लोकायुक्त की कार्रवाई: नामांतरण के बदले रिश्वत मांगने का आरोप; इतने हजार लेते पटवारी गिरफ्तार
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, खरगोन।
नामांतरण के काम के बदले रिश्वत मांगने के आरोप में लोकायुक्त इंदौर की टीम ने खरगोन जिले में कार्रवाई करते हुए एक पटवारी को 20 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए पकड़ा।
ट्रैप कार्रवाई के दौरान लोकायुक्त टीम ने रिश्वत की रकम भी जब्त की है। मामले में तहसीलदार सहित दो पटवारियों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है।
मामला सैगांव तहसील क्षेत्र से जुड़ा है। शिकायतकर्ता पुनीत नाड़ीवाल निवासी कसरावद बड़ी ने 25 सितंबर को लोकायुक्त कार्यालय इंदौर में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि उनकी पत्नी ममता नाड़ीवाल के नाम कृषि भूमि है, जिसका नामांतरण कराया जाना था।
नामांतरण के लिए मांगे थे 2 लाख रुपए
शिकायत के मुताबिक, नामांतरण की प्रक्रिया के संबंध में शिकायतकर्ता ने तहसीलदार अंतर सिंह कनेश से संपर्क किया था। आरोप है कि तहसीलदार ने उन्हें संबंधित पटवारी से संपर्क करने के लिए कहा।
इसके बाद शिकायतकर्ता ने पटवारी खुम सिंह धारवे से संपर्क किया। आरोप है कि पटवारी ने नामांतरण का काम कराने के बदले 2 लाख रुपए रिश्वत की मांग की।
पटवारी के माध्यम से रकम लेने का आरोप
शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया कि रिश्वत की रकम पटवारी कुलदीप यादव के माध्यम से मांगी जा रही थी। इसके बाद शिकायतकर्ता ने लोकायुक्त पुलिस इंदौर से संपर्क कर पूरे मामले की जानकारी दी।
लोकायुक्त टीम ने शिकायत का सत्यापन कराया। सत्यापन में शिकायत में लगाए गए आरोप सही पाए जाने के बाद टीम ने ट्रैप कार्रवाई की योजना बनाई।
मेडिकल के सामने 20 हजार रुपए लेते पकड़ा
लोकायुक्त टीम ने 28 सितंबर को खरगोन में श्री पाटीदार मेडिकल के सामने ट्रैप कार्रवाई की। इस दौरान पटवारी खुम सिंह धारवे को शिकायतकर्ता से 20 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए पकड़ा गया।
टीम ने आरोपी पटवारी के कब्जे से रिश्वत की रकम बरामद कर जब्त कर ली। कार्रवाई के बाद लोकायुक्त पुलिस ने मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू की।
तहसीलदार सहित तीन लोगों पर केस
लोकायुक्त के अनुसार, मामले में तहसीलदार अंतर सिंह कनेश, पटवारी खुम सिंह धारवे और पटवारी कुलदीप यादव को आरोपी बनाया गया है। तीनों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण संशोधन अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है।
मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 2018 की धारा 7 तथा बीएनएस 2023 की धारा 61(2) के तहत कार्रवाई की गई है। लोकायुक्त पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।
संबंधित समाचार

हिस्ट्रीशीटर कोर्ट में हुआ पेश:खुलासा फर्स्ट ने पहले ही कर दिया था खुलासा

देखिए वीडियो, अस्पताल की न्यू ओपीडी में घुसा सांप:खिड़की के पास दिखा; गार्ड ने बाहर निकाला

चाकूबाजी में घायल हुए युवक की मौत:बाइक-एक्टिवा की टक्कर के बाद हुआ था विवाद; आरोपी ने थाने पहुंचकर रची झूठी कहानी

खाद्य विभाग की ताबड़तोड़ कार्रवाई:केक में मिली फफूंद; रेस्टोरेंट की रसोई में घूमते मिले कॉकरोच

देखिए वीडियो:हाई रेंज शराब की तस्करी करते बाइक सवार पकड़ाया

AI ट्रेडिंग के नाम पर युवक से लाखों की ठगी:पहले रिटर्न देकर भरोसा जीता; फिर बोनस-टैक्स के नाम पर ऐंठे रुपए

जूनियर छात्रों पर देर रात दरवाजे पीटने का आरोप:इस कॉलेज में रैगिंग की शिकायत; एनएमसी ने 24 घंटे में मांगी रिपोर्ट

एशियन गेम्स में नीरू ढांडा ने रचा इतिहास:विमेंस ट्रैप में स्वर्ण जीतने वाली पहली भारतीय महिला बनी; इंडिया ने अब तक इतने पदक जीते

अलग-अलग मामलों में तीन लोगों की मौत:युवक और मिस्त्री ने फांसी लगाई; महिला ने जहर खाया

गोपनीय बैंक दस्तावेज कैसे पहुंचे यू-ट्यूब चैनल तक:इतने लाख की मांग के आरोप में एफआईआर

खेल में ठगी:अब एडवांस के नाम पर फ्राॅड; सोशल मीडिया के जरिए क्रिकेट प्रेमियों को जाल में फंसाने की कोशिश

बिल्डर बंटी नागर की आत्महत्या के मामले में सुराग तलाश रही पुलिस:ऑफिस कर्मचारियों और परिचितों से चल रही पूछताछ; सामने आए जांच के फुटेज

शादी का झांसा देकर शादीशुदा महिला से दुष्कर्म:तलाक के बाद साथ रखा; एक साल पहले हुई थी बातचीत

EOW की बड़ी कार्रवाई:रिश्वत लेते सरपंच और पति रंगे हाथों गिरफ्तार

बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे दिग्गज अभिनेता:सुख; समृद्धि और खुशहाली की कामना की, वैदिक मंत्रों का किया जाप

लापरवाही पर तीन भोजनालयों को नोटिस:8 खाद्य पदार्थों के नमूने लिए

भूमिगत मेट्रो के विरोध में सड़क पर उतरे 20 कॉलोनियों के लोग:‘एक दीया उम्मीद का’ जलाकर जताया विरोध

5 सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर समेत 10 पर एफआईआर दर्ज पांच गिरफ्तार:शाही मस्जिद विवाद में दोबारा पथराव, लाठीचार्ज

हाथी पर सवार होकर आ रही हैं मां जगदंबा:आस्था का महापर्व है शारदीय नवरात्रि

होटल की चौथी मंजिल से गिरा कर्मचारी:उपचार से पहले मौत; मामा के बेटे के साथ करता था काम
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!