व्यापारियों का विरोध:दुकानों पर लगाएंगे पोस्टर; कारोबारी बोले- बढ़ सकती है लेन-देन की लागत

70 विदेशियों के फर्जी पासपोर्ट बनवाने का खुलासा:इतने जिलों में फैला नेटवर्क; दलालों से लेकर सरकारी सत्यापन तक जांच

ऑनलाइन ठगी के 2 नए मामले:एक रुपए भेजने के नाम पर लिंक खुलवाई; खाते से उड़ाए रुपए

धर्मनगरी में युवा धर्म संसद:इतने राज्यों से पहुंचेंगे इतने विद्यार्थी; शिक्षक-शोधकर्ता और धर्माचार्य भी होंगे शामिल

यूपीआई पर विपक्ष के नेता और सरकार आमने-सामने:इस देश के दबाव का आरोप; वित्त मंत्रालय ने किया फैसले का बचाव

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:बाबू रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार; नोट लेते ही दबोचा

इस कंपनी का पूर्व सांसद पर इतने करोड़ की मानहानि का केस:घी को ‘नकली’ बताने वाले बयान से जुड़ा विवाद; इस दिन होगी अगली सुनवाई

देखिये वीडियो, ट्रैफिक पुलिसकर्मियों ने दिखाई मानवता:घायल व्यक्ति को समय पर ऑटो से पहुंचाया अस्पताल; ड्यूटी के साथ दिखाई इंसानियत

शराबबंदी की मांग को लेकर महिलाओं का प्रदर्शन:मोबाइल टावर पर चढ़ीं; लगाए ये गंभीर आरोप

पीएफ के लिए बेसिक सैलरी लिमिट बढ़कर इतने हजार:इतने साल बाद बदलाव; इतने लाख कर्मचारियों को मिलेगा फायदा, बढ़ेगी बचत और पेंशन कवरेज

समय पर नहीं जागती पुलिस तो सैकड़ों लोगों की जान जाती:शिवांजय राजपूत केवल दो पेटियां ही खपा पाया था

पूरे प्रदेश के नगर निगमों में यह सबसे कमाऊ:अकेले इतने करोड़ की वसूली;16 निगमों ने मिलकर जुटाए इतने रुपए

पुलिस नहीं ले रही पीड़ितों के बयान:37 मौतों का मामला; राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग के सदस्य से शिकायत

देखिए वीडियो:छात्रों की गूंज; युवाओं के बीच पहुंच रही कांग्रेस, कहीं गिटार-जामिंग तो कहीं टैटू

शहर के 10 प्रमुख मार्गों और चौराहों का बदला जाएगा नाम:नामकरण समिति की बैठक में प्रस्ताव स्वीकृत; अंतिम मंजूरी के लिए एमआईसी भेजा

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने प्रशासन की फीस व्यवस्था पर उठाए सवाल:कहा- मुद्दा रकम नहीं; परंपरा का है, हम 10 लाख क्या और ज्यादा दे देते

बिल्डर्स को नगर निगम का 200 करोड़ का झटका:70 से अधिक निर्माणकर्ताओं को थमाए टैक्स नोटिस; मामला पहुंचा हाई कोर्ट
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!