शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप: इंस्टाग्राम पर हुई थी दोस्ती; पुलिस ने केस दर्ज किया
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
इंस्टाग्राम पर दोस्ती के बाद शादी का वादा कर मुंबई की 25 वर्षीय युवती को इंदौर बुलाकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है।
युवती का आरोप है कि युवक ने होटल में शादी का भरोसा देकर उसके साथ संबंध बनाए, लेकिन बाद में शादी से मुकर गया और बातचीत बंद कर दी।
पीड़िता की शिकायत पर लसूड़िया पुलिस ने नयन सिंह चंदेल के खिलाफ दुष्कर्म की धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
लसूड़िया पुलिस के अनुसार, करीब छह महीने पहले युवती की इंस्टाग्राम के जरिए नयन सिंह चंदेल से दोस्ती हुई थी। दोनों के बीच बातचीत बढ़ने के बाद उन्होंने एक-दूसरे से मोबाइल नंबर भी साझा किए।
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि बातचीत के दौरान नयन ने उससे शादी करने का भरोसा दिलाया। आरोप है कि इसी भरोसे पर वह 22 अगस्त को मुंबई से इंदौर आई थी।
होटल में ले जाकर संबंध बनाने का आरोप
शिकायत के मुताबिक, इंदौर पहुंचने के बाद नयन युवती को एम्ब्रोसिया होटल ले गया। यहां शादी का भरोसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए।
पीड़िता के अनुसार, सितंबर में नयन उससे मिलने मुंबई भी गया था और दोनों के बीच शादी को लेकर बातचीत हुई थी। इसके बाद नयन इंदौर लौट आया।
15 दिन से संपर्क बंद, नंबर भी किया ब्लॉक
पीड़िता का आरोप है कि पिछले करीब 15 दिनों से नयन ने उससे बातचीत बंद कर दी और उसका मोबाइल नंबर भी ब्लॉक कर दिया।
इसके बाद युवती मुंबई से इंदौर पहुंची और लसूड़िया थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस आरोपी और पीड़िता के बीच हुई बातचीत, मुलाकात और अन्य तथ्यों की जांच कर रही है।
संबंधित समाचार

बंटी नागर खुदकुशी कांड में बॉबी छाबड़ा की हुई एंट्री:मामला छोटा बांगड़दा हाईराइज बिल्डिंग के 35 करोड़ के लेनदेन का

चंदर की मौत का गुस्सा:कोर्ट में बदमाश सूरज जाट पर बरसीं चप्पलें

तस्कर रेहान गिरफ्तार पुलिस ने आखिरकार दबोचा:नाना के ड्रग्स नेटवर्क की अहम कड़ी

पटाखा बाजार में आवंटन से पहले निर्माण:नियम अनुमति और प्रशासनिक कार्रवाई पर सवाल

मुस्लिमों ने घर में घुसकर ऑटो चालक की बल्ली से की पिटाई:पंडाल में माताजी का बैनर लगाने को लेकर बवाल

किराना दुकानदार पर छात्रा से छेड़छाड़ का आरोप:‘आई लव यू’ लिखा पेन देने के बाद हाथ दबाने की शिकायत

करोड़ों का कोई दावेदार नहीं:इतने लाख खातों की राशि अब भी अनक्लेम्ड

बॉयफ्रेंड से विवाद के बाद छात्रा की मौत:हत्या की आशंका

कौन बोले- गरबा में मुस्लिम युवाओं का जाना हराम:अपनी धार्मिक पहचान और परंपराओं के प्रति जागरूक रहें

35 साल से न्याय का इंतजार:अब आईडीए दफ्तर में डेरा डालेंगे प्लॉट धारक

कहीं हड़ताल करते तो कहीं सफाई करते दिखाई दिए सफाईकर्मी:आंदोलनकारी सफाई मित्रों को कांग्रेस का मिला साथ

‘रेंट ए गरबा पार्टनर’ ट्रेंड पर विवाद:पुलिस ने ऑनलाइन ठगी से बचने की दी चेतावनी; संत समाज और हिंदू संगठनों ने जताई नाराजगी

कम बारिश से जलसंकट की चिंता:इस नदी के सहारे यशवंत सागर भरने की तैयारी; नए बोरिंग पर लग सकता है प्रतिबंध

बच्चों के पसंदीदा चॉकलेट-चिप्स पर निगरानी कितनी पुख्ता:कन्फेक्शनरी फैक्ट्रियों में बार-बार मिल रही खामियां

सुप्रसिद्ध अभिनेता के निधन पर सीएम डॉ. मोहन यादव ने जताया शोक:बोले; कला जगत के लिए अपूरणीय क्षति

पैक्ड घी के इतने सैंपल फेल:इतने में तय सीमा से इतने गुना ज्यादा सीसा; हजारों लीटर माल बाजार पहुंचने का अनुमान

पीजी डॉक्टर प्रताड़ना मामला:इतनी सीनियर छात्राएं इतने दिन के लिए निलंबित

छीपा बाखल में कचरे के ढेर में मिली एक्सपायर्ड दवाइयां:कुपोषण मिटाने और दस्तक अभियान की सिरप सड़कों पर फेंकी; स्वास्थ्य विभाग ने पंचनामा बनाकर शुरू की जांच

बस ने बाइक सवारों को कुचला:इतने लोगों की मौत; एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल

आवाज, आक्रोश और जमीनी संवेदना का अवसान:नाना पाटेकर
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!