खबर
Top News

युवती को मैसेज करने की बात पर युवक का अपहरण कर पीटा: युवकों ने पहले रेहान को घेरकर पीटा; फिर समझाने पहुंचे पिता और चाचा पर भी किया हमला

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

13 अक्टूबर 2026, 4:01 pm
शेयर करें:
युवती को मैसेज करने की बात पर युवक का अपहरण कर पीटा

बाइक की चाबी मारकर तीनों को किया घायल

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
आजाद नगर थाना क्षेत्र की युवती को मैसेज करने की बात को लेकर कल रात दो पक्षों के बीच जमकर संघर्ष हुआ। बदमाशों ने इस कदर गदर मचाया कि इलाके में सनसनी फैल गई। घटना के सीसीटीवी फुटेज वायरल हुए हैं। जिसमें दोनों पक्ष एक-दूसरे पर लाठी-डंडों से हमला करते नजर आ रहे हैं।

पुलिस ने बताया आरोपियों ने कोचिंग से घर लौट रहे युवक को सहपाठी तीन युवकों ने रास्ते में घेर लिया। उसे एक्टिवा पर बैठाकर मथुरा कॉलोनी ले गए, जहां गाली-गलौज कर मारपीट की।

बेटे के साथ हुई घटना की जानकारी मिलने पर पिता और चाचा उसे बचाने पहुंचे तो आरोपियों ने उनके साथ भी अभद्रता और मारपीट शुरू कर दी। आरोपियों ने बाइक की चाबी मारकर तीनों को घायल कर दिया। बीच-बचाव करने आए लोगों के सामने ही आरोपियों ने दोबारा मिलने पर जान से खत्म करने की धमकी दी। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज जांच में लिया है।

फरियादी खलील खान (42), निवासी हुसैनी मस्जिद के पीछे, आजाद नगर ने पुलिस को बताया कि वह आरटीओ एजेंट है। 12 अक्टूबर की रात करीब 9 बजे उनका बेटा मोहम्मद रेहान एमआर कोचिंग, उमरगली से घर लौट रहा था।

वह मदीना मस्जिद के पास पहुंचा, तभी उसके साथ कोचिंग में पढ़ने वाले हमलावर जोएब, रेहान और जैद ने उसे रास्ते में रोक लिया। तीनों ने रेहान से पूछा कि तू हमारी परिचित युवती को फोन पर मैसेज क्यों करता है।

इस पर रेहान ने इनकार करते हुए कहा कि उन्हें कोई गलतफहमी हुई है। इसी बात पर तीनों हमलावर गाली देते हुए एक्टिवा पर बैठाकर मथुरा कॉलोनी ले गए। वहां उसके साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट की गई। घटना के बाद रेहान ने अपने चाचा वसीम खान को फोन कर पूरी बात बताई।

बेटे के साथ मारपीट की सूचना मिलने पर खलील खान अपने भाई वसीम के साथ कॉलोनी पहुंचे। रेहान ने उन्हें अपने साथ हुई घटना बताई। इसके बाद पिता, चाचा तीनों युवकों के घर उन्हें समझाने पहुंचे, लेकिन वहां विवाद और बढ़ गया।

फरियादी के मुताबिक, जोएब, रेहान और जैद ने उनके साथ भी गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर रेहान और जोएब ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया, जबकि जैद ने पीछे से बाइक की चाबी मारकर घायल कर दिया। हमले में खलील खान और वसीम खान को पीठ और मोहम्मद रेहान की गर्दन पर चोटें आईं। चाबी के घावों से खून निकलने लगा।

मोहल्ले के लोगों ने किया बीच-बचाव
मोहल्ले के रहने वाले फिरोज मोहम्मद, राहत खान और आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। उन्होंने बीच-बचाव कर तीनों को बचाया। फरियादी का आरोप है कि जाते समय आरोपियों ने धमकी दी कि आज तो बच गए, लेकिन दोबारा मिले तो जान से खत्म कर देंगे।

घटना के बाद तीनों थाने पहुंचे। पुलिस ने उन्हें मेडिकल परीक्षण और उपचार के लिए एमवाय अस्पताल भेजा। उपचार कराने के बाद फरियादी ने थाने पहुंचकर केस दर्ज कराया। पुलिस ने तीनों हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई कर जेल भेजने की तैयारी कर ली।

संबंधित समाचार

इस पूर्व मंत्री ने किसको को दी नसीहत
Top News

इस पूर्व मंत्री ने किसको को दी नसीहत:बोले; ‘ऐसा भी क्या काम, जो जमीर बेचकर करना पड़े’ पद से इस्तीफा देकर साथ आइए, दोनों मिलकर सड़क पर लड़ेंगे जनता की लड़ाई

8 minutes ago
भीषण सड़क हादसा
Top News

भीषण सड़क हादसा:दो बाइकों की भिड़ंत में युवक की मौत; बेटी सहित 5 गंभीर घायल

13 minutes ago
सरकार ने तीन नई जगह निर्धारित की
Top News

सरकार ने तीन नई जगह निर्धारित की:जंतर-मंतर को बैन करने पर भड़क गए कॉकरोच

14 minutes ago
देखिए वीडियो, जेल में महिला वेशभूषा में गरबा कर रहे पुरुष
Top News

देखिए वीडियो, जेल में महिला वेशभूषा में गरबा कर रहे पुरुष:बंदी खुद गाते हैं गीत और तैयार करते हैं बैंड की धुन

18 minutes ago
सुनवाई से भी सुप्रीम कोर्ट का इनकार
Top News

सुनवाई से भी सुप्रीम कोर्ट का इनकार:सीजेआई के मिलने से मना करने के बावजूद विपक्ष ने निकाला मार्च

19 minutes ago
इन जगहों के नाम तय करने पर पड़ोसी को ऐतराज
Top News

इन जगहों के नाम तय करने पर पड़ोसी को ऐतराज:फैसले को बताया गैरकानूनी; ये संवेदनशील इलाके भी सूची में शामिल

31 minutes ago
ट्रैवलर चोरी करते हुए कई वाहनों को मारी टक्कर
Top News

ट्रैवलर चोरी करते हुए कई वाहनों को मारी टक्कर

about 1 hour ago
देखिये वीडियो, बेहतर पुलिसिंग के लिए 14 अधिकारी-कर्मचारी सम्मानित
Top News

देखिये वीडियो, बेहतर पुलिसिंग के लिए 14 अधिकारी-कर्मचारी सम्मानित:कमिश्नर ने दिए प्रशस्ति पत्र और नकद पुरस्कार

about 1 hour ago
सैकड़ों कमरों का पैलेस, बिजली के बिलों में चौंकाने वाले आंकड़े!
Top News

सैकड़ों कमरों का पैलेस, बिजली के बिलों में चौंकाने वाले आंकड़े!:कई कनेक्शनों पर सालभर में शून्य या नाममात्र खपत

about 1 hour ago
कैफे में कहासुनी के बाद पार्किंग में दो गुटों में जमकर चले लात-घूंसे
Top News

कैफे में कहासुनी के बाद पार्किंग में दो गुटों में जमकर चले लात-घूंसे:पटक-पटककर पीटा

about 1 hour ago
MP में दिव्यांगजनों के हजारों पदों पर भर्ती की तैयारी
Top News

MP में दिव्यांगजनों के हजारों पदों पर भर्ती की तैयारी:इस तारीख तक चलेगा विशेष अभियान; सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी किए निर्देश

about 1 hour ago
नगर निगम की बड़ी कार्रवाई
Top News

नगर निगम की बड़ी कार्रवाई:जेसीबी से हटाए अवैध कब्जे; रेस्टोरेंट पर इतना जुर्माना, यहां चला अतिक्रमण हटाओ अभियान

about 1 hour ago
ऑनलाइन कैसिनो नेटवर्क की परतें खोल रही पुलिस
Top News

ऑनलाइन कैसिनो नेटवर्क की परतें खोल रही पुलिस:मास्टर आईडी के जरिए चल रहा था खेल

about 1 hour ago
शहर में भी बनेगा एएनटीएफ थाना
Top News

शहर में भी बनेगा एएनटीएफ थाना:नशे के नेटवर्क पर शिकंजे की तैयारी

about 1 hour ago
देखिए वीडियो, 'तुम आतंकी हो...' एयरपोर्ट पर इस नेता का विरोध
Top News

देखिए वीडियो, 'तुम आतंकी हो...' एयरपोर्ट पर इस नेता का विरोध:लोगों ने घेरकर जमकर लगाए नारे; सुनाई जमकर खरी-खोटी

about 1 hour ago
बाप और चाचा नंबरी तो बेटी निकली दस नंबरी
Top News

बाप और चाचा नंबरी तो बेटी निकली दस नंबरी:बिजनेस के नाम पर दो करोड़ लिए; फिर आई नीयत में खोट

about 1 hour ago
क्रिकेट का बड़ा नियम बदला
Top News

क्रिकेट का बड़ा नियम बदला:MCC ने बोल्ड होने के नियम में किया बदलाव; अब इन खिलाड़ियों को नहीं माना जाएगा आउट

about 1 hour ago
शराब कारोबारी के परिवार से जुड़ी कंपनी का केस इस जज ने छोड़ा
Top News

शराब कारोबारी के परिवार से जुड़ी कंपनी का केस इस जज ने छोड़ा:हाईकोर्ट में तीन बार सूचीबद्ध हुआ मामला

about 2 hours ago
मोबाइल में आपत्तिजनक वीडियो मिले
Top News

मोबाइल में आपत्तिजनक वीडियो मिले:पुलिस ने की प्रतिबंधात्मक कार्रवाई

about 2 hours ago
बिजली कटौती पर किसान संघ का अल्टीमेटम
Top News

बिजली कटौती पर किसान संघ का अल्टीमेटम:सरकार को दी आंदोलन की चेतावनी

about 2 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!