खबर
Crime

टाइल्स से भरा ट्रक लोडिंग वाहन पर पलटा: तीन लोगों की गई जान; मशक्कत के बाद ढाई घंटे में निकाले गए शव

KHULASA FIRST

संवाददाता

13 जनवरी 2026, 11:27 am
1,048 views
शेयर करें:
टाइल्स से भरा ट्रक लोडिंग वाहन पर पलटा

खुलासा फर्स्ट, रतलाम।
रतलाम-झाबुआ रोड पर सोमवार रात सड़क हादसे में तीन लोगों की जान चली गई। पुलिस के अनुसार रात दस से साढ़े बजे के बीच यह हादसा हुआ। यहां टाइल्स से भरा एक ट्रक चढ़ाई चढ़ने के दौरान पलटकर पीछे आ रहे लोडिंग वाहन पर पलट गया।

शव निकालने के लिए करनी पड़ी मशक्कत
टाइल्स लोड एक ट्रक चढ़ाई चढ़ते समय रिवर्स हुआ और पीछे आ रहे लोडिंग वाहन पर पलट गया। ट्रक के नीचे दबने से लोडिंग वाहन में सवार तीनों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद शव बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए थे। शव निकालने के लिए पुलिस को खासी मशक्कत करनी पड़ी। जानकारी के अनुसार मरने वालों में दो लोग रतलाम के और एक झाबुआ निवासी था।

गांव उंडवा के पास हुआ हादसा
हादसा बिलपांक थाना क्षेत्र के गांव उंडवा के पास हुआ। ट्रक झाबुआ की तरफ से रतलाम आ रहा था। दुर्घटना के बाद दोनों वाहन सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरे। लोडिंग वाहन में अंडे के खाली रैकेट रखे हुए थे।

मृतकों की पहचान हो गई
पुलिस के अनुसार मृतकों की पहचान अब्दुल हमीद (50) पिता फैज मोहम्मद निवासी झाबुआ, रियाज (48) पिता शब्बीर अहमद निवासी सुभाष नगर रेलवे फाटक के पास (रतलाम) और जफर (52) पिता अब्दुल शकूर निवासी मोहन टॉकिज पिंजारवाड़ी (रतलाम) के रूप में हुई है।

संबंधित समाचार

अपनी जान जोखिम में ऐसे डाल रहे थे सात नाबालिग
Crime

अपनी जान जोखिम में ऐसे डाल रहे थे सात नाबालिग:राहगीर ने बना लिया वीडियो; पुलिस कर रही तलाश

6 months ago
घर में चल रहा था देह व्यापार, चौंकाने वाला खुलासा, ग्राहक बनकर गई पुलिस
Crime

घर में चल रहा था देह व्यापार, चौंकाने वाला खुलासा, ग्राहक बनकर गई पुलिस:बंगाल की युवती मिली; कई लड़कियों के फोटो मिले

6 months ago
आधी रात को सिरफिरे नकाबपोशों ने मचाया उत्पात
Crime

आधी रात को सिरफिरे नकाबपोशों ने मचाया उत्पात:20 से ज्यादा वाहनों में की तोड़फोड़, नाबालिग हैं सभी हमलावर

6 months ago
नशेड़ी बेटे ने पिता को मौत के घाट उतारा
Crime

नशेड़ी बेटे ने पिता को मौत के घाट उतारा:लकड़ी से सिर फोड़ दिया; रुपयों को लेकर मां से हुआ विवाद

6 months ago
रिटायर्ड अफसर से 1.12 करोड़ रुपए ठग लिए
Crime

रिटायर्ड अफसर से 1.12 करोड़ रुपए ठग लिए:मनी लॉन्ड्रिंग केस में फंसाने का डर दिखाया; फर्जी आईपीएस ने डिजिटल अरेस्ट किया

6 months ago
भैरव मंदिर का ओटला तोड़ने से तनाव
Crime

भैरव मंदिर का ओटला तोड़ने से तनाव:हिंदू संगठनों में आक्रोश, पेट्रोल लेकर सड़क पर चक्काजाम

6 months ago
तहसील का बाबू रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार
Crime

तहसील का बाबू रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार:लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई; इस काम के बदले मांगी थी घूस

6 months ago
पार्टी के दौरान गोली मारकर युवक की हत्या
Crime

पार्टी के दौरान गोली मारकर युवक की हत्या:उपचार के दौरान झांसी में दम तोड़ा; जांच के लिए दो राज्यों की पुलिस सक्रिय

6 months ago
पुलिसकर्मी ने बच्ची के साथ की ऐसी हैवानियत
Crime

पुलिसकर्मी ने बच्ची के साथ की ऐसी हैवानियत:पहले भी गंदी हरकत कर चुका था आरोपी; धमकी देकर करा देता था चुप

6 months ago
तीन वर्ष की मासूम को अगवा कर दुष्कर्म
Crime

तीन वर्ष की मासूम को अगवा कर दुष्कर्म:भाई के साथ मटर तोड़ने गई थी; आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट में मामला दर्ज

6 months ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!