जेएमबी की कचौरी में निकला कीड़ा: शिकायत पर मिला जवाब; कभी-कभार तो ऐसा हो जाता है
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
मोती तबेला स्थित जेएमबी (जैन मिठाई भंडार) में रविवार सुबह परिवार के साथ नाश्ता करने पहुंचे एक युवक की कचौरी में कीड़ा निकलने का मामला सामने आया। युवक का आरोप है कि कचौरी खाते समय उसे मसाले में कुछ दिखाई दिया। चम्मच से मसाला हटाकर देखने पर उसमें इल्ली (कीड़ा) नजर आई।
घटना के बाद उसने कचौरी लेकर काउंटर पर पहुंचकर कर्मचारियों को दिखाई। वहां उसे दूसरी कचौरी लेने की बात कही गई। इसके बाद उसने घटना की शिकायत रिसेप्शन पर की और संचालक को बुलाने के लिए कहा। कुछ देर बाद संचालक के पहुंचने पर भी कथित तौर पर संतोषजनक जवाब नहीं मिला। घटना का वीडियो बनाकर युवक ने सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
जानकारी के मुताबिक ओम हाइट्स बी ब्लॉक, 60 फीट रोड एरोड्रम निवासी विकास जायसवाल ने बताया कि रविवार सुबह करीब 10 बजे वह अपनी पत्नी और बच्चों के साथ मोती तबेला कलेक्टर क्षेत्र स्थित जेएमबी पहुंचे थे। परिवार ने वहां पोहा, कचौरी सहित अन्य नाश्ता ऑर्डर किया था।
विकास के मुताबिक, वह कचौरी खा रहे थे, तभी उन्हें मसाले में कुछ संदिग्ध नजर आया। पहले उन्हें लगा कि मसाले में कोई खाद्य सामग्री होगी। जब उन्होंने चम्मच से मसाला हटाकर देखा तो उसमें इल्लड़ दिखाई दी। यह देखकर वे तुरंत कचौरी लेकर काउंटर पर पहुंचे और कर्मचारियों को कचौरी दिखाई। वहां कर्मचारी द्वारा कहा कि दूसरी कचौरी ले लो।
इस पर उन्होंने नाराजगी जताते हुए घटना की गंभीरता बताई और रिसेप्शन पर पहुंचकर संचालक को बुलाने के लिए कहा। कुछ देर बाद संचालक मौके पर पहुंचा , उन्हें कचौरी में मिली इल्लड़ दिखाई तो संचालक ने कहा कि कभी-कभार ऐसा हो जाता है, गलती से आ गई होगी। यह जवाब सुनकर विकास नाराज हो गए।
उन्होंने कहा कि इतना बड़ा खाद्य संस्थान होने के बावजूद यदि खाने में कीड़ा निकलने की शिकायत पर इस तरह का जवाब दिया जा रहा है तो यह गंभीर लापरवाही है। उन्होंने तत्काल कचौरियां हटाने और खाद्य सामग्री की जांच करने की बात कही।
संबंधित समाचार

इंदौर में 'युवा गूंज' के बाद राहुल की नजर बालाघाट पर:दौरे के बहाने कांग्रेस की जड़ मजबूत करने की कवायद; 1 अक्टूबर को बैहर और बिरसा जा सकते हैं

किसानों के लिए खुशखबरी:सरकार ने दिया बड़ा तोहफा; इन 6 फसलों का MSP बढ़ाया

अतिथि शिक्षकों के लिए पांच साल का बजट मंजूर:अग्निवीरों को विभिन्न बलों में 20 फीसदी आरक्षण

ये है असली पुलिसिंग:चाकू के 8 वार झेलकर भी नहीं छोड़ा बदमाश को

बिल्डर्स और कॉलोनाइजरों की बढ़ी मुश्किलें:मास्टर प्लान; अहिल्या पथ और आश्रय निधि के नोटिस से अटका कारोबार

करोड़ों हड़पने वाले मोहने बंधु की हुई शिकायत:कमिश्नर की जनसुनवाई में पीड़ितों ने लगाई गुहार

प्लॉट देने के नाम पर 11.70 लाख रुपए लिए:चक्कर काट रहा खरीदार

साध्वी का संतों पर पलटवार:अविमुक्तेश्वरानंद समेत अन्य पर उठाए सवाल

घर में छिपा है बंटी नागर की आत्महत्या का राज:दो दिन पहले तक सब ठीक था; आखिर एकदम ऐसा क्या हुआ कि देना पड़ी जान

आम उपभोक्ताओं को महंगाई का झटका:इतने रुपए महंगा हुआ दूध; होम डिलीवरी के लिए भी चुकाने होंगे एक्स्ट्रा पैसे

पीसीसी चीफ के ‘300 फर्जी वोट’ वाले बयान पर पोलिंग एजेंट का पलटवार:बोले; बूथ पर भाजपा को मिले थे 337 वोट, रिकॉर्ड मेरे पास

सूरज जाट ने लगा दी पुलिस की इज्जत की वाट:खेल भी पुराना और खिलाड़ी भी

देखिए वीडियो, शाही मस्जिद पर सख्ती:500 मीटर क्षेत्र सील; मचान तैयार, सोशल मीडिया की अफवाहों पर पुलिस की नजर

क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई:ऑनलाइन गेमिंग की आड़ में सट्टा गतिविधियां संचालित करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार; मोबाइल-लैपटॉप जब्त

मस्जिद क्षेत्र सील अघोषित कर्फ्यू:250 दुकानें बंद 10 करोड़ का कारोबार ठप; 30 उपद्रवियों को किया गिरफ्तार, अब तक आठ एफआईआर

देखिए वीडियो, युवती के अपहरण मामले में नया मोड़:प्रेमी के साथ अपनी मर्जी से जाने का किया दावा; दोनों ने की शादी

3 साल की कानूनी लड़ाई के बाद रास्ता साफ:इस मार्ग के निर्माण हटेंगे; व्यापारियों को 24 घंटे की मोहलत

देखिए वीडियो, मस्जिद उपद्रव:पुलिस पर पथराव के इतने आरोपी जेल भेजे गए; अब तक इतने गिरफ्तार

स्ट्रीट डॉग को सब्बल से पीटकर मार डाला:रहवासी की शिकायत पर एफआईआर

10-10 हजार लेकर बांटे आशियाने:नेताजी का मिला संरक्षण
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!