13 मिलावटखोरों पर कार्रवाई: 21 लाख रु. जुर्माना वसूला
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
कलेक्टर शिवम वर्मा के निर्देश पर खाद्य विभाग द्वारा चलाए गए अभियान में 13 मिलावटखोरों पर कड़ी कार्रवाई की गई। इस दौरान उनसे 21 लाख रुपए का जुर्माना वसूला गया। इनमें ज्यादातर व्यापारी दूध-नमकीन और कन्फेक्शनरी का व्यापार करते हैं।
उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने तलावली चांदा में लैब के शुभारंभ समारोह में मिलावटखोरों पर कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे। इस पर खाद्य एवं औषधि प्रशासन प्रभारी मनीष स्वामी ने अभियान चलाकर विभिन्न प्रतिष्ठानों से लाल मिर्च पाउडर, काला नमक, सौंफ, पनीर, घी, पेड़ा मिठाई, हींग चना, मिल्क पाउडर आदि के नमूने लिए थे।
जांच के बाद नमूनों में अमानक स्तर, मिलावट तथा मिथ्या छाप सामग्री, अस्वच्छ वातावरण का होना पाया गया। इस तरह के 13 प्रतिष्ठानों पर कुल 21 लाख रुपए का अर्थदंड किया गया।
इनमें मेसर्स रिया स्वीट्स एंड लघु उद्योग पर 3 लाख, मेसर्स मोहनलाल प्रह्लाददास एंड संस पर 1. 50 लाख, मेसर्स गुडलक ट्रेडलिंक पर 1.50 लाख, मेसर्स यू एंड मी इंटरप्राइजेस पर एक लाख, मेसर्स सनी इंटरप्राइजेस पर 2.50 लाख, मेसर्स वेजबीट्स रेस्टोरेंट प्रा. लि. पर एक लाख, मेसर्स जय मां अम्बे दूध भंडार एवं स्वीट्स पर एक लाख, मेसर्स चिक एन सर्व पर 50 हजार, मेसर्स श्री राधे स्वीट्स एंड नमकीन पर एक लाख, मेसर्स अरिहंत मिल्क प्रोडक्ट्स पर 2.50 लाख, मेसर्स अग्रवाल स्नेक्स फूड इंडिया पर एक लाख, मेसर्स एस एंड एन श्रीफल कन्फेक्शनर्स प्रालि पर 2, 50 लाख, मेसर्स विश्वकर्मा गृह उद्योग पर 2 लाख रुपए शामिल हैं। इनके मामले अपर कलेक्टर नवजीवन विजय पवार की कोर्ट में पेश किए गए थे।
कलेक्टर बोले-अभियान जारी रहेगा... कलेक्टर शिवम वर्मा ने कहा है कि जनस्वास्थ्य से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।
यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा और मिलावट करने वालों के विरुद्ध कठोरतम दंडात्मक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी, ताकि आम नागरिकों को शुद्ध एवं सुरक्षित खाद्य सामग्री उपलब्ध हो सके।
संबंधित समाचार

सिम एक्टिवेशन के नाम पर साइबर ठगी:आईटी कर्मचारी के खाते से लाखों उड़ाए

जहरीले पानी से मरने वालों के घर पहुंची कांग्रेस:मृतकों के परिजन ने कहा- हादसे के दोषियों को सजा मिलना चाहिए

देखिए वीडियो, राजघाट पहुंचा विपक्ष:इन नेताओं को अंदर जाने की अनुमति; बापू को दी श्रद्धांजलि, सीईसी के इस्तीफे पर तीसरे दिन भी प्रदर्शन

देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर मुस्लिम महिला करेगी पितृ तर्पण:पूर्वजों के सम्मान का लिया संकल्प

फिटनेस व्यवस्था हुई ठप चालकों की ‘चेकिंग’ तेज:सरकारी वेबसाइट पर फिटनेस सुविधा महीनों से बाधित होने का दावा

एमटी क्लॉथ मार्केट में बंपर अमृत उपहार योजना का मुख्य ड्रॉ संपन्न:व्यापारियों को मिले 251 आकर्षक उपहार; दलालों के लिए रखे गए थे 31 विशेष पुरस्कार

मध्यप्रदेश में निवेश करेगा आरपीजी समूह:ट्रांसमिशन, टायर,आईटी सेक्टर पर सीएम डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की चर्चा

चाचा 420 की साजिश का शिकार आरिफ अली:एक बार एनडीपीएस एक्ट के झूठे केस में फंसा चुका; फिर दे रहा धमकी

बैंक बिल्डिंग के जर्जर छज्जे हटाए:प्लास्टर गिरने के बाद निगम की कार्रवाई; समय-सीमा में नहीं हुआ काम

नकली तंबाकू का नेटवर्क खंगाल रही सराफा पुलिस:आरोपी ने लिया कृष्णा ट्रेडर्स का नाम; पैकिंग रोल और लेबल के स्रोत की भी होगी जांच

कार से टक्कर के बाद बाइक सवार नशेड़ी ने फोड़ा कांच:घटना के बाद दोनों पक्ष को थाने ले गई पुलिस; मारपीट का वीडियो वायरल

गैंगस्टर सतीश भाऊ और उसके गुर्गों के खिलाफ क्राइम ब्रांच में दर्ज हुई शिकायत:लाखों रुपए वसूलने के मामले में; प्रॉपर्टी सेटलमेंट के नाम पर लिए, अब धमका रहे हैं फरियादी को

टूरिज्म फीलिंग नहीं हीलिंग भी:सीएम डॉ. मोहन यादव

जय श्रीकृष्ण या 'जेएसके' या जय श्रीकृष्णा

दोस्तों के साथ ओडिशा गया गणेश लापता:जांच पर उठे सवाल

ड्रग्स तस्करी की 48.50 लाख की कमाई पर सफेमा का शिकंजा:पहले से 13 केस दर्ज; जिनमें से तीन एनडीपीएस एक्ट के

पेट्रोल पंप से की रेकी और रास्ते में लूट लिया:काका तमने जो नोट दिया वी नकली है कहकर रोका था किसान को

बंटी नागर खुदकुशी कांड में बॉबी छाबड़ा की हुई एंट्री:मामला छोटा बांगड़दा हाईराइज बिल्डिंग के 35 करोड़ के लेनदेन का

चंदर की मौत का गुस्सा:कोर्ट में बदमाश सूरज जाट पर बरसीं चप्पलें

तस्कर रेहान गिरफ्तार पुलिस ने आखिरकार दबोचा:नाना के ड्रग्स नेटवर्क की अहम कड़ी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!