खबर
Top News

विकास कार्यों को रफ्तार: 8100 प्रधानमंत्री आवासों को मंजूरी; नगर निगम की अहम बैठक, सिनेमाघरों के विज्ञापन से बढ़ेगी की आय, काॅलोनियों के टैक्स रेट में राहत

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

19 जून 2026, 4:46 pm
शेयर करें:
विकास कार्यों को रफ्तार

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
महापौर परिषद की बैठक में शहर के विकास और जनसुविधाओं से जुड़े कई बड़े फैसलों पर मुहर लगी है। महापौर पुष्यमित्र भार्गव की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में शहर की बुनियादी जरूरतों को ध्यान में रखते हुए महत्वपूर्ण योजनाओं को हरी झंडी दी गई।

सबसे बड़ा निर्णय प्रधानमंत्री आवास योजना 2.0 के तहत लिया गया है, जिसमें शहर के जरूरतमंदों के लिए 8100 नए आवासों के निर्माण का रास्ता साफ हो गया है।

इन आवासों के निर्माण के लिए निविदा आमंत्रित करने की स्वीकृति प्रदान कर दी गई है, जिससे हजारों परिवारों का अपना घर होने का सपना पूरा होगा।

राजस्व बढ़ाने के कदम उठाए
बैठक में राजस्व बढ़ाने और आधुनिक शहर के निर्माण की दिशा में भी बड़े कदम उठाए गए हैं। अब शहर के सिनेमाघरों में दिखाए जाने वाले विज्ञापनों पर नगर निगम शुल्क वसूलेगा।

मध्य प्रदेश आउटडोर विज्ञापन मीडिया नियम 2017 के तहत इन विज्ञापनों का पंजीयन अनिवार्य होगा, जिससे निगम को एक नया राजस्व स्रोत मिलेगा।

पेयजल व्यवस्था को बनाएंगे मजबूत... इसके अलावा, बैठक में निगम की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं को गति देने पर सहमति बनी है। इसमें शहर की पेयजल व्यवस्था को मजबूत करने के लिए ओवरहेड टैंकों के लिए फीडर लाइन बिछाने, टेस्टिंग और कमीशनिंग का काम शामिल है। शहर में जलसंकट को देखते हुए जल संचयन के लिए 10 नए रिचार्ज पिट बनाने का भी निर्णय लिया गया है।

शहर के सौंदर्यीकरण और बुनियादी ढांचे को बेहतर बनाने पर जोर
शहर के सौंदर्यीकरण और बुनियादी ढांचे को बेहतर बनाने पर भी विशेष जोर दिया गया है। बैठक में जोन 11 के वार्ड 55 में स्थित सरदार वल्लभ भाई पटेल रोटरी का कायाकल्प करने का निर्णय लिया गया, जिसके तहत वहां सरदार पटेल की नई प्रतिमा स्थापित की जाएगी।

साथ ही, एयरपोर्ट रोड पर सीएसआर फंड से सात सितारा स्मारक बनाने की योजना को भी मंजूरी दी गई है। ट्रैफिक व्यवस्था को सुगम बनाने के लिए फूटी कोठी चौराहे पर संत सेवालाल ब्रिज के पास क्षतिग्रस्त सर्विस रोड का निर्माण होगा और चंदन नगर चौराहे पर फ्लाई ओवर के लिए सीवर लाइन शिफ्टिंग का काम किया जाएगा।

यातायात और कनेक्टिविटी सुधारने के लिए कायाकल्प अभियान के तहत टिगरिया बादशाह से बाणगंगा तक नई लिंक रोड बनेगी।

ड्रेनेज कर्मचारियों को भी चिकित्सा के लिए आर्थिक सहायता मिलेगी
बैठक में आम जनता और निगम कर्मियों के हितों का भी पूरा ध्यान रखा गया है। महापौर ने निर्देश दिए कि आकस्मिक दुर्घटना की स्थिति में अब सफाई मित्रों के साथ-साथ ड्रेनेज कर्मचारियों को भी चिकित्सा के लिए आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। इसके अलावा, श्मशान और कब्रिस्तानों के संचालन के लिए मानक प्रक्रिया बनाने का निर्णय लिया गया है।

पुरानी लाइटों को हटाकर एलईडी लगाने का कार्य होगा तेज
पर्यावरण संरक्षण की दिशा में निगम के 60 मेगावाट सौर ऊर्जा संयंत्र और इंटरनेशनल रिन्यूएबल एनर्जी सर्टिफिकेट के माध्यम से आय बढ़ाने पर भी चर्चा हुई। साथ ही शहर भर में पुरानी लाइटों को हटाकर एलईडी लगाने का कार्य तेज किया जाएगा।

महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए बैठक में शहर के अलग-अलग जोन में स्थित काॅलोनियों के संपत्ति कर रेट जोन परिवर्तन के प्रस्ताव को खारिज कर दिया गया।

संबंधित समाचार

देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:युवा धर्म संसद में संघ प्रमुख बोले; ‘रिलिजन’ धर्म नहीं, जीवन का अनुशासन', धर्मनगरी में 24 राज्यों से जुटे युवा

2 minutes ago
MP में मानसून विदाई से पहले फिर बदलेगा मिजाज
Top News

MP में मानसून विदाई से पहले फिर बदलेगा मिजाज:इस तारीख तक बारिश-आंधी के आसार; लो प्रेशर और नए सिस्टम से बढ़ सकती है गतिविधि

6 minutes ago
निर्माणाधीन बिल्डिंग की दीवार गिरी
Top News

निर्माणाधीन बिल्डिंग की दीवार गिरी:महिला की मौत; इलाज के दौरान तोड़ा दम

26 minutes ago
दीपोत्सव की सूचना देने निकले कर्मचारी की मौत
Top News

दीपोत्सव की सूचना देने निकले कर्मचारी की मौत:ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर; चालक वाहन छोड़कर फरार

31 minutes ago
छात्रों की गूंज से पहले प्रशासन सख्त
Top News

छात्रों की गूंज से पहले प्रशासन सख्त:आयोजकों के सामने रखी 31 शर्तें; ये इंतजाम जरूरी

35 minutes ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:‘राज की बात’ पर सियासी चर्चा; सीएम ने की इस नेता की तारीफ, मंत्री बोले- एक राज पता चला

41 minutes ago
UPI पर मर्चेंट फीस के विरोध में व्यापारियों का अभियान
Top News

UPI पर मर्चेंट फीस के विरोध में व्यापारियों का अभियान:10 लाख मोबाइल स्क्रीन तक पहुंचाने का लक्ष्य; दुकानों पर लगेंगे पोस्टर

about 1 hour ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:देखिए वीडियो: बाबा महाकाल की भस्म आरती में शामिल हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष; नंदी के कान में कही मनोकामना, देशवासियों और प्रधानमंत्री मोदी के लिए मांगा आशीर्वाद

about 1 hour ago
STF की बड़ी कार्रवाई
Top News

STF की बड़ी कार्रवाई:फर्जी पासपोर्ट मामले में पांचवीं गिरफ्तारी; एजेंट पकड़ाया

about 18 hours ago
लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई
Top News

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:बाबू रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

about 18 hours ago
वरिष्ठ पत्रकार ने मोटर वाहन कानून में संशोधन का प्रस्ताव भेजा
Top News

वरिष्ठ पत्रकार ने मोटर वाहन कानून में संशोधन का प्रस्ताव भेजा:लोकसभा की याचिका समिति के समक्ष उठाई ये मांग

about 19 hours ago
किसानों का धरना दूसरे दिन भी जारी
Top News

किसानों का धरना दूसरे दिन भी जारी:बोले- रोक नहीं हटी तो अर्धनग्न प्रदर्शन

about 19 hours ago
भीषण सड़क हादसा
Top News

भीषण सड़क हादसा:पति-पत्नी और दो बच्चों की मौत; रिक्शे से टकराया वाहन, ट्रक ने कुचला

about 19 hours ago
‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के लिए कई रास्तों पर नो व्हीकल जोन
Top News

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के लिए कई रास्तों पर नो व्हीकल जोन:इन क्षेत्रों तक वाहनों की आवाजाही प्रभावित

about 19 hours ago
50 लाख से अधिक पट्टाधारकों की निःशुल्क रजिस्ट्री
Top News

50 लाख से अधिक पट्टाधारकों की निःशुल्क रजिस्ट्री:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर आज शुरू होगा सेवा-संकल्प अभियान

about 19 hours ago
ग्रामीण परिवारों को मुफ्त पंजीयन के साथ मिलेगा संपत्ति का असली हक
Top News

ग्रामीण परिवारों को मुफ्त पंजीयन के साथ मिलेगा संपत्ति का असली हक:मध्य प्रदेश सरकार का ऐतिहासिक कदम

about 19 hours ago
EOW की बड़ी कार्रवाई
Top News

EOW की बड़ी कार्रवाई:सहकारी समिति प्रभारी के ठिकानों पर मारा छापा; आय से 4 गुना अधिक संपत्ति मिली

about 19 hours ago
संपत्ति विवाद में दो भाइयों के बीच मारपीट
Top News

संपत्ति विवाद में दो भाइयों के बीच मारपीट:कांग्रेस नेता पर छोटे भाई और बहू से मारपीट का आरोप

about 19 hours ago
गणेशोत्सव जुलूस में हत्या के बाद डीजे पर पुलिस का शिकंजा
Top News

गणेशोत्सव जुलूस में हत्या के बाद डीजे पर पुलिस का शिकंजा:बिना अनुमति साउंड बजाने वालों पर केस

about 19 hours ago
आईडीए पर किसानों का रातभर धरना
Top News

आईडीए पर किसानों का रातभर धरना:अहिल्या पथ रद्द करने की मांग

about 19 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!