उज्जैन-भोपाल रेल लाइन पर हादसा: गार्डर बदलते समय क्रेन नदी में गिरी; ट्रेनों की आवाजाही प्रभावित
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, उज्जैन।
उज्जैन-भोपाल रेल मार्ग पर शुक्रवार को बड़ा हादसा हो गया। रेलवे ब्रिज की मरम्मत के दौरान गार्डर बदलते समय एक क्रेन असंतुलित होकर नदी में गिर गई। हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन रेलवे को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है और ट्रेनों का संचालन प्रभावित हुआ है।
जानकारी के अनुसार, उज्जैन से करीब 30 किलोमीटर दूर तराना स्टेशन के पास टिल्लर नदी पर बने दो पुलों से अप और डाउन ट्रेनों की आवाजाही होती है। इनमें से एक पुराने पुल के गार्डर में खराबी आने के कारण गुरुवार से उसे बदलने का काम चल रहा था।
शुक्रवार दोपहर क्रेन की मदद से गार्डर बदलने की प्रक्रिया जारी थी, तभी अचानक संतुलन बिगड़ने से क्रेन गार्डर सहित नदी में जा गिरी। घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया।
सूचना मिलते ही उज्जैन रेलवे स्टेशन से राहत दल मौके पर पहुंचा और स्थिति को संभाला गया। फिलहाल एक ही पुल से ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है, जिससे कई ट्रेनें प्रभावित हुई हैं।
रेलवे कर्मचारियों के मुताबिक, हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। हालांकि यदि क्रेन कुछ और आगे गिरती, तो पुल को भी गंभीर नुकसान पहुंच सकता था। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि शाम तक स्थिति सामान्य करने की कोशिश की जा रही है और जल्द ही ट्रेनों की आवाजाही पूरी तरह बहाल कर दी जाएगी।
संबंधित समाचार

चढ़ावा चोरी विवाद के बाद पहली बार दिखे चंपत राय:अयोध्या छोड़ने की अटकलों पर लगाया विराम; बोले- मरते दम तक यहीं रहूंगा

अग्निवीर बनने से पहले युवक की हत्या:जीजा और चचेरे भाइयों ने केबल से घोंटा गला; बोरी में शव भरकर कुएं में फेंका

नहीं रहे ‘महाभारत’ के अश्वत्थामा:‘गजनी’ के खूंखार विलेन प्रदीप रावत का निधन; कैंसर से लड़ रहे थे जंग

मजदूरों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली को ट्राॅले ने मारी टक्कर:एक की मौत; आठ गंभीर, 18 मजदूर थे सवार

पुलिस के दबाव में इनामी ड्रग तस्कर का सरेंडर:एमडी के तीन केस में था फरार; भाई भी कुछ दिन पहले नशे के साथ पकड़ा गया

भाजपा में बड़ा ‘ऑपरेशन’:पूरी जिला कार्यकारिणी भंग; मंडल-मोर्चों पर भी गाज, सीएम हाउस की बैठक के बाद एक्शन

राज्यसभा चुनाव पर हाईकोर्ट का ‘नोटिस’:भाजपा के तीनों सांसदों से मांगा जवाब; 11 सितंबर को अगली सुनवाई

एक टिप्पणी और मचा सियासी बवाल:गिरफ्तारी के बाद 8 घंटे पूछताछ; फिर मिली रिहाई, 6 धाराओं में केस, बोले- बदले की कार्रवाई हुई

अवैध मुरम खनन पर 24.06 करोड़ का 'हंटर':80 हजार घनमीटर खनिज मुरम के उत्खनन का मामला; कॉलोनाइजर सहित दो को भरना होगी राशि

सांसों की परीक्षा लेती ऊंचाई पर ‘भस्म विसर्जन’ अमरनाथ मार्ग के जोजीपाल की अनकही कथा

नर्मदा में डूबीं दो युवतियां:स्नान के दौरान बिगड़ा संतुलन; नाविक और स्थानीय युवाओं ने कूदकर बचाई जान

महिला कांग्रेस ने 24 जिलाध्यक्षों की पहली सूची जारी की:शहर-ग्रामीण इकाइयों में अलग जिम्मेदारी

ब्रिक्स सांस्कृतिक सम्मेलन कल से:10 देशों की भागीदारी; 100 से ज्यादा विदेशी मेहमान आएंगे, चार दिन मीटिंग, प्रदर्शनी और सांस्कृतिक कार्यक्रम

चौथे क्रमोन्नत वेतनमान को मंजूरी:6846 शिक्षकों का बढ़ेगा वेतन; 10 हजार नई भर्तियां होंगी, किसानों के लिए आएगी ‘कवच योजना’

एमडी ड्रग्स और डोडाचूरा के साथ तस्कर गिरफ्तार:बाइक से सप्लाई देने जा रहा था; 6.59 लाख का नशा किया जब्त

जनसुनवाई में शिकायत के कुछ घंटों बाद चला बुलडोजर:अवैध शराब के छह ढाबे-अहाते ध्वस्त; शराब और गैस सिलेंडर जब्त

रिटायर्ड पुलिसकर्मी ने की बहू की बेरहमी से हत्या:चाकू से किए कई वार; पूछताछ में ससुर ने किया चौंकाने वाला खुलासा

चंद्रमौलेश्वर स्वरूप रजत पालकी में विराजे, धरा:श्रावण मास की पहली सवारी निकली

इस एयरलाइन का बड़ा धमाका:20 हजार लोगों को मिलेंगे फ्री फ्लाइट टिकट; ऐसे मिलेगा फायदा

गार्ड ने फांसी लगाकर जान दी:पुलिस को पारिवारिक विवाद में खुदकुशी की आशंका
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!