किन्नर के घर डकैती का आरोपी गिरफ्तार: 10 हजार का इनामी बदमाश; 7.60 लाख का माल बरामद
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, मुरैना।
अंबाह में करीब 8 महीने पहले किन्नर के घर हुई सनसनीखेज डकैती के मामले में पुलिस ने फरार 10 हजार रुपए के इनामी आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान सतेंद्र निषाद (30) निवासी शमशाबाद, जिला आगरा के रूप में हुई है। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर सोने-चांदी के आभूषण, बाइक, अवैध हथियार और मोबाइल सहित करीब 7.60 लाख रुपए का माल बरामद किया है।
पुलिस के अनुसार आरोपी को 18 अगस्त को ग्राम महलन का पुरा से कथियाना नदी घाट की ओर जाने वाले कच्चे रास्ते से पकड़ा गया। आरोपी पिछले करीब 8 महीने से फरार था।
बंदूक की नोक पर किन्नर के घर डाली थी डकैती
मामला 18 जनवरी 2026 की रात का है। फरियादिया राबिया किन्नर ने अंबाह थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि रात करीब 1:45 बजे वह राधिका किन्नर, रिया किन्नर और श्री किन्नर के साथ घर में सो रही थीं।
इसी दौरान 8-9 हथियारबंद बदमाश घर में घुस आए और बंदूक की नोक पर डकैती की वारदात को अंजाम दिया। शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। जांच के दौरान आर्म्स एक्ट की धाराएं भी बढ़ाई गई थीं।
आरोपी के पास से मिले आभूषण और हथियार
पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर करीब 4 तोला सोने के आभूषण और 500 ग्राम चांदी के जेवर बरामद किए हैं, जिनकी कीमत करीब 6 लाख रुपए बताई गई है।
इसके अलावा पुलिस ने करीब 1.30 लाख रुपए कीमत की अपाचे बाइक, 315 बोर का देशी कट्टा, 3 जिंदा कारतूस और 2 मोबाइल फोन भी जब्त किए हैं।
छह आरोपी पहले हो चुके गिरफ्तार
पुलिस के मुताबिक इस डकैती की वारदात में शामिल 6 आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। सतेंद्र निषाद की गिरफ्तारी के बाद उससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस अब घटना में शामिल अन्य फरार आरोपियों की तलाश में जुटी है।
तीन राज्यों में दर्ज हैं 16 गंभीर मामले
पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार गिरफ्तार आरोपी सतेंद्र निषाद शातिर अपराधी है। उसके खिलाफ मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में चोरी, लूट, डकैती, हत्या के प्रयास, आर्म्स एक्ट और गैंगस्टर एक्ट सहित करीब 16 आपराधिक मामले दर्ज हैं।
पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ आगरा, फिरोजाबाद, झांसी, ललितपुर, हमीरपुर और अन्य स्थानों के थानों में भी मामले दर्ज हैं। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर पूरे गिरोह और अन्य वारदातों के संबंध में जानकारी जुटा रही है।
संबंधित समाचार

कबाड़ से बनी इतनी फीट ऊंची ‘सफाई मित्र’ की प्रतिमा:इतने किलो स्क्रैप से दिया 3-R का संदेश

देखिए वीडियो, गांधी जयंती पर पूर्व सीएम के बयान से हुआ सियासी विवाद:गोडसे को लेकर फिसली जुबान

देखिए वीडियो, SIR के खिलाफ CJP का प्रदर्शन:गांधी की तस्वीर वाली टी-शर्ट में पहुंचे समर्थक

मालवा की माटी से राष्ट्रभाषा का संकल्प:जब इंदौर के मंच से गूंजी थी बापू की हुंकार

अभिनेता से करोड़ों के नदी घोटाले में पूछताछ:गिरफ्तारी की खबरों पर किया इनकार

मुंह छिपाकर भागता फिर रहा ब्लैकमेलर शाहरुख:मोबाइल भी बंद आ रहा; पुलिस ने भेजा नोटिस

देखिए वीडियो, ड्राई डे पर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई:इतने लीटर अवैध शराब जब्त; इतने आरोपियों पर केस दर्ज

हींग कारोबारी ने महिला से 4.16 करोड़ रुपए ऐंठे:पुलिस-प्रशासन में पहुंच का भरोसा दिलाकर फर्म के खाते में जमा कराई रकम

घर के बाहर खड़े स्कूटर में आग लगाई:तीन संदिग्ध कैमरे में कैद

योजना से वंचित:नियमों में फंसी लाखों आदिवासी महिलाएं; जनहित याचिका के जरिए उठाया मुद्दा

होटल से घर लौट रहे कुक को ट्रक ने रौंदा:अस्पताल में इलाज न मिलने की बात पर लोगों ने किया हंगामा

साइबर ठगी के दो मामले:धमकी देकर इतने हजार उड़ाए; डॉलर का झांसा देकर इतने ठगे

नए उद्योग और रोजगार के अवसर बढ़ाने पर है फोकस:मुख्यमंत्री मोहन यादव

शाही मस्जिद की मीनार टूटने से फैली अफवाहों पर कलेक्टर ने लगाया विराम:प्रशासन का स्पष्टीकरण 'स्थिति नियंत्रण में, जनहानि नहीं'

पीएम मोदी से मिले सीएम डॉ. मोहन यादव:ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 का दिया न्योता

‘नक्सलमुक्त’ के बाद अब ‘नशामुक्त’ एमपी की तैयारी:सीएम डॉ. मोहन यादव बोले- सरकार की दिशा साफ

अवैध कॉलोनी की खबर छापी तो तथाकथित पत्रकार पर जानलेवा हमला:पटवारी के सामने बांस-बल्लियों से पीटा

देखिए वीडियो, कार की टक्कर के बाद मोबाइल छीनने का आरोप:तीन युवकों की पुलिस से निष्पक्ष जांच की मांग

थार सवार बदमाशों का आतंक युवकों पर किया हवाई फायर:घूरने की बात पर पहले युवक को पीटा था; समझाने पहुंचे तो कार से की वारदात

आस्था का हिसाब या सियासत का 'सेल्फ डिफेंस'?:दिग्विजय सिंह की सनातन स्वाभिमान यात्रा
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!