पूजा के दौरान महिला को सांप ने डसा: जिला अस्पताल में भर्ती; सपेरा गिरफ्तार, पुलिस ने जंतु को वन विभाग को सौंपा
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, देवास।
नागपंचमी के अवसर पर देवास के विकास नगर में नाग पूजा के दौरान एक महिला को सांप के डसने का मामला सामने आया है।
पूजा के दौरान जैसे ही महिला ने नाग के सामने हाथ जोड़े, सांप ने अचानक उसके हाथ पर हमला कर दिया। घटना के बाद परिजनों में हड़कंप मच गया। महिला को तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका उपचार जारी है।
जानकारी के अनुसार, ऋषिका, पति अक्षय चौहान, के घर सोमवार सुबह नागपंचमी के अवसर पर पूजा का आयोजन किया गया था।
पूजा के लिए एक सपेरा सांप लेकर पहुंचा था। इसी दौरान सांप ने ऋषिका के हाथ पर काट लिया। परिजन तत्काल उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उसका इलाज किया जा रहा है।
घटना के बाद सपेरा मौके से भागा
बताया जा रहा है कि पूजा के लिए लाए गए सांप के जहरीले दांत पहले ही निकाले जा चुके थे। हालांकि, महिला को डसने के बाद सपेरा मौके से भाग गया।
घटना की सूचना मिलने पर औद्योगिक थाना पुलिस मौके पर पहुंची और सपेरे को पकड़ लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से सांप भी बरामद कर लिया।
बाद में पुलिस ने सांप को वन विभाग की टीम के सुपुर्द कर दिया। वन विभाग द्वारा सांप को सुरक्षित स्थान पर जंगल में छोड़ने की बात कही गई है।
पति ने लगाया नशे में होने का आरोप
महिला के पति अक्षय चौहान ने आरोप लगाया कि पूजा कराने आया सपेरा शराब के नशे में था। उनके मुताबिक, सपेरा नशे में नहीं होता तो शायद सांप पर बेहतर तरीके से नजर रख पाता और यह घटना टाली जा सकती थी।
अक्षय ने बताया कि उनकी पत्नी जैसे ही नाग के सामने हाथ जोड़कर पूजा कर रही थी, तभी सांप ने अचानक उसके हाथ पर हमला कर दिया। घटना के तुरंत बाद परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे और उपचार शुरू कराया।
फिलहाल डॉक्टर महिला की स्थिति पर निगरानी रख रहे हैं। परिजनों के अनुसार, शुरुआती उपचार के बाद महिला की स्थिति को लेकर डॉक्टरों ने स्पष्ट जानकारी देने से पहले आवश्यक जांच करने की बात कही है।
महिला का उपचार जारी है। पुलिस ने मामले में सपेरे से पूछताछ शुरू कर दी है और घटना से जुड़े तथ्यों की जांच की जा रही है।
संबंधित समाचार

बिल्डर बंटी नागर की आत्महत्या के मामले में सुराग तलाश रही पुलिस:ऑफिस कर्मचारियों और परिचितों से चल रही पूछताछ; सामने आए जांच के फुटेज

शादी का झांसा देकर शादीशुदा महिला से दुष्कर्म:तलाक के बाद साथ रखा; एक साल पहले हुई थी बातचीत

EOW की बड़ी कार्रवाई:रिश्वत लेते सरपंच और पति रंगे हाथों गिरफ्तार

बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे दिग्गज अभिनेता:सुख; समृद्धि और खुशहाली की कामना की, वैदिक मंत्रों का किया जाप

लापरवाही पर तीन भोजनालयों को नोटिस:8 खाद्य पदार्थों के नमूने लिए

भूमिगत मेट्रो के विरोध में सड़क पर उतरे 20 कॉलोनियों के लोग:‘एक दीया उम्मीद का’ जलाकर जताया विरोध

5 सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर समेत 10 पर एफआईआर दर्ज पांच गिरफ्तार:शाही मस्जिद विवाद में दोबारा पथराव, लाठीचार्ज

हाथी पर सवार होकर आ रही हैं मां जगदंबा:आस्था का महापर्व है शारदीय नवरात्रि

होटल की चौथी मंजिल से गिरा कर्मचारी:उपचार से पहले मौत; मामा के बेटे के साथ करता था काम

लापरवाही की भेंट चढ़ी जिंदगी:हाईटेक बसें, वेंटिलेटर पर व्यवस्था

पर्यटन का नया रिकॉर्ड:इतने करोड़ से ज्यादा पर्यटक पहुंचे; धर्मनगरी सबसे आगे

बिल्डर मौत मामले की जांच तेज:DVR से हार्डडिस्क गायब; मोबाइल का पैटर्न लॉक नहीं खुला, आखिरी बातचीत खंगाल रही पुलिस

खरीदारों का दावा:जमीन वक्फ बोर्ड की नहीं

जलकांड की न्यायिक जांच रिपोर्ट होगी सार्वजनिक:हाईकोर्ट ने आवेदन किया मंजूर

टिकटों की मारामारी के बीच MPCA की व्यवस्था पर सवाल:विधायकों को 50-50 देने का दावा; आम दर्शक परेशान

शाही मस्जिद विवाद:प्रशासन और मस्जिद कमेटी के बीच सहमति; हाईकोर्ट ने केस डिस्पोज ऑफ किया

बैंक हड़ताल टली:5-डे वर्किंग पर बनेगी कमेटी; इस हफ्ते 5 दिन खुलेंगे, गांधी जयंती पर रहेंगे बंद

शाही मस्जिद मामला:कोर्ट ने कहा; नगर निगम के जवाब और नोटिस में दिए आश्वासन बाध्यकारी होंगे

शाही मस्जिद विवाद:विधायक बोले- प्रशासन को पहले से करनी चाहिए थी तैयारी; वक्फ बोर्ड अध्यक्ष ने कहा- समाज खुद हटा रहा हिस्सा

बंद के बावजूद ढाक के तीन पात:कलेक्टर-एसपी से चर्चा का नहीं निकला नतीजा
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!