सावन के तीसरे सोमवार उमड़ा आस्था का सैलाब: डेढ़ लाख शिवभक्तों ने किया जलाभिषेक; गूंजा हर-हर महादेव
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, सीहोर।
सावन के तीसरे सोमवार को कुबेरेश्वरधाम में आस्था और भक्ति का अद्भुत नजारा देखने को मिला। सुबह से ही सीवन नदी के तट से लेकर धाम तक श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रहीं। बारिश के बीच भी शिवभक्तों का उत्साह कम नहीं हुआ और करीब डेढ़ लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने पहुंचकर भगवान शिव का जलाभिषेक किया।
पूरे क्षेत्र में हर-हर महादेव के जयघोष गूंजते रहे। कंधों पर कांवड़, हाथों में भगवा ध्वज और मन में शिव भक्ति लिए हजारों श्रद्धालु करीब 11 किलोमीटर लंबी पैदल यात्रा कर कुबेरेश्वरधाम पहुंचे।
11 किमी का मार्ग भगवा रंग में रंगा
सीवन नदी से कुबेरेश्वरधाम तक का पूरा रास्ता सोमवार को शिवमय नजर आया। महिला, युवा और बुजुर्ग श्रद्धालु भजन-कीर्तन करते हुए पैदल धाम की ओर बढ़ते रहे। कई जगह कांवड़ यात्रियों के लिए सेवा केंद्र भी लगाए गए।
सीवन नदी से जल लेकर पहुंचे भक्त
सावन मास में बड़ी संख्या में श्रद्धालु सीवन नदी से जल लेकर कुबेरेश्वरधाम पहुंच रहे हैं। सोमवार को भी हजारों कांवड़ियों ने नदी से जल उठाकर पैदल यात्रा पूरी की और भगवान शिव का अभिषेक कर सुख-समृद्धि की कामना की।
25 अगस्त को निकलेगी भव्य कावड़ यात्रा
धाम में श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए आगामी आयोजन की तैयारियां भी तेज कर दी गई हैं। 25 अगस्त को भव्य कावड़ यात्रा निकाली जाएगी। इसके लिए 100 से अधिक सेवा केंद्र लगाने की तैयारी की गई है।
संबंधित समाचार

12 साल पुराने मामले में 5 आरोपियों को 5-5 साल की सजा:युवक को घेरकर किया था चाकू से हमला

देखिये वीडियो, खटारा हुई नगर निगम की कचरा गाड़ी:रस्सी के सहारे चल रही व्यवस्था; कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा

इस बात को लेकर नाराज हुई भाजपा पार्षद:निगम अधिकारियों को दी धमकी; अगली बार अंजाम बुरा होगा

शादी का झांसा देकर महिला आरक्षक से दुष्कर्म:5 साल तक शोषण करता रहा कांस्टेबल; फोटो-वीडियो भी बनाए

स्कूल की जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप:मृत अध्यक्ष के फर्जी साइन से बनाया किरायानामा; 4 पर केस दर्ज

मृत बैगा बच्चों के परिजनों से मिले राहुल गांधी:बोले- लोकसभा में उठाएंगे मुद्दा; सरकार आने पर करेंगे मदद

अग्निशमन मानकों की धज्जियां उड़ाने पर 182 भवन किए सील

कैप्टन स्मित के जल्द स्वस्थ होने की कामना:खजराना गणेश मंदिर में पुजारियों ने की विशेष पूजा-अर्चना

सीवरेज लाइन चोक होने से सड़कों पर बह रहा गंदा पानी

खुलासा फर्स्ट की खबर का असर:लाखों डकारने वाले टोपीबाज लोन एजेंट नवीन ओझा पर केस

कांग्रेस नेता पर जानलेवा हमला:लाठी-डंडों से पीटा; गंभीर हालत में किया रेफर

फ्लैट में चोरों ने बोला धावा:लाखों के जेवर-नकदी लूटी; चादर ढंककर परिवार से की मारपीट, 3 नाबालिग सहित 5 आरोपी गिरफ्तार

बच्चों को बताए सड़क सुरक्षा के नियम:स्कूलों में कहानियों और कार्टून से समझाया ट्रैफिक अनुशासन

बायपास के खाली मैदान में बना रहे थे डकैती की योजना:पेट्रोल पंप लूटने निकले 5 बदमाशों को पुलिस ने हथियारों के साथ दबोचा

उपद्रव से जुड़े भड़काऊ व वायरल कंटेंट वाले 100 से अधिक आईडी हुए ब्लॉक:संगठन से जुड़े तथ्यों की भी तलाश

करोड़ों का राशन घोटाला:गरीबों का गेहूं-चावल डकार गए बाप-बेटे; गोदाम में 10% अनाज भी नहीं मिला

हत्या के बाद अब जबरन वसूली में फंसा मानसिंह:कार खरीदने के बाद बकाया पैसे मांगने पर दे रहा था धमकी

बालाघाट पहुंचे राहुल गांधी:मृत बच्चों के परिवारों से कर रहे मुलाकात; स्कूल में की मिड-डे मील पर बात

साप्ताहिक अखबार के पत्रकार पर जबरन वसूली का केस दर्ज:चांद को जमीं पर लाकर शाहरुख के पर कुतरेगी पुलिस

पिनेकल जमीन मामले में नया मोड़:दो महिलाओं को जमानत; अब मुख्य आरोपी की अग्रिम जमानत की कोशिश!
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!