खबर
Top News

हाई प्रोफाइल पार्टियों में ड्रग्स एमडी के खेल में अबान और बाबा

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

16 जनवरी 2026, 3:12 pm
शेयर करें:
हाई प्रोफाइल पार्टियों में ड्रग्स एमडी के खेल में अबान और बाबा

स्कूल संचालक आवान और इवेंट मास्टर बाबा के नेटवर्क का बड़ा खुलासा

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
भोपाल और इंदौर के पॉश एरियों, पब, लाउंज, फार्म हाउस और हाई-प्रोफाइल पार्टियों में लंबे समय से हो रही एमडी ड्रग्स की सप्लाई का बड़ा खुलासा हुआ है। इस नेटवर्क का चेहरा कोई आम व्यक्ति नहीं, बल्कि स्कूल और क्रिकेट एकेडमी का संचालक अबान शकील और इवेंट कंपनी चलाने वाला वैभव उर्फ बाबा शर्मा हैं।

इंदौर क्राइम ब्रांच और कनाडिया पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में अबान शकील को थार से एमडी ड्रग्स सप्लाई करते गिरफ्तार किया गया। पूछताछ ने हाई-सोसायटी पार्टियों के भीतर चल रहे नशे के कारोबार का खुलासा कर दिया।

13 जनवरी को पुलिस को सूचना मिली थी अबान शकील कनाडिया इलाके में ड्रग्स की खेप लेकर आने वाला है। मुखबिर द्वारा बताए गए रास्ते पर घेराबंदी कर पुलिस ने उसकी थार को रोका। तलाशी में 5.5 ग्राम एमडी ड्रग्स बरामद की गई ।

अबान ने पूछताछ में बताया खुद की लग्जरी कार से ही ड्रग्स की डिलीवरी करता था, ताकि किसी को शक न हो और हाई-प्रोफाइल पार्टी गोअर के रूप में आसानी से आवाजाही कर सके। खुलासा किया इंदौर के विजय नगर, खजराना, लसूड़िया समेत कई इलाकों के पब, रेस्त्रां और फार्म हाउस पार्टियों में एमडी ड्रग्स की सप्लाई करता था। खासतौर पर वीकेंड पार्टियों, बर्थडे बैश और प्राइवेट इवेंट्स को टारगेट किया जाता था, जहां नशे की मांग ज्यादा है।

दो युवतियां भी ड्रग्स के साथ पकड़ाई
अबान द्वारा खुलासा करने के बाद वैभव उर्फ बाबा शर्मा भी गिरफ्तार हो गया है। पुलिस के मुताबिक बाबा भोपाल और इंदौर के नामी पब, रेस्त्रां, बार और फार्म हाउस पार्टियों में एमडी ड्रग्स की सप्लाई कराता था। जांच में सामने आया है वैभव शर्मा पेशे से इवेंट कंपनी चलाता था।

इसी नेटवर्क के जरिए पार्टी आयोजकों, क्लब मैनेजरों और हाई-प्रोफाइल ग्राहकों से संपर्क में रहता था। इवेंट बुकिंग के दौरान ही ड्रग्स की मांग और सप्लाई का मैनेजमेंट कर लिया जाता था। उसने ड्रग्स की सप्लाई के लिए युवतियों को पैडलर के रूप में इस्तेमाल किया।

पार्टियों में लड़कियों की मौजूदगी सामान्य मानी जाती थी, इसी का फायदा उठाकर एमडी ड्रग्स शक ग्राहकों तक पहुंचाई जाती थी। गिरफ्तारी के समय बाबा सफेद रंग की ईको कार से ड्रग्स की डिलीवरी देने निकला था।

कार में आलिशा उर्फ जैनी निवासी सुभाष नगर, रतलाम और रिशुजा उर्फ नेहा (.निवासी अंधेरी ईस्ट, मुंबई भी थीं। दोनों युवतियों के पास से भी एमडी ड्रग्स की पुड़ियां मिलीं है।

कोहेफिजा में करोड़ों की कोठी लग्जरी लाइफ
अबान शकील भोपाल के कोहेफिजा इलाके में आधे एकड़ में बनी करोड़ों की कोठी में रहता है। पोर्च में लग्जरी कारें खड़ी रहती हैं। आमतौर पर नए भोपाल के क्लब और लाउंज में उठना-बैठना था। उसकी बहन भी सेंट माइकल स्कूल के संचालन में सहयोगी बताई जा रही है।

इसी मामले में करीब ढाई महीने पहले भोपाल की टीला जमालपुरा पुलिस ने अक्सा खान को 9 ग्राम एमडी के साथ गिरफ्तार किया था। सूत्रों के अनुसार अक्सा, आवान की पैडलर है। कोहेफिजा की ही रहने वाली है और फिलहाल भोपाल सेंट्रल जेल में है।

इस कड़ी के सामने आने के बाद भोपाल पुलिस ने अबान के लोकल ड्रग्स नेटवर्क की गोपनीय जांच शुरू कर दी है। अबान के पिता शकील मोहम्मद प्रदेश के पुराने और नामी बॉडी बिल्डर रहे हैं। उन्होंने ही सेंट माइकल स्कूल और क्रिकेट एकेडमी की नींव रखी थी, जहां से कई खिलाड़ी स्टेट और रणजी स्तर तक पहुंचे।

कोरोना काल में उनके निधन के बाद अब परिवार का नाम ड्रग्स तस्करी के आरोपों से जुड़ गया है। कनाड़िया पुलिस के मुताबिक यह नेटवर्क सिर्फ इंदौर या भोपाल तक सीमित नहीं है। सप्लाई रतलाम, मंदसौर और प्रतापगढ़ तक जुड़े तस्करों से होने की जानकारी भी सामने आई है। पुलिस पूरे गिरोह की लेयर-बाय-लेयर जांच कर रही है।

स्कूल संचालक अबान से सीधा कनेक्शन
जांच में खुलासा हुआ है वैभव शर्मा ने भोपाल के स्कूल संचालक अबान को एमडी ड्रग्स सप्लाई की थी। अबान पब और हाई-प्रोफाइल पार्टियों में ड्रग्स की खपत और आगे की डिलीवरी का काम संभाल रहा था। पुलिस को दोनों के मोबाइल से कोडवर्ड में हुई व्हाट्सएप चैटिंग मिली है, जिससे ड्रग नेटवर्क की पुष्टि हुई है।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक वैभव उर्फ बाबा का नेटवर्क सिर्फ भोपाल तक सीमित नहीं था। वह इंदौर के विजय नगर, खजराना, लसूड़िया, महालक्ष्मी नगर, स्कीम-78, राजेंद्र नगर, श्रीनगर कांकड़ समेत कई इलाकों के पैडलरों से जुड़ा था। गिरोह के तार खजराना के गोल्डन, गुलाब बाग कॉलोनी के सागर उर्फ सैंडो और हेमंत जैन से भी जुड़े पाए गए हैं।

बताया जा रहा है ड्रग्स की खरीद रतलाम, मंदसौर और प्रतापगढ़ के तस्करों से की जाती थी। पूछताछ में सामने आया है वैभव शर्मा खासतौर पर वीकेंड पार्टी,बर्थडे बैश,प्राइवेट फार्म हाउस इवेंट, पब और क्लब नाइटजैसे आयोजनों को टारगेट करता था, जहां एमडी ड्रग्स की मांग अधिक रहती थी।

कनाडिया पुलिस का कहना है कि यह गिरोह संगठित तरीके से काम कर रहा था। वैभव शर्मा की गिरफ्तारी के बाद पुलिस अब उसके बैंक ट्रांजैक्शन, कॉल डिटेल, इवेंट बुकिंग, रिकॉर्ड, पैडलर नेटवर्क की गहन जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है वैभव उर्फ बाबा शर्मा से जुड़े नेटवर्क में आगे और बड़े नाम सामने आ सकते हैं। ड्रग्स सप्लाई से जुड़ी हर कड़ी तक पहुंचने के लिए जांच तेज कर दी गई है।

इवेंट कंपनी की आड़ में ड्रग्स नेटवर्क
पूछताछ में खुलासा हुआ सप्लाई का मुख्य स्रोत वैभव उर्फ बाबा शर्मा है, जो इवेंट कंपनी संचालित करता है। पब, बार, रेस्त्रां और फार्म हाउस में होने वाली पार्टियों के आयोजनों से जुड़ा था और इसी नेटवर्क के जरिए ड्रग्स की सप्लाई कराता था। पुलिस के अनुसार बाबा ने लड़कियों को पैडलर के तौर पर इस्तेमाल किया, ताकि सप्लाई करते समय पुलिस या आम लोगों को शक न हो।

मोबाइल चैट से नेटवर्क का खुलासा
पुलिस को अबान के मोबाइल से व्हाट्सएप चैट मिली है, जिसमें बाबा और अबान के बीच कोडवर्ड में ड्रग्स डील की बातचीत है। सूत्रों के मुताबिक नेटवर्क करीब दो साल से सक्रिय था। 60 ग्राम तक एमडी की सप्लाई की गई, लेकिन फिलहाल पुलिस ने 5.5 ग्राम का केस दर्ज किया है।

जिम से शुरू हुआ नशा, फिर तस्करी तक जा पहुंचा
अबान शकील ने पुलिस को बताया पहली बार भोपाल के एक जिम में एमडी ड्रग्स का सेवन किया था। नशे में वर्कआउट करना आसान हो जाता था। धीरे-धीरे नशे का आदी हुआ और ड्रग्स की तस्करी में उतर गया। एक ग्राम एमडी करीब 10 हजार रुपए में बेचता था।

ड्रग्स तस्करी के बाद अबान पर स्कूल में दरिंदगी का आरोप
ड्रग्स तस्करी के आरोप में गिरफ्तार सेंट माइकल स्कूल के संचालक अबान शकील का एक और गंभीर मामला सामने आया है। आरोप है कि अबान शकील स्कूल में पढ़ने वाले छात्रों के साथ अमानवीय व्यवहार करता था।

जनवरी 2025 में 11वीं कक्षा के एक छात्र को इतनी बेरहमी से पीटा गया कि उसके दोनों पैरों में गंभीर चोटें आई थीं। छात्र के परिजनों ने इस घटना की शिकायत जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) से की थी, जिसके बाद जांच समिति गठित किए जाने की बात कही गई थी, लेकिन समय बीतने के साथ यह मामला ठंडे बस्ते में चला गया।

पीड़ित छात्र ने घटना के बाद बताया था कि स्कूल परिसर में एक अन्य छात्र से विवाद के बाद उसे अबान शकील के पास ले जाया गया। आरोप है कि वहां अबान ने जूते पहनकर पैरों पर बार-बार वार किए, जैसे फुटबॉल पर किक मारी जाती है। छात्र का कहना था कि यह पहली बार नहीं था जब उसके साथ मारपीट हुई।

अन्य छात्रों को भी इसी तरह सजा दी जाती थी। घटना के बाद छात्र की चोटों के वीडियो भी सामने आए थे, जिन्हें परिजनों ने अधिकारियों को सौंपा था। यह मामला 9 जनवरी 2025 की सुबह करीब 8:30 बजे का बताया जा रहा है। स्कूल परिसर में हुए आपसी विवाद के बाद अबान शकील ने कथित तौर पर छात्र के साथ मारपीट की थी। सूत्रों के अनुसार, बाद में छात्र के परिजनों और स्कूल प्रबंधन के बीच राजीनामा हो गया था, जिसके चलते मामला आगे नहीं बढ़ सका।

संबंधित समाचार

सिम एक्टिवेशन के नाम पर साइबर ठगी
Top News

सिम एक्टिवेशन के नाम पर साइबर ठगी:आईटी कर्मचारी के खाते से लाखों उड़ाए

about 10 hours ago
जहरीले पानी से मरने वालों के घर पहुंची कांग्रेस
Top News

जहरीले पानी से मरने वालों के घर पहुंची कांग्रेस:मृतकों के परिजन ने कहा- हादसे के दोषियों को सजा मिलना चाहिए

about 10 hours ago
देखिए वीडियो, राजघाट पहुंचा विपक्ष
Top News

देखिए वीडियो, राजघाट पहुंचा विपक्ष:इन नेताओं को अंदर जाने की अनुमति; बापू को दी श्रद्धांजलि, सीईसी के इस्तीफे पर तीसरे दिन भी प्रदर्शन

about 10 hours ago
देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर मुस्लिम महिला करेगी पितृ तर्पण
Top News

देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर मुस्लिम महिला करेगी पितृ तर्पण:पूर्वजों के सम्मान का लिया संकल्प

about 11 hours ago
फिटनेस व्यवस्था हुई ठप चालकों की ‘चेकिंग’ तेज
Indore

फिटनेस व्यवस्था हुई ठप चालकों की ‘चेकिंग’ तेज:सरकारी वेबसाइट पर फिटनेस सुविधा महीनों से बाधित होने का दावा

about 11 hours ago
एमटी क्लॉथ मार्केट में बंपर अमृत उपहार योजना का मुख्य ड्रॉ संपन्न
Top News

एमटी क्लॉथ मार्केट में बंपर अमृत उपहार योजना का मुख्य ड्रॉ संपन्न:व्यापारियों को मिले 251 आकर्षक उपहार; दलालों के लिए रखे गए थे 31 विशेष पुरस्कार

about 11 hours ago
मध्यप्रदेश में निवेश करेगा आरपीजी समूह
Top News

मध्यप्रदेश में निवेश करेगा आरपीजी समूह:ट्रांसमिशन, टायर,आईटी सेक्टर पर सीएम डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की चर्चा

about 11 hours ago
चाचा 420 की साजिश का शिकार आरिफ अली
Top News

चाचा 420 की साजिश का शिकार आरिफ अली:एक बार एनडीपीएस एक्ट के झूठे केस में फंसा चुका; फिर दे रहा धमकी

about 11 hours ago
बैंक बिल्डिंग के जर्जर छज्जे हटाए
Top News

बैंक बिल्डिंग के जर्जर छज्जे हटाए:प्लास्टर गिरने के बाद निगम की कार्रवाई; समय-सीमा में नहीं हुआ काम

about 11 hours ago
नकली तंबाकू का नेटवर्क खंगाल रही सराफा पुलिस
Top News

नकली तंबाकू का नेटवर्क खंगाल रही सराफा पुलिस:आरोपी ने लिया कृष्णा ट्रेडर्स का नाम; पैकिंग रोल और लेबल के स्रोत की भी होगी जांच

about 11 hours ago
कार से टक्कर के बाद बाइक सवार नशेड़ी ने फोड़ा कांच
Top News

कार से टक्कर के बाद बाइक सवार नशेड़ी ने फोड़ा कांच:घटना के बाद दोनों पक्ष को थाने ले गई पुलिस; मारपीट का वीडियो वायरल

about 11 hours ago
गैंगस्टर सतीश भाऊ और उसके गुर्गों के खिलाफ क्राइम ब्रांच में दर्ज हुई शिकायत
Top News

गैंगस्टर सतीश भाऊ और उसके गुर्गों के खिलाफ क्राइम ब्रांच में दर्ज हुई शिकायत:लाखों रुपए वसूलने के मामले में; प्रॉपर्टी सेटलमेंट के नाम पर लिए, अब धमका रहे हैं फरियादी को

about 11 hours ago
टूरिज्म फीलिंग नहीं हीलिंग भी
Top News

टूरिज्म फीलिंग नहीं हीलिंग भी:सीएम डॉ. मोहन यादव

about 11 hours ago
जय श्रीकृष्ण या 'जेएसके' या जय श्रीकृष्णा
Top News

जय श्रीकृष्ण या 'जेएसके' या जय श्रीकृष्णा

about 11 hours ago
दोस्तों के साथ ओडिशा गया गणेश लापता
Indore

दोस्तों के साथ ओडिशा गया गणेश लापता:जांच पर उठे सवाल

about 11 hours ago
ड्रग्स तस्करी की 48.50 लाख की कमाई पर सफेमा का शिकंजा
Top News

ड्रग्स तस्करी की 48.50 लाख की कमाई पर सफेमा का शिकंजा:पहले से 13 केस दर्ज; जिनमें से तीन एनडीपीएस एक्ट के

about 12 hours ago
पेट्रोल पंप से की रेकी और रास्ते में लूट लिया
Top News

पेट्रोल पंप से की रेकी और रास्ते में लूट लिया:काका तमने जो नोट दिया वी नकली है कहकर रोका था किसान को

about 12 hours ago
बंटी नागर खुदकुशी कांड में बॉबी छाबड़ा की हुई एंट्री
Top News

बंटी नागर खुदकुशी कांड में बॉबी छाबड़ा की हुई एंट्री:मामला छोटा बांगड़दा हाईराइज बिल्डिंग के 35 करोड़ के लेनदेन का

about 12 hours ago
चंदर की मौत का गुस्सा
Top News

चंदर की मौत का गुस्सा:कोर्ट में बदमाश सूरज जाट पर बरसीं चप्पलें

about 12 hours ago
तस्कर रेहान गिरफ्तार पुलिस ने आखिरकार दबोचा
Top News

तस्कर रेहान गिरफ्तार पुलिस ने आखिरकार दबोचा:नाना के ड्रग्स नेटवर्क की अहम कड़ी

about 12 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!