खबर
Top News

‘मैं पुलिस वाली हूं, सेटलमेंट करा दूंगी’ कहकर ठगी का आरोप: फर्जी नारकोटिक्स टीआई ने करोड़ों वसूले

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

04 अक्टूबर 2026, 1:01 pm
शेयर करें:
‘मैं पुलिस वाली हूं, सेटलमेंट करा दूंगी’ कहकर ठगी का आरोप

खुलासा फर्स्ट, रतलाम।
रतलाम जेल में बंद कथित फर्जी नारकोटिक्स टीआई सपना ठाकुर पर ठगी के आरोपों की जांच में नए खुलासे हुए हैं। आरोप है कि पुलिस अधिकारी बनकर उसने प्रॉपर्टी ब्रोकर रुपेश चरपोट से करीब 4.75 करोड़ रुपए की रकम और संपत्ति हासिल की।

इसके बाद उसने रुपेश के जीजा कमल मल्हार को भी मुंबई के एक मामले में कार्रवाई और समझौता कराने का भरोसा देकर 15 लाख 45 हजार रुपए ले लिए।

मामले से जुड़ी तीन कथित बातचीत की रिकॉर्डिंग भी सामने आई हैं। इनमें सपना फोन पर कमल मल्हार को लाइन पर रखते हुए मुंबई के एक व्यक्ति से मामले को लेकर बातचीत करती सुनाई देती है। बातचीत में केस दर्ज कराने, आरोपी को पकड़वाने, रकम की वसूली और मामले का समझौता कराने जैसी बातें कही जा रही हैं।

‘पुलिस वाले बने क्यों हैं... केस की हल्दी-मेहंदी करा देंगे’
कथित रिकॉर्डिंग में सपना कमल से रकम की व्यवस्था करने की बात कहती सुनाई देती है। बातचीत में वह पुलिस का नाम लेकर भरोसा दिलाती है कि मामला संभाल लिया जाएगा।

इसी दौरान ‘अपन पुलिस वाले बने क्यों हैं... मैं सब बैठा दूंगी’ और ‘केस की हल्दी-मेहंदी करा देंगे’ जैसी बातें सुनाई देती हैं। पुलिस इन रिकॉर्डिंग की सत्यता और बातचीत के पूरे संदर्भ की जांच कर रही है।

हुंडी दलाल से रकम वापस दिलाने का भरोसा देकर शुरुआत
रतलाम के तेजा नगर निवासी प्रॉपर्टी ब्रोकर रुपेश चरपोट (48) ने करीब 10 महीने पहले धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज कराई थी। चरपोट के अनुसार दिसंबर 2025 में हुंडी दलाल विजय लोढ़ा लाखों रुपए लेकर फरार हो गया था।

यह रकम ब्याज पर चलाने के लिए दी गई थी। बाद में पुलिस ने विजय लोढ़ा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। मामला फिलहाल न्यायालय में विचाराधीन है।

इसी मामले में विजय लोढ़ा से रकम वापस दिलाने का भरोसा देकर सपना ठाकुर ने चरपोट से संपर्क किया। शिकायत के अनुसार, 10 से 15 दिसंबर 2025 के बीच उसने 9244016847 और 9244216847 नंबरों से फोन किया और खुद को मंदसौर में नारकोटिक्स विभाग की टीआई बताया।

मकान-फ्लैट की कुर्की के नाम पर शुरू हुआ कथित खेल
आरोप है कि सपना ने चरपोट को भरोसा दिलाया कि वह विजय लोढ़ा के मकान और फ्लैट की कुर्की कराकर उसकी रकम वापस दिला सकती है।

उसने संपत्तियों पर बैंक ऋण होने की बात कही और दावा किया कि ऋण चुकाने के बाद न्यायालयीन प्रक्रिया के जरिए संपत्ति चरपोट के नाम कराई जा सकती है।

शिकायत के मुताबिक, इसी भरोसे में शुरुआत में मकान-फ्लैट की कार्रवाई और कानूनी काम के नाम पर करीब 70 लाख रुपए नकद लिए गए।

इसके बाद चरपोट से कथित तौर पर 3.45 करोड़ रुपए नकद और तेजा नगर स्थित करीब 1.30 करोड़ रुपए मूल्य का मकान भी लिया गया। शिकायत में मकान की रजिस्ट्री अपने नाम कराने का भी आरोप लगाया गया है।

जीजा को मुंबई केस में मदद का दिया भरोसा
रुपेश चरपोट के संपर्क में आने के दौरान सपना ठाकुर से उसके जीजा कमल मल्हार की भी पहचान हुई। कमल रतलाम की जैन कॉलोनी में रहते हैं और चांदी के उपहार संबंधी सामान का कारोबार करते हैं। उनका मुंबई में भी कार्यालय है।

कमल के अनुसार, वर्ष 2024 में उन्होंने सामान के आवागमन से जुड़े काम के लिए एक महिला को रखा था। शादी और कारोबारी जरूरत से जुड़ी करीब 30 लाख रुपए की रकम उन्होंने उसके माध्यम से भेजी थी। आरोप है कि महिला ने इसमें से 22.50 लाख रुपए निकाल लिए और 7.50 लाख रुपए अपने भाई को दे दिए।

रकम के बारे में पूछने पर महिला ने कथित तौर पर बताया कि वापी में पुलिसकर्मियों ने पैसे ले लिए हैं। इसके बाद कमल ने मुंबई राजकीय रेलवे पुलिस के पास महिला ज्योति के खिलाफ शिकायत की।

सीएम हाउस में पहचान होने का भी दावा
आरोप है कि सपना ने कमल को भरोसा दिलाया कि मुंबई के मुख्यमंत्री आवास में उसके परिचित हैं और वहां बात हो चुकी है। उसने गुजरात के वापी में भी शिकायत करने और वहां अपने संपर्कों से मदद दिलाने की बात कही।

इसके बाद उसने कथित तौर पर मुंबई के इमरान नाम के व्यक्ति से फोन पर बातचीत की। सामने आई रिकॉर्डिंग में वह कमल के मामले की जानकारी देते हुए रकम रिकवर कराने की बात करती सुनाई देती है।

पुलिस और वकील के नाम पर लिए 15.45 लाख
कमल मल्हार के अनुसार, सपना ने मुंबई के मामले में पुलिस और वकील के खर्च समेत कार्रवाई कराने के नाम पर उनसे कुल 15 लाख 45 हजार रुपए लिए।

आरोप है कि रकम लेने के बाद न तो कमल की राशि वापस हुई और न ही मामले में अपेक्षित कार्रवाई हुई। जब कमल ने अपने पैसे वापस मांगे तो सपना ने उन्हें पहचानने से इनकार कर दिया।

पेशी के दौरान धमकी का आरोप, कमल ने बताया झूठा
न्यायालय में पेशी के दौरान सपना ठाकुर की ओर से कमल मल्हार पर मकान खाली कराने के नाम पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाए जाने की बात सामने आई है। कमल ने इन आरोपों को झूठा बताया है।

कमल के अनुसार उन्होंने केवल अपनी रकम वापस मांगने के लिए सपना को फोन किए थे। उनका कहना है कि कई बार फोन नहीं उठाया गया।

24 सितंबर को फोन करने पर इंदौर के एक युवक ने कॉल उठाकर अपना नाम आशु शक्तावत बताया। दो दिन बाद दोबारा फोन करने पर सपना ने कथित तौर पर उन्हें पहचानने से इनकार कर दिया।

कमल का कहना है कि यदि उनके खिलाफ धमकी देने की कोई रिकॉर्डिंग है तो उसे पुलिस या एसपी के सामने पेश किया जाए। उन्होंने मामले की किसी भी जांच में शामिल होने की बात कही है।

रिकॉर्डिंग और लेन-देन की जांच पर टिकी नजर
मामले में अब कथित फोन रिकॉर्डिंग, मोबाइल नंबर, बैंक और नकद लेन-देन, संपत्ति के दस्तावेज और सपना के संपर्कों की जांच अहम हो गई है।

पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि फर्जी पुलिस अधिकारी बनकर उसने कितने लोगों को निशाना बनाया और इस पूरे नेटवर्क में उसके साथ कौन-कौन लोग जुड़े थे।

संबंधित समाचार

ACP पर महिला पत्रकार से छेड़छाड़ का आरोप
Top News

ACP पर महिला पत्रकार से छेड़छाड़ का आरोप:CJP ने थाने के बाहर जताया विरोध; पुलिस को दिया अल्टीमेटम

5 minutes ago
दूसरे पर झूठी एफआईआर दर्ज करवाने वाली रूपाली जैन अब जाएगी सलाखों के पीछे
Top News

दूसरे पर झूठी एफआईआर दर्ज करवाने वाली रूपाली जैन अब जाएगी सलाखों के पीछे:आ गया खुद का नंबर

5 minutes ago
बंटी नागर की मौत के बाद सक्रिय डायरियों का डॉक्टर गुड्डा
Top News

बंटी नागर की मौत के बाद सक्रिय डायरियों का डॉक्टर गुड्डा:लगभग हर प्रोजेक्ट के सौदों में है पार्टनर

8 minutes ago
कॉकपिट हमले के आरोपी की अलकायदा ने की तारीफ
Top News

कॉकपिट हमले के आरोपी की अलकायदा ने की तारीफ:इन देशों के विमानों को निशाना बनाने की अपील

10 minutes ago
अपोलो टावर में 500 किलो का अवैध जंगला बना खतरे की घंटी
Top News

अपोलो टावर में 500 किलो का अवैध जंगला बना खतरे की घंटी:निगम अफसरों की साठगांठ से हो रहा अवैध निर्माण; शिकायतों के बाद भी मूकदर्शक

10 minutes ago
अग्नि सुरक्षा नियम तोड़ने पर चार व्यावसायिक परिसर सील
Top News

अग्नि सुरक्षा नियम तोड़ने पर चार व्यावसायिक परिसर सील:नगर निगम की कार्रवाई; कई बैंकों समेत दर्जनों क्लिनिक-दफ्तरों पर गिरी गाज

15 minutes ago
सड़क पर कब्जा व्यवस्था धराशायी
Top News

सड़क पर कब्जा व्यवस्था धराशायी:भंवरकुआं पर रेंगती जिंदगियां; जिम्मेदार बेखबर

20 minutes ago
दुष्कर्म से परेशान होकर नाबालिग को पीना पड़ा जहर
Top News

दुष्कर्म से परेशान होकर नाबालिग को पीना पड़ा जहर:जिले के देहात क्षेत्र में उत्पीड़न के दो मामलों का खुलासा, महिला को शादी का झांसा देकर किया गलत काम

23 minutes ago
बिना अनुमति ‘एडवेंचर कैंप’ पर प्रशासन ने की कार्रवाई
Top News

बिना अनुमति ‘एडवेंचर कैंप’ पर प्रशासन ने की कार्रवाई:एआई के वीडियो से प्रचार; हकीकत देख भड़के लोग

24 minutes ago
एयरपोर्ट का ट्रैफिक डाउन
Top News

एयरपोर्ट का ट्रैफिक डाउन:पहले 3 महीने उड़ान भरी; फिर लगातार गिरा ग्राफ, 9 महीने में इतने लाख यात्री घटे

30 minutes ago
चकमा देकर हथकड़ी समेत भागने के चक्कर में आरोपी के हाथ और पैर टूटे
Top News

चकमा देकर हथकड़ी समेत भागने के चक्कर में आरोपी के हाथ और पैर टूटे:पुलिसकर्मियों पर स्कॉर्पियो चढ़ाने वाले की करतूत

35 minutes ago
इस समाज ने पीसीसी चीफ पर लगाया भ्रामक वीडियो चलाने का आरोप
Top News

इस समाज ने पीसीसी चीफ पर लगाया भ्रामक वीडियो चलाने का आरोप:एफआईआर की मांग

about 1 hour ago
पोती ने की 75 वर्षीय दादा की हत्या
Top News

पोती ने की 75 वर्षीय दादा की हत्या:क्रिकेट बैट से सिर पर किया हमला; पूछताछ में किया चौंकाने वाला खुलासा

about 1 hour ago
असंतुष्टों को दिया संदेश मोहन बेमिसाल
Top News

असंतुष्टों को दिया संदेश मोहन बेमिसाल:भोपाल प्रवास से शाह का बड़ा राजनीतिक संदेश 'मुख्यमंत्री को कमजोर नहीं, मजबूत करो'

about 1 hour ago
महिला के गले से सोने की चेन झपटने वाले दो बदमाश गिरफ्तार
Top News

महिला के गले से सोने की चेन झपटने वाले दो बदमाश गिरफ्तार:सीसीटीवी से मिला सुराग; चोरी का माल खरीदने वाला सुनार भी पकड़ा, एक्टिवा जब्त

about 1 hour ago
ड्रग्स का द एंड
Top News

ड्रग्स का द एंड:ड्रग्स सिंडिकेट सावधान! अब मध्य प्रदेश से ‘सफाया' तय

about 2 hours ago
भीषण सड़क हादसा
Top News

भीषण सड़क हादसा:पिकअप ने बाइक सवार पिता-पुत्र को मारी टक्कर; दोनों की मौत

about 2 hours ago
हनीट्रैप में फंसा नौसेना का जवान
Top News

हनीट्रैप में फंसा नौसेना का जवान:विदेशी महिला एजेंट को संवेदनशील रक्षा जानकारी देने का आरोप; गिरफ्तार

about 2 hours ago
गोलीकांड को अंजाम देने वाले बदमाश धराए, भागते समय एक का टूटा हाथ
Top News

गोलीकांड को अंजाम देने वाले बदमाश धराए, भागते समय एक का टूटा हाथ:तीन आरोपी गिरफ्तार, नाबालिग अभिरक्षा में: पिस्टल, बुलेट, थार व एक्टिवा जब्त

about 2 hours ago
मास्टर प्लान की कार्रवाई में छात्र बेघर
Top News

मास्टर प्लान की कार्रवाई में छात्र बेघर:30 से अधिक विद्यार्थियों का सामान नष्ट; छावनी चौराहे पर मथुरावाला होटल की इमारत ढहाने से बिगड़े हालात

about 2 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!