पितृ मोक्ष अमावस्या पर नर्मदा घाटों उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब: पूर्वजों की शांति के लिए किया तर्पण
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, सीहोर।
पितृ मोक्ष अमावस्या के अवसर पर नर्मदा नदी के बुधनी, आवली और नीलकंठ घाटों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है।
सुबह से ही दूर-दराज के क्षेत्रों से लोग घाटों पर पहुंच रहे हैं।
श्रद्धालु नर्मदा के पवित्र जल में स्नान कर अपने पूर्वजों की आत्मा की शांति के लिए पिंडदान, तर्पण और दान-पुण्य कर रहे हैं।
पितरों की शांति के लिए किया तर्पण और पिंडदान
हिंदू धर्म में पितृ मोक्ष अमावस्या का विशेष महत्व माना जाता है। इसे सर्वपितृ अमावस्या भी कहा जाता है। इसी दिन पितृ पक्ष का समापन होता है।
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस अवसर पर पितरों के निमित्त तर्पण, श्राद्ध और पिंडदान करने से पूर्वजों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की जाती है।
मान्यता है कि जिन लोगों को अपने पूर्वजों की मृत्यु की तिथि ज्ञात नहीं होती, वे भी इस दिन श्राद्ध और तर्पण कर सकते हैं।
इसी आस्था के चलते नर्मदा घाटों पर श्रद्धालु विधि-विधान से धार्मिक अनुष्ठान कर रहे हैं।
घाटों पर सुरक्षा के इंतजाम
श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन और पुलिस विभाग ने सुरक्षा व्यवस्था की है।
घाटों पर पुलिस बल के साथ गोताखोर और सुरक्षा गार्ड तैनात किए गए हैं, ताकि स्नान के दौरान किसी तरह की अनहोनी को रोका जा सके।
इसके अलावा यातायात और पार्किंग व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के इंतजाम भी किए गए हैं।
प्रशासन का उद्देश्य श्रद्धालुओं को सुरक्षित और सुविधाजनक तरीके से धार्मिक अनुष्ठान करने में मदद करना है।
पितृ मोक्ष अमावस्या पर नर्मदा घाटों में उमड़ी भीड़ के बीच श्रद्धालु अपने पूर्वजों को याद कर उनकी शांति और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना कर रहे हैं।
संबंधित समाचार

खड़े हनुमान प्रतिमा में दिखी दरार:भक्तों में भारी आक्रोश

हंगामे से विचलित नहीं हुए सीएम:सुनी युवती की बात; भाजपा कार्यकर्ता बनकर पहुंची थी बैठक में

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:SDM कार्यालय के बाबू पर रिश्वत मांगने के आरोप; केस दर्ज

19 अपराधों से लदे कालू पेट्रोल को फिर भेजा जेल:हत्या के मामले में मिली जमानत हाई कोर्ट ने की निरस्त

कार के आर्म रेस्ट बॉक्स में छिपा रखी थी एमडी ड्रग्स:दो शाहरुख से डेढ़ लाख का माल जब्त

कपड़ा कारोबारी को सब्सिडी वाला लोन दिलाने का कहकर लिया था झांसे में:63 लाख रुपए हड़प गए जैन बंधु; क्राइम ब्रांच में शिकायत

शहर में चोरों की धमाचौकड़ी, टांडा-बाग के तीन गिरफ्तार:कहीं खड़ी बाइक गायब; कहीं घर-दुकान में हुई चोरी

विबग्योर स्कूल के विद्यार्थियों ने जाना ट्रैफिक साथी एप का महत्व:पुलिस ने हेलमेट-सीट बेल्ट और ई-चालान की दी जानकारी

प्रतिबंधित सड़कों पर ई-रिक्शा दौड़ाया तो खैर नहीं:ट्रैफिक पुलिस ने चौराहों पर ई-रिक्शा चालकों को समझाए नियम

तीन साल बाद फिर मुंबई इंडियंस की कमान संभालेंगे रोहित शर्मा:हार्दिक पंड्या की जगह बने कप्तान; 5 IPL खिताब जिताए

दोहरे हत्याकांड में हर्ष की चालाकी का हुआ खुलासा:दिल्ली का टिकट, देवास में उतरा; फिर इंदौर लौटा कातिल

देखिये वीडियो, सब्जी मंडी के लिए सड़क पर उतरी कांग्रेस:प्रदेश अध्यक्ष बोले- गोलियां मारना चाहते हो तो मारो; हम तैयार हैं, गरीबों की रोजी-रोटी पर लात मारी

खंडेलवाल का कांग्रेस पर तीखा वार:बोले- बाबा साहब को चुनाव हराने वाले आज संविधान बचाने की बात कर रहे

देखिये वीडियो, सब्जी मंडी विवाद:कांग्रेस का प्रदर्शन; प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भी सड़क पर उतरे, पुलिस से धक्का-मुक्की, डंडा छीनने की कोशिश

जीवाजी यूनिवर्सिटी में छात्रों की जेब पर डाका:अंतिम तारीख से पहले ही लेट फीस की वसूली

ग्वालियर में 11 महीने में डेंगू-मलेरिया के 390 मरीज:कीवी और बकरी के दूध की बढ़ी मांग

देखिये वीडियो, सब्जी मंडी विवाद ने पकड़ा जोर:कांग्रेस का पैदल मार्च; दुकान लगाने पहुंचे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष, बैरिकेडिंग से यातायात प्रभावित, वाहन रेंगते नजर आए

रेलवे कर्मचारी ने शादी का सपना दिखाकर बनाए संबंध:विरोध किया तो जान से मारने की धमकी

सब्जी मंडी विवाद में आज फिर टकराव के आसार:प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष खुद लगाएंगे दुकान; पुलिस ने की बैरिकेडिंग

तेज रफ्तार कार ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर:तीन लोग घायल; चालक वाहन मौके पर छोड़कर भागा
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!