भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत में हादसा: गुब्बारों में हुआ विस्फोट; मंच से गिरे कार्यकर्ता, मची अफरा-तफरी
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, उज्जैन।
भव्य स्वागत समारोह के दौरान उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब अचानक गुब्बारों में विस्फोट हो गया। दरअसल, भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर के उज्जैन आगमन पर गुरुवार को भव्य स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया गया था।
कार्यक्रम स्थल पर मची अफरा-तफरी
शहर के युवाओं ने आतिशबाजी, फूल-मालाओं और खास अंदाज में उनका अभिनंदन किया, लेकिन इस दौरान हादसा हो गया, जिससे कुछ देर के लिए कार्यक्रम स्थल पर अफरा-तफरी मच गई।
घटना दो तालाब क्षेत्र के पास बने स्वागत मंच की है। कार्यक्रम के दौरान मंच पर लगाए गए गुब्बारों में अचानक आग लग गई। गुब्बारा फूटने की तेज आवाज के साथ आग का गोला निकल आया, जिससे मंच पर मौजूद लोग घबरा गए।
मंच पर मौजूद लोग नीचे गिरे
इस घटना का वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमे देखा जा सकता है कि, आग निकलते ही मंच पर खड़े कई कार्यकर्ता संतुलन खोकर नीचे गिर पड़े।
भीड़ में अफरा-तफरी मच गई और कुछ देर के लिए कार्यक्रम बाधित हो गया। हालांकि राहत की बात यह रही कि इस हादसे में किसी को गंभीर चोट नहीं आई।
मंच का मौजूद थे कई नेता-कार्यकर्ता
इस स्वागत मंच का आयोजन भारतीय जनता युवा मोर्चा के कोषाध्यक्ष जयंत गरुण की ओर से किया गया था। हादसे के समय मंच पर प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर, भाजयुमो शहर अध्यक्ष संजय अग्रवाल और जयंत गरुण सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।
बड़ा हादसा टला
बताया जा रहा है कि स्वागत के दौरान सजावट में लगे गुब्बारों के पास आतिशबाजी या किसी चिंगारी के संपर्क में आने से यह घटना हुई। स्थिति को तुरंत संभाल लिया गया और कार्यक्रम को बाद में सामान्य रूप से आगे बढ़ाया गया। घटना के बाद आयोजकों ने राहत की सांस ली कि किसी तरह का बड़ा हादसा नहीं हुआ।
संबंधित समाचार

इस जिले को मेट्रोपॉलिटन एरिया से जोड़ने की तैयारी:540 करोड़ से सड़क का होगा उन्नयन; सीएम ने बच्चों को गिफ्ट किया सांदीपनि स्कूल

यातायात व्यवस्था होगी बेहतर:इस पुल का चौड़ीकरण 4-5 दिन में होगा शुरू; इतने करोड़ होंगे खर्च

मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट 2026 में आया 3,729 करोड़ का निवेश:सीएम डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में टूरिज्म इको सिस्टम को मिलेगा बूस्ट

देखिए वीडियो, ‘अब असली लड़ाई शुरू होगी’:सीजेपी का मोदी-शाह पर तीखा हमला; ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर आंदोलन तेज करने का ऐलान

जमीन बेची महिला ने रकम पर हिस्ट्रीशीटर पिता-पुत्र का कब्जा:सालभर से भटक रही पीड़िता ने की डीआईजी को शिकायत; एसडीओपी और टीआई को जांच के दिए निर्देश

जानलेवा हमले के आरोपी गिरफ्तार:भागते समय बाइक से गिरे, तीनों के पैर टूटे

पड़ोसी देश में सियासी संकट:इस प्रांत में इमरजेंसी और गवर्नर शासन का दावा; पूर्व पीएम की रिहाई के लिए सीएम निकाल रहे थे मार्च

काम दिलाने के बहाने हिंदू महिला से दुष्कर्म:पीडि़ता को बंधक बना रखा था आरोपी ने

मां बगलामुखी के दर्शन के लिए निकले दोस्तों की बाइक हादसे का शिकार:सड़क किनारे खड़े कंटेनर में घुसी; 2 की मौत

खाकी पर कार्रवाई या दबाव में फैसला:थाने में नेताओं-पुलिस की भिड़ंत के बाद बड़ा सवाल

राजधानी के प्रदर्शन में शामिल होंगे एमपी के नेता:सीईसी के इस्तीफे की मांग

राहुल यादव बोला... हां डिजाइनर है गैंगस्टर सतीश भाऊ:एसीपी क्राइम ने लिए पीडि़त के बयान

नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई:गांजे के साथ दो तस्कर गिरफ्तार; सप्लाई करने की तैयारी में थे आरोपी

सुप्रीम कोर्ट बोला मेट्रो-इंटरनेट सर्विस बहाल करें:मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे को लेकर आज फिर मैदान में सीजेपी

भारत-वेस्टइंडीज टी-20 मैच का चढ़ा खुमार:टीम इंडिया की जर्सी खरीदने प्रशंसकों में मची होड़

नर्मदा-मालवा-गंभीर परियोजना में बड़ा फर्जीवाड़ा:तीन बार फूटी पाइपलाइन; जर्जर हो रहा 2000 करोड़ का प्रोजेक्ट

2 अलग-अलग मामलों में दो की मौत:प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्र ने की आत्महत्या; युवक ने लगाई फांसी

डेयरी की आड़ में गोकशी का आरोप:संचालक की पत्नी और बेटा भी आरोपी; जंगल में मिले मवेशी

नवरात्रि महापर्व पर महाप्रसादी:खुलासा फर्स्ट के आंगन में भरे रहेंगे मां भगवती के भंडार

देखिए वीडियो, सीजेपी नेता का आरोप:हमें किडनैप किया गया; राजधानी में दूसरे दिन भी प्रदर्शन, कई हिरासत में
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!