मेडिकल के बाद पुलिस अभिरक्षा से फिर भागा आरोपी: बाइक बंद होते ही प्रधान आरक्षक को धक्का देकर हथकड़ी समेत फरार; पीछा कर रात में पकड़ा
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
संयोगितागंज थाना क्षेत्र में पुलिस अभिरक्षा में चल रहा एक आरोपी मेडिकल परीक्षण के बाद थाने लौटते समय पुलिसकर्मियों को चकमा देकर फरार हो गया।
एमवाय अस्पताल से लौटते समय सरकारी मोटरसाइकिल बंद होते ही आरोपी अनुज मीणा ने प्रधान आरक्षक को धक्का दिया और हथकड़ी समेत अंधेरे में भाग निकला।
पुलिसकर्मियों ने तत्काल वायरलेस पर सूचना प्रसारित की और पीछा कर उसे रात में ही पकड़ लिया। घटना के बाद आरोपी के खिलाफ पुलिस अभिरक्षा से भागने का एक और प्रकरण दर्ज किया गया है।
नशे में पुलिसकर्मियों को मारी थी स्कॉर्पियो से टक्कर
पुलिस के मुताबिक आरोपी अनुज मीणा, निवासी ग्राम कोलारी, खातेगांव, जिला देवास और हाल निवासी पालदा क्षेत्र, को दो दिन पहले उसके साथी शिवम के साथ गिरफ्तार किया गया था।
आरोप है कि अनुज नशे की हालत में स्कॉर्पियो चला रहा था। चेकिंग के दौरान उसने पुलिसकर्मियों को वाहन से टक्कर मार दी थी। इस मामले में दोनों को पकड़ा गया था।
शनिवार को आरक्षक सत्येंद्र सिंह जादौन और प्रधान आरक्षक राजकुमार आरोपी अनुज को मेडिकल परीक्षण के लिए एमवाय अस्पताल लेकर गए थे।
बाइक बंद होते ही पुलिसकर्मी को धक्का दिया
पुलिस के अनुसार रात करीब 12.30 बजे मेडिकल परीक्षण के बाद दोनों पुलिसकर्मी अनुज को सरकारी मोटरसाइकिल से थाने लेकर लौट रहे थे। मोटरसाइकिल आरक्षक सत्येंद्र सिंह चला रहे थे, बीच में आरोपी अनुज बैठा था और पीछे प्रधान आरक्षक राजकुमार थे।
एबी रोड स्थित एसबीआई बैंक के पास अचानक मोटरसाइकिल बंद हो गई। पुलिसकर्मी बाइक चालू करने का प्रयास कर रहे थे। इसी दौरान आरोपी ने अंधेरे का फायदा उठाया और पीछे बैठे प्रधान आरक्षक राजकुमार को जोर से धक्का दे दिया। इसके बाद वह हथकड़ी समेत दौड़कर मौके से फरार हो गया।
वायरलेस पर संदेश, पुलिस ने पीछा कर पकड़ा
आरोपी के भागते ही दोनों पुलिसकर्मियों ने वायरलेस सेट के जरिए आसपास के पुलिसकर्मियों को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस ने तलाश शुरू कर दी और आरोपी के संभावित रास्तों पर निगरानी बढ़ाई।
कुछ ही देर में पुलिस टीम ने पीछा कर अनुज मीणा को दोबारा पकड़ लिया। पुलिस ने उसके खिलाफ अभिरक्षा से भागने का अलग मामला दर्ज किया है।
पहले चेकिंग के दौरान पुलिसकर्मियों को मारी थी टक्कर
पुलिस के अनुसार मूल मामले में भी अनुज और उसके साथी शिवम पर गंभीर आरोप हैं। चेकिंग के दौरान स्कॉर्पियो से कांस्टेबल लालसिंह और राजेश मिश्रा को टक्कर मारी गई थी।
पुलिस का कहना है कि घटना के समय अनुज ही वाहन चला रहा था और दोनों आरोपियों के शराब के नशे में होने की बात सामने आई थी। बाद में दोनों को तिलक नगर क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया था।
अब पुलिस आरोपी के खिलाफ दर्ज दोनों मामलों में आगे की कार्रवाई कर रही है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि मेडिकल के बाद आरोपी को वापस लाने के दौरान सुरक्षा व्यवस्था में चूक कैसे हुई।
संबंधित समाचार

बहादुर कैप्टन ने इस देश के पीएम को सुनाई खौफनाक आपबीती:को-पायलट के खतरनाक इरादे बताए

MP में आयुष्मान मरीजों के इलाज पर संकट:इस दिन से प्रदेश में बंद होगा उपचार; 1000 एंबुलेंस से दिल्ली कूच की तैयारी

उठाए सवाल इस एप और नेट की डिजिटल प्रविष्टियां उपलब्ध नहीं:लाखों मतदाताओं के नाम हटाने पर आरटीआई में चुनाव कार्यालयों ने कहा

ACP पर महिला पत्रकार से छेड़छाड़ का आरोप:CJP ने थाने के बाहर जताया विरोध; पुलिस को दिया अल्टीमेटम

दूसरे पर झूठी एफआईआर दर्ज करवाने वाली रूपाली जैन अब जाएगी सलाखों के पीछे:आ गया खुद का नंबर

बंटी नागर की मौत के बाद सक्रिय डायरियों का डॉक्टर गुड्डा:लगभग हर प्रोजेक्ट के सौदों में है पार्टनर

कॉकपिट हमले के आरोपी की अलकायदा ने की तारीफ:इन देशों के विमानों को निशाना बनाने की अपील

अपोलो टावर में 500 किलो का अवैध जंगला बना खतरे की घंटी:निगम अफसरों की साठगांठ से हो रहा अवैध निर्माण; शिकायतों के बाद भी मूकदर्शक

अग्नि सुरक्षा नियम तोड़ने पर चार व्यावसायिक परिसर सील:नगर निगम की कार्रवाई; कई बैंकों समेत दर्जनों क्लिनिक-दफ्तरों पर गिरी गाज

सड़क पर कब्जा व्यवस्था धराशायी:भंवरकुआं पर रेंगती जिंदगियां; जिम्मेदार बेखबर

दुष्कर्म से परेशान होकर नाबालिग को पीना पड़ा जहर:जिले के देहात क्षेत्र में उत्पीड़न के दो मामलों का खुलासा, महिला को शादी का झांसा देकर किया गलत काम

बिना अनुमति ‘एडवेंचर कैंप’ पर प्रशासन ने की कार्रवाई:एआई के वीडियो से प्रचार; हकीकत देख भड़के लोग

एयरपोर्ट का ट्रैफिक डाउन:पहले 3 महीने उड़ान भरी; फिर लगातार गिरा ग्राफ, 9 महीने में इतने लाख यात्री घटे

चकमा देकर हथकड़ी समेत भागने के चक्कर में आरोपी के हाथ और पैर टूटे:पुलिसकर्मियों पर स्कॉर्पियो चढ़ाने वाले की करतूत

इस समाज ने पीसीसी चीफ पर लगाया भ्रामक वीडियो चलाने का आरोप:एफआईआर की मांग

पोती ने की 75 वर्षीय दादा की हत्या:क्रिकेट बैट से सिर पर किया हमला; पूछताछ में किया चौंकाने वाला खुलासा

असंतुष्टों को दिया संदेश मोहन बेमिसाल:भोपाल प्रवास से शाह का बड़ा राजनीतिक संदेश 'मुख्यमंत्री को कमजोर नहीं, मजबूत करो'

महिला के गले से सोने की चेन झपटने वाले दो बदमाश गिरफ्तार:सीसीटीवी से मिला सुराग; चोरी का माल खरीदने वाला सुनार भी पकड़ा, एक्टिवा जब्त

ड्रग्स का द एंड:ड्रग्स सिंडिकेट सावधान! अब मध्य प्रदेश से ‘सफाया' तय

भीषण सड़क हादसा:पिकअप ने बाइक सवार पिता-पुत्र को मारी टक्कर; दोनों की मौत
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!