हाईवे पर सफाई के दौरान हादसा: तेज रफ्तार कार ने दंपती को कुचला; दोनों की मौत
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, शिवपुरी।
दिनारा थाना क्षेत्र के ग्राम रामनगर में गुरुवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में हाईवे मेंटेनेंस का काम कर रहे दंपती की मौत हो गई।
ऋषभ ढाबे के पास सड़क की सफाई कर रहे मजदूरों को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी।
इलाज के दौरान दम तोड़ दिया
हादसे में रामश्री वंशकार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल उनके पति धर्मेंद्र वंशकार ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
इस हादसे में तीन मासूम बच्चों के सिर से माता-पिता का साया उठ गया।
सड़क पर झाड़ू लगा रहे थे मजदूर, तभी आई तेज रफ्तार कार
पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार, सिरसौद निवासी बलबीर लोधी हाईवे मेंटेनेंस में सफाई का काम करते हैं।
गुरुवार दोपहर करीब 2 बजे वह सुपरवाइजर रमाकांत यादव और अन्य मजदूरों के साथ सड़क किनारे काम कर रहे थे।
इसी दौरान रामश्री वंशकार (34) और उनके पति धर्मेंद्र वंशकार सड़क किनारे झाड़ू लगा रहे थे। उनके साथ सीता देवी भी मौजूद थी।
आरोप है कि दिनारा की ओर से आ रही तेज रफ्तार अर्टिगा कार (क्रमांक MP-04-ZT-2013) के चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए मजदूरों को टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी भीषण थी कि रामश्री की मौके पर ही मौत हो गई। धर्मेंद्र के दोनों पैर बुरी तरह कुचल गए, जबकि सीता देवी भी घायल हो गईं।
कंपनी का वाहन और बाइक भी आई चपेट में
हादसे के दौरान मौके पर खड़ी कंपनी की महिंद्रा कैंपर (क्रमांक RJ-GD-5554) और एक बाइक भी कार की चपेट में आ गई। घायलों को तत्काल उपचार के लिए झांसी ले जाया गया।
धर्मेंद्र की हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उन्हें ग्वालियर रेफर कर दिया, जहां रात में इलाज के दौरान उनकी भी मौत हो गई।
तीन बच्चों के सिर से उठा माता-पिता का साया
रामश्री और धर्मेंद्र अपने पीछे तीन बच्चे छोड़ गए हैं। इनमें 4 साल का बेटा और 10 व 13 साल की दो बेटियां शामिल हैं। माता-पिता की मौत से बच्चों के सामने दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। परिवार में मातम पसरा है।
कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज
पुलिस ने बलबीर लोधी की शिकायत पर कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। रामश्री के शव का करैरा अस्पताल में पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया। वहीं, हादसे में घायल सीता देवी का इलाज जारी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
संबंधित समाचार

हाईप्रोफाइल बुकी आदेश राजपाल गिरफ्तार:मुंबई पुलिस की कार्रवाई

एमपीसीए का आम जनता से ज्यादा वीआईपी पर फोकस

MP के 65 अस्पताल आयुष्मान योजना से बाहर:अब मरीजों को नहीं मिलेगा मुफ्त इलाज; इंदौर के इतने हॉस्पिटलों के नाम शामिल, देखें लिस्ट
सफाईकर्मियों की हड़ताल खत्म, सड़कों पर रौनक, बस्तियों में कचरे के ढेर:8 हजार से ज्यादा कर्मचारियों की काम पर वापसी मुख्य मार्ग चमके, कॉलोनियों में सफाई का इंतजार

मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन:पुलिस ने वॉटर कैनन से खदेड़ा

देखिये वीडियो, लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार; भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज

कौन किस प्रोजेक्ट में, किससे कितना लेन-देन:अकाउंटेंट खोलेगा राज

अनुमति मिली नहीं बाजार तैयार:दोहरे रवैये से नाराज कांग्रस आज करेगी आईडीए का घेराव

जालसाज नवीन ओझा गैंग के गुर्गे क्राइम ब्रांच के निशाने पर:जेल में बंद बदमाश के भाई और बैंककर्मियों को नोटिस, तीन पीड़ितों के बयान

मनोज परमार के गुर्गों की गुंडागर्दी:अस्पताल में घुसकर की जमकर मारपीट

उपचुनाव के नतीजे:भाजपा उम्मीदवार ने सीएम का रिकॉर्ड तोड़ा; इतने लाख वोटों से जीतीं

ट्रांसमिशन, टायर और आईटी क्षेत्र के लिए इच्छुक है आरपीजी समूह:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की जबलपुर रतलाम, सागर और उज्जैन में निवेश पर हुई चर्चा

CJP के प्रोटेस्ट से पहले पुलिस अलर्ट:गली-गली किया जा रहा अनाउंसमेंट; लोगों से की ये अपील

गरबे के नाम पर अश्लीलता और व्यावसायिक आयोजनों पर कसी जाए लगाम:विहिप-बजरंग दल ने सौंपा ज्ञापन; आयोजकों की जिम्मेदारी तय करने से लेकर पहचान-पत्र देखकर ही प्रवेश देने तक की मांग

विधासभा-1 में नशा भी नंबर-1 पर:मंत्री विजयवर्गीय के गढ़ में सत्तन गुरु ने खोला मोर्चा; बोले युवाओं का भविष्य बर्बाद कर रहा नशे का कारोबार

केंद्रीय मंत्री ने धार्मिक नगरी में किए बाबा के दर्शन:देश की सुख-समृद्धि के लिए की प्रार्थना

उज्जैन-इंदौर में फैला खान गैंग का जाल!:सनसनीखेज खुलासा

हाईटेंशन लाइन से टकराई दुर्गा प्रतिमा:करंट लगने से 4 लोग झुलसे

सरपंच का चुनाव लड़ने के लिए लिव-इन पार्टनर के घर से चुराया सोना:इस प्रदेश से गिरफ्तार; एक करोड़ से ज्यादा का माल बरामद

शिव नगर और शिव दर्शन नगर में चली पोकलेन:आरई-2 की राह से हटे 130 से ज्यादा बाधक निर्माण
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!