रेलवे स्टेशन पर हादसा: चलती ट्रेन पकड़ने के प्रयास में युवक की मौत; व्यापार के सिलसिले में आया था इस शहर
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
इंदौर रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में चलती ट्रेन पकड़ने की कोशिश कर रहे युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई।
मृतक ग्वालियर का रहने वाला था और व्यापारिक कार्य से इंदौर आया था। घटना के बाद रेलवे पुलिस (जीआरपी) ने शव को पोस्टमार्टम के लिए एमवाय अस्पताल भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
जीआरपी के अनुसार, मृतक की पहचान हर्ष गुप्ता (निवासी सुनार मोहल्ला, ग्वालियर) के रूप में हुई है। वह शुक्रवार सुबह करीब 9:30 बजे ग्वालियर से आई ओवरनाइट एक्सप्रेस से इंदौर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-4 पर उतरा था।
रतलाम जाने के लिए बदल रहा था प्लेटफॉर्म
हर्ष को रतलाम जाने के लिए प्लेटफॉर्म नंबर-1 से डेमू ट्रेन पकड़नी थी। वह प्लेटफॉर्म-4 से प्लेटफॉर्म-1 की ओर जा रहा था। इसी दौरान उसने चलती ट्रेन में चढ़ने का प्रयास किया, लेकिन अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया और पैर फिसलने से वह ट्रेन के नीचे आ गया। हादसा इतना भयावह था कि उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
व्यापारिक काम से आया था इंदौर
प्राथमिक जांच में सामने आया है कि हर्ष व्यापारिक कार्य के सिलसिले में इंदौर आया था। घटना की सूचना मिलते ही शहर में रहने वाले उसके रिश्तेदार रेलवे स्टेशन पहुंच गए। वहीं, ग्वालियर में मौजूद परिजन को भी सूचना दे दी गई, जिसके बाद वे इंदौर के लिए रवाना हो गए।
जांच में जुटी रेलवे पुलिस
जीआरपी ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस स्टेशन और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है, ताकि हादसे की परिस्थितियों की विस्तृत जानकारी मिल सके। प्रारंभिक जांच में इसे दुर्घटनावश हुआ हादसा माना जा रहा है।
संबंधित समाचार

हाईप्रोफाइल बुकी आदेश राजपाल गिरफ्तार:मुंबई पुलिस की कार्रवाई

हाईवे पर सफाई के दौरान हादसा:तेज रफ्तार कार ने दंपती को कुचला; दोनों की मौत

एमपीसीए का आम जनता से ज्यादा वीआईपी पर फोकस

MP के 65 अस्पताल आयुष्मान योजना से बाहर:अब मरीजों को नहीं मिलेगा मुफ्त इलाज; इंदौर के इतने हॉस्पिटलों के नाम शामिल, देखें लिस्ट
सफाईकर्मियों की हड़ताल खत्म, सड़कों पर रौनक, बस्तियों में कचरे के ढेर:8 हजार से ज्यादा कर्मचारियों की काम पर वापसी मुख्य मार्ग चमके, कॉलोनियों में सफाई का इंतजार

मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन:पुलिस ने वॉटर कैनन से खदेड़ा

देखिये वीडियो, लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार; भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज

कौन किस प्रोजेक्ट में, किससे कितना लेन-देन:अकाउंटेंट खोलेगा राज

अनुमति मिली नहीं बाजार तैयार:दोहरे रवैये से नाराज कांग्रस आज करेगी आईडीए का घेराव

जालसाज नवीन ओझा गैंग के गुर्गे क्राइम ब्रांच के निशाने पर:जेल में बंद बदमाश के भाई और बैंककर्मियों को नोटिस, तीन पीड़ितों के बयान

मनोज परमार के गुर्गों की गुंडागर्दी:अस्पताल में घुसकर की जमकर मारपीट

उपचुनाव के नतीजे:भाजपा उम्मीदवार ने सीएम का रिकॉर्ड तोड़ा; इतने लाख वोटों से जीतीं

ट्रांसमिशन, टायर और आईटी क्षेत्र के लिए इच्छुक है आरपीजी समूह:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की जबलपुर रतलाम, सागर और उज्जैन में निवेश पर हुई चर्चा

CJP के प्रोटेस्ट से पहले पुलिस अलर्ट:गली-गली किया जा रहा अनाउंसमेंट; लोगों से की ये अपील

गरबे के नाम पर अश्लीलता और व्यावसायिक आयोजनों पर कसी जाए लगाम:विहिप-बजरंग दल ने सौंपा ज्ञापन; आयोजकों की जिम्मेदारी तय करने से लेकर पहचान-पत्र देखकर ही प्रवेश देने तक की मांग

विधासभा-1 में नशा भी नंबर-1 पर:मंत्री विजयवर्गीय के गढ़ में सत्तन गुरु ने खोला मोर्चा; बोले युवाओं का भविष्य बर्बाद कर रहा नशे का कारोबार

केंद्रीय मंत्री ने धार्मिक नगरी में किए बाबा के दर्शन:देश की सुख-समृद्धि के लिए की प्रार्थना

उज्जैन-इंदौर में फैला खान गैंग का जाल!:सनसनीखेज खुलासा

हाईटेंशन लाइन से टकराई दुर्गा प्रतिमा:करंट लगने से 4 लोग झुलसे

सरपंच का चुनाव लड़ने के लिए लिव-इन पार्टनर के घर से चुराया सोना:इस प्रदेश से गिरफ्तार; एक करोड़ से ज्यादा का माल बरामद
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!