बिना पर्चे के बिक रही थी गर्भपात की दवा: एक मेडिकल को किया सील; 6 को नोटिस जारी
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर में गर्भपात में इस्तेमाल होने वाली दवाओं की अवैध बिक्री पर औषधि विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। एमवाय अस्पताल के सामने स्थित कार्तिक केमिस्ट को बिना डॉक्टर के वैध पर्चे के गर्भपात संबंधी दवा बेचने के आरोप में सील कर दिया गया है। कार्रवाई नियंत्रक मनोज पुष्प के निर्देश तथा कलेक्टर और मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) के मार्गदर्शन में की गई।
पुलिस के साथ संयुक्त छापेमारी
औषधि विभाग की टीम ने 27 जुलाई को संयोगितागंज थाना पुलिस के साथ मेडिकल स्टोर पर संयुक्त छापेमारी की। जांच के दौरान पाया गया कि मेडिकल स्टोर से कॉन्ट्रा किट जैसी गर्भपात में उपयोग होने वाली दवा बिना चिकित्सकीय पर्चे के बेची जा रही थी। इसे दवा बिक्री से जुड़े नियमों का उल्लंघन मानते हुए विभाग ने देर रात तक कार्रवाई कर मेडिकल स्टोर को सील कर दिया।
13 मेडिकल स्टोर्स की जांच
अधिकारियों के अनुसार, मामले में संबंधित कानूनी प्रावधानों के तहत आगे की कार्रवाई की जा रही है। औषधि विभाग ने बताया कि जिले में मेडिकल स्टोर्स की सघन जांच लगातार जारी है। अब तक 13 मेडिकल स्टोर्स का निरीक्षण किया जा चुका है। इनमें से 6 दुकानों पर विभिन्न प्रकार की अनियमितताएं पाए जाने के बाद कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है।
आगे भी जारी रहेगा अभियान
विभाग का कहना है कि मेडिकल स्टोर्स पर फार्मासिस्ट की अनिवार्य मौजूदगी, नार्कोटिक दवाओं के विक्रय और गर्भपात संबंधी दवाओं की बिक्री की नियमित निगरानी की जाएगी। बिना वैध चिकित्सकीय पर्चे के प्रतिबंधित या नियंत्रित दवाएं बेचने वाले मेडिकल स्टोर्स के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी।
संबंधित समाचार

240 यात्रियों से भरा जहाज लापता:102 को बचाया गया; 137 की तलाश जारी

25 लाख दीपों से जगमगाएगी बाबा की नगरी:घाटों के साथ मंदिर क्षेत्र; बाजार, दुकानें भी होंगी रोशन

MP में फिर एक्टिव हुआ मानसून:इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट; 33 में सामान्य से कम हुई बरसात

BRICS समिट में प्रधानमंत्री बोले- बढ़ता वैश्विक तनाव आम लोगों को कर रहा प्रभावित:दुनिया की अर्थव्यवस्थाएं एक-दूसरे से जुड़ी

राहुल गांधी के कार्यक्रम का रास्ता साफ:IDA ने दी मंजूरी; युवाओं को साधने के लिए राघव चैतन्य और लश-करी सहित ये कलाकार होंगे शामिल

लाड़ली बहनों का इंतजार खत्म:इन दिन खातों में आएगी 1500 रुपए की किस्त; मुख्यमंत्री करेंगे सिंगल क्लिक से ट्रांसफर

जहरीली शराब कांड:30 हजार का इनामी आरोपी शॉर्ट एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार; पैर में लगी गोली

दो सड़क हादसों में दो की मौत:पोते के साथ घी लेने निकले बुजुर्ग को बाइक ने मारी टक्कर; दूसरे हादसे में दोस्त ने गंवाई जान

तीन दिन में दूसरी बार राजधानी पहुंचे मुख्यमंत्री:एमपी में बढ़ी सियासी हलचल

80s लुक वाली AI फोटो का ट्रेंड कहीं पड़ न जाए भारी:एक तस्वीर से लीक हो सकती है आपकी निजी जानकारी; रखें ये सावधानी

iPhone 18 Pro और Max की बुकिंग आज से शुरू:जानें कीमत से ऑफर तक सबकुछ

MIC में इस नेता की वापसी से नाराज भाजपा पार्षद:काली पट्टी बांधकर परिवार सहित धरने पर बैठे; मां बोलीं- आज भी घटना याद आती है तो डर लगता है

गणेशोत्सव में 10 दिन की शराबबंदी पर हाईकोर्ट की फटकार:बोला-इतने दिन शराब नहीं मिली तो अस्पतालों में बढ़ सकती है भीड़

22 साल की एंकर ने की आत्महत्या:मौत से पहले बॉयफ्रेंड को भेजा भावुक मैसेज; पुलिस ने मोबाइल जब्त किया

जहरीली शराब कांड की न्यायिक जांच शुरू:रिटायर्ड जस्टिस की अध्यक्षता में आयोग गठित; कमेटी तीन माह में सौंपेगी रिपोर्ट

पीसीसी चीफ का सरकार को अल्टीमेटम:3 माह में इन शहरों का मास्टर प्लान नहीं आया तो हजारों कांग्रेसजन करेंगे पदयात्रा

ऑनलाइन मंगाए बर्गर में रेंग रही थी इल्लियां:‘द हब’ परिसर में संचालित रेस्टोरेंट ‘बर्गर फार्म’ की लापरवाही से जैन परिवार आहत

रेडिसन ब्लू में बड़ी लापरवाही वेज काउंटर पर परोसा चिकन सूप:150 से अधिक अधिकारियों-कर्मचारियों की धार्मिक भावनाएं

दामाद ने की ससुर की बेरहमी से हत्या:चाकू से वार कर उतारा मौत के घाट; पत्नी और दादी सास पर भी किया हमला

मांगलिया दुग्ध संघ के सांची प्लांट में स्टीम फ्रायर फटने के कारण टेक्नीशियन की मौत:लापरवाह प्रबंधन ने जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ा; मीडिया के प्रवेश पर लगाई रोक
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!