नर्मदा स्नान के दौरान हादसा: 4 श्रद्धालु डूबे; परिवार के इकलौते बेटे की मौत
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, खंडवा।
तीर्थनगरी ओंकारेश्वर में मंगलवार को नर्मदा नदी में स्नान के दौरान बड़ा हादसा हो गया। केवलराम घाट पर स्नान कर रहे लखनऊ (उत्तर प्रदेश) के चार श्रद्धालु गहरे पानी में चले गए।
तीन युवकों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया
मौके पर मौजूद नाविकों, होमगार्ड और एसडीईआरएफ जवानों ने तीन युवकों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, जबकि एक युवक की जान नहीं बचाई जा सकी।
गहरे पानी में फंस गए
जानकारी के मुताबिक, लखनऊ निवासी संतोष (24), अनिकेत (23), कमल किशोर (23) और शुभ उर्फ प्रखर तिवारी (24) नर्मदा नदी में स्नान करने पहुंचे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, चारों युवक फोटो और वीडियो बनाने के दौरान निर्धारित सुरक्षित सीमा से आगे चले गए और गहरे पानी में फंस गए।
नाविक और जवानों ने दिखाई तत्परता
घटना की सूचना मिलते ही नाविक मुकेश वर्मा, शंकर वर्मा, होमगार्ड और एसडीईआरएफ जवान नागेंद्र शर्मा व उदय सोलंकी तुरंत बचाव कार्य में जुट गए। टीम ने संतोष, अनिकेत और कमल को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
सीपीआर दिया गया
वहीं शुभ तिवारी को काफी मशक्कत के बाद पानी से बाहर निकाला गया। घाट पर ही उसे सीपीआर दिया गया और गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
परिवार का इकलौता बेटा था शुभ
हादसे में जान गंवाने वाला शुभ तिवारी अपने परिवार का इकलौता बेटा था। परिवार की आर्थिक जिम्मेदारी उसी पर थी। बताया गया कि उसके पिता हाल ही में कैंसर के ऑपरेशन से गुजरे हैं और घर में एक बहन भी है। हादसे के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
प्रशासन ने श्रद्धालुओं से की अपील
होमगार्ड एवं एसडीईआरएफ जिला कमांडेंट आशीष कुशवाहा ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि नर्मदा नदी में स्नान करते समय केवल निर्धारित सुरक्षित घाटों का ही उपयोग करें।
उन्होंने कहा कि श्रद्धालु सुरक्षा जवानों के निर्देशों का पालन करें और गहरे पानी में जाने से बचें, ताकि इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।
संबंधित समाचार

12 साल पुराने मामले में 5 आरोपियों को 5-5 साल की सजा:युवक को घेरकर किया था चाकू से हमला

देखिये वीडियो, खटारा हुई नगर निगम की कचरा गाड़ी:रस्सी के सहारे चल रही व्यवस्था; कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा

इस बात को लेकर नाराज हुई भाजपा पार्षद:निगम अधिकारियों को दी धमकी; अगली बार अंजाम बुरा होगा

शादी का झांसा देकर महिला आरक्षक से दुष्कर्म:5 साल तक शोषण करता रहा कांस्टेबल; फोटो-वीडियो भी बनाए

स्कूल की जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप:मृत अध्यक्ष के फर्जी साइन से बनाया किरायानामा; 4 पर केस दर्ज

मृत बैगा बच्चों के परिजनों से मिले राहुल गांधी:बोले- लोकसभा में उठाएंगे मुद्दा; सरकार आने पर करेंगे मदद

अग्निशमन मानकों की धज्जियां उड़ाने पर 182 भवन किए सील

कैप्टन स्मित के जल्द स्वस्थ होने की कामना:खजराना गणेश मंदिर में पुजारियों ने की विशेष पूजा-अर्चना

सीवरेज लाइन चोक होने से सड़कों पर बह रहा गंदा पानी

खुलासा फर्स्ट की खबर का असर:लाखों डकारने वाले टोपीबाज लोन एजेंट नवीन ओझा पर केस

कांग्रेस नेता पर जानलेवा हमला:लाठी-डंडों से पीटा; गंभीर हालत में किया रेफर

फ्लैट में चोरों ने बोला धावा:लाखों के जेवर-नकदी लूटी; चादर ढंककर परिवार से की मारपीट, 3 नाबालिग सहित 5 आरोपी गिरफ्तार

बच्चों को बताए सड़क सुरक्षा के नियम:स्कूलों में कहानियों और कार्टून से समझाया ट्रैफिक अनुशासन

बायपास के खाली मैदान में बना रहे थे डकैती की योजना:पेट्रोल पंप लूटने निकले 5 बदमाशों को पुलिस ने हथियारों के साथ दबोचा

उपद्रव से जुड़े भड़काऊ व वायरल कंटेंट वाले 100 से अधिक आईडी हुए ब्लॉक:संगठन से जुड़े तथ्यों की भी तलाश

करोड़ों का राशन घोटाला:गरीबों का गेहूं-चावल डकार गए बाप-बेटे; गोदाम में 10% अनाज भी नहीं मिला

हत्या के बाद अब जबरन वसूली में फंसा मानसिंह:कार खरीदने के बाद बकाया पैसे मांगने पर दे रहा था धमकी

बालाघाट पहुंचे राहुल गांधी:मृत बच्चों के परिवारों से कर रहे मुलाकात; स्कूल में की मिड-डे मील पर बात

साप्ताहिक अखबार के पत्रकार पर जबरन वसूली का केस दर्ज:चांद को जमीं पर लाकर शाहरुख के पर कुतरेगी पुलिस

पिनेकल जमीन मामले में नया मोड़:दो महिलाओं को जमानत; अब मुख्य आरोपी की अग्रिम जमानत की कोशिश!
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!