खबर
Top News

सीसीटीवी फुटेज से पकड़ाए आरोपी: खरीदार सुनार भी गिरफ्तार

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

06 अक्टूबर 2026, 3:35 pm
शेयर करें:
सीसीटीवी फुटेज से पकड़ाए आरोपी

लूटी चेन बेचकर राशन भरा, नए कपड़े खरीदे

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
उषा नगर एक्सटेंशन में महिला से सोने की चेन लूटने के बाद बदमाशों ने उसे सस्ते दाम में सुनार को बेच दिया था। चेन बेचकर मिले रुपए से लुटेरों ने राशन भरा और नए कपड़े खरीद लिए थे। अन्नपूर्णा पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और पूछताछ के आधार पर दोनों लुटेरों को पकड़ा तो उनकी निशानदेही पर चेन खरीदने वाला सुनार भी पुलिस के हाथ लग गया। आरोपियों से चेन बरामद हो गई है। पूछताछ में गिरोह के अन्य सदस्यों के नाम भी सामने आए हैं।

एडीसीपी दिशेश अग्रवाल के मुताबिक 28 सितंबर को उषानगर एक्सटेंशन में शकुंतला दोशी के साथ लूट हुई थी। पुलिस ने केस दर्ज कर घटनास्थल और आसपास के सीसीटीवी कैमरों की जांच शुरू की।

जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी अनुराग सुनहरे (21) और अमित कोरी निवासी भागीरथपुरा को गिरफ्तार किया। दोनों के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल स्कूटर एमपी 09 यूवी 2234 जब्त की।

पूछताछ में दोनों ने चेन भागीरथपुरा निवासी चिराग अहिरवार को बेचने की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस ने चिराग को भी गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से चेन बरामद कर ली गई। पुलिस के अनुसार सुनार ने चेन सस्ते दाम में खरीदी थी।

पुलिस पूछताछ में सामने आया कि चेन बेचने के बाद मिले रुपयों से लुटेरों ने राशन खरीदा और नए कपड़े लिए। पुलिस अब गिरोह के अन्य सदस्यों और उनसे जुड़ी वारदातों की जानकारी जुटा रही है।

अनुराग सुनहरे के खिलाफ पहले से तीन केस दर्ज हैं। वहीं चेन खरीदने के मामले में गिरफ्तार चिराग से भी पूछताछ जारी है।

संबंधित समाचार

इस ट्रस्ट की संपत्तियों पर कोर्ट में उठे सवाल
Top News

इस ट्रस्ट की संपत्तियों पर कोर्ट में उठे सवाल:कौन है ट्रस्टी, कैसे होता है चुनाव; इस शहर की प्रॉपर्टी के मालिकाना हक पर भी बहस

2 minutes ago
बंजर इलाके में नर्मदा लाएगी हरियाली
Top News

बंजर इलाके में नर्मदा लाएगी हरियाली:1334 करोड़ की परियोजना से इसी सीजन में होगी 47000 हेक्टेयर की सिंचाई

5 minutes ago
नोटों की माला पहनकर जनसुनवाई में पहुंचा युवक
Top News

नोटों की माला पहनकर जनसुनवाई में पहुंचा युवक:इस वजह से उठाया ये कदम

8 minutes ago
वोट चोरी का आरोप
Top News

वोट चोरी का आरोप:मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ युवाओं का प्रदर्शन

13 minutes ago
देखिए वीडियो, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का बड़ा ऐलान
Top News

देखिए वीडियो, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का बड़ा ऐलान:अगले साल दो बार होगी MPPSC परीक्षा: युवाओं को मिलेगा एक और मौका

20 minutes ago
कचरा गाड़ी की चपेट में आई मासूम
Top News

कचरा गाड़ी की चपेट में आई मासूम:पैर पर चढ़ा वाहन का पहिया

23 minutes ago
खूब खाई दूध-रबड़ी अब जेल की रोटी तोड़ेगा जालसाज नवीन ओझा
Top News

खूब खाई दूध-रबड़ी अब जेल की रोटी तोड़ेगा जालसाज नवीन ओझा:पांच दिन के रिमांड में भी पूरे नेटवर्क का खुलासा नहीं कर पाई पुलिस

30 minutes ago
कोर्ट ने अभिनेता राजपाल यादव के खिलाफ जारी किया वारंट
Top News

कोर्ट ने अभिनेता राजपाल यादव के खिलाफ जारी किया वारंट:25 लाख के चेक ने बढ़ाई मुश्किलें

38 minutes ago
बंधक जमीन बेचकर करोड़ों की ठगी
Top News

बंधक जमीन बेचकर करोड़ों की ठगी:क्रेडिट कार्ड पॉइंट्स के नाम पर 4.89 लाख उड़ाए

41 minutes ago
पुलिस का हेलमेट पहनें-सुरक्षित रहें अभियान जारी
Top News

पुलिस का हेलमेट पहनें-सुरक्षित रहें अभियान जारी:36 कार्यक्रमों में 4550 से ज्यादा हेलमेट बांटे

43 minutes ago
किसने की अपील
Top News

किसने की अपील:गरबा आयोजनों से दूरी बनाए रखें मुस्लिम युवा; काजी-उलेमा पहुंचाएं संदेश

about 1 hour ago
जेल से छूटे बदमाश ने मुखबिरी के शक में किए 6 वार
Indore

जेल से छूटे बदमाश ने मुखबिरी के शक में किए 6 वार:दूसरी वारदात में एक घायल

about 1 hour ago
ब्लैकमेलर शाहरुख कुरैशी पर मानहानि के दो केस
Top News

ब्लैकमेलर शाहरुख कुरैशी पर मानहानि के दो केस:कोर्ट में दर्ज है प्रकरण हुआ था वारंट जारी

about 1 hour ago
ऑटो से उतरते ही ड्राइवर ने दबा दिया एक्सीलेटर
Top News

ऑटो से उतरते ही ड्राइवर ने दबा दिया एक्सीलेटर:पीछे छूटा गहनों और नकदी से भरा बैग; नंबर से पुलिस ने खोज निकाला

about 1 hour ago
पति बोला था- आज रात खत्म कर दूंगा
Top News

पति बोला था- आज रात खत्म कर दूंगा:पत्नी ने उसे ही मार डाला

about 1 hour ago
सड़क सुरक्षा के लिए नया अभियान
Top News

सड़क सुरक्षा के लिए नया अभियान:गीत और शॉर्ट फिल्म से यातायात नियमों के प्रति जागरूक होंगे लोग; पुलिस कमिश्नर ने जिम्मेदार नागरिकों और संस्थाओं को किया सम्मानित

about 1 hour ago
रेन वाटर हार्वेस्टिंग में लापरवाही पर कार्रवाई
Top News

रेन वाटर हार्वेस्टिंग में लापरवाही पर कार्रवाई

about 1 hour ago
कॉलेज छोड़ा
Top News

कॉलेज छोड़ा:साइबर ठगों का नेटवर्क पकड़ा; डेवलपर ने बनाई इतने फर्जी फाइल, करोड़ों की ठगी का खुलासा

about 1 hour ago
जर्जर सड़क और बंद स्ट्रीट लाइट पर जागा नगर निगम प्रशासन
Top News

जर्जर सड़क और बंद स्ट्रीट लाइट पर जागा नगर निगम प्रशासन:मौके पर पहुंचे अफसर

about 1 hour ago
नियमितीकरण पर आर-पार की जंग
Top News

नियमितीकरण पर आर-पार की जंग:सफाई कर्मचारियों ने किया निगम का घेराव

about 1 hour ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!