सरकारी व्यवस्थाओं की पोल खोलती तस्वीर: कीचड़ में फंसा वाहन तो ठेले पर ले जाना पड़ा शव; ग्रामीणों ने दी आंदोलन की चेतावनी
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, जबलपुर।
जिले से सरकारी व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े करने वाली एक तस्वीर सामने आई है। मोठार गांव में 11 वर्षीय बच्ची का शव गांव तक ले जाने के लिए सड़क नहीं मिली, तो परिजनों और ग्रामीणों को हाथ ठेले का सहारा लेना पड़ा। गांव तक जाने वाली कच्ची सड़क बारिश में दलदल बन जाने से शव वाहन बीच रास्ते में ही फंस गया।
इलाज के दौरान हुई थी बच्ची की मौत
जानकारी के अनुसार, मोठार गांव निवासी रामस्वरूप मरावी की 11 वर्षीय बेटी माया मरावी का इलाज जबलपुर मेडिकल कॉलेज में चल रहा था। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। गुरुवार को परिजन निजी वाहन से शव लेकर गांव लौट रहे थे, लेकिन गांव से पहले कीचड़ और खराब सड़क में वाहन फंस गया। काफी कोशिशों के बावजूद वाहन बाहर नहीं निकल सका।
इसके बाद ग्रामीण बरगी नगर से हाथ ठेला लेकर आए और बच्ची के शव को उसी पर रखकर गांव तक पहुंचाया। इस घटना का वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला चर्चा में आ गया।
500 की आबादी, आज तक नहीं बनी पक्की सड़क
करीब 500 आबादी वाले मोठार गांव के ग्रामीणों का कहना है कि गांव बसने के बाद से आज तक यहां पक्की सड़क नहीं बनी। बरसात में कच्चा रास्ता दलदल में बदल जाता है, जिससे पैदल चलना भी मुश्किल हो जाता है। ग्रामीणों का आरोप है कि कई बार लोग रास्ते में गिरकर घायल हुए हैं और गंभीर मरीजों को अस्पताल पहुंचाना भी बड़ी चुनौती बन जाता है।
ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया कि खराब सड़क के कारण कई बार 108 एंबुलेंस भी गांव तक नहीं पहुंच पाती और मरीजों को मुख्य सड़क तक लाने के लिए मजबूर होना पड़ता है।
सड़क नहीं बनी तो आंदोलन की चेतावनी
ग्रामीणों का कहना है कि सड़क निर्माण के लिए कई बार प्रशासन और जनप्रतिनिधियों को आवेदन दिए गए, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। बच्ची के शव को हाथ ठेले पर ले जाने की घटना के बाद लोगों में भारी नाराजगी है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि जल्द सड़क निर्माण शुरू नहीं हुआ तो गांव से जिला मुख्यालय तक आंदोलन किया जाएगा।
जिला पंचायत सीईओ ने मांगी रिपोर्ट
जिला पंचायत सीईओ अभिषेक गहलोत ने कहा कि मामले की जानकारी मिलने के बाद तहसीलदार और जनपद सीईओ को मौके पर भेजकर रिपोर्ट तलब की गई है। उन्होंने कहा कि सड़क निर्माण में हुई देरी के कारणों की जांच कराई जाएगी और ग्रामीणों की समस्या के समाधान के लिए आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
संबंधित समाचार

कांस्टेबल पर रेप पीड़िता को जहर देने का आरोप:एसपी ऑफिस में पानी में दिया; FIR दर्ज

बैंक लोन घोटाले मामले में बड़ी कार्रवाई:इतने करोड़ की संपत्ति अटैच; गांव में तीन भूखंड कुर्क

छात्रावास प्रदर्शन मामले में 12 नेताओं पर FIR:छात्राओं को उकसाने का आरोप; स्टूडेंट्स ने किया था पैदल मार्च और चक्काजाम

EOW की बड़ी कार्रवाई:सहकारी समिति के प्रभारी प्रबंधक के घर दी दबिश; आय से अधिक संपत्ति का मामला

दाल-बाटी बनाने से रोका तो दिनभर भूखे बैठे किसान:योजना के विरोध में अनिश्चितकालीन धरना जारी; बोले-अब आश्वासन नहीं, चाहिए ठोस फैसला

MP सरकार ने फिर लिया इतने हजार करोड़ का कर्ज:चालू वित्त वर्ष में उधारी इतनी पहुंची

रिश्ते हुए शर्मसार:जिस मां ने चार बेटों को पाला; वही अंतिम संस्कार में नहीं पहुंचे, समाजसेवियों ने निभाया फर्ज दी मुखाग्नि

राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियां तेज:इतनी बजे पहुंचेंगे इंदौर; इतने घंटे होटल में ठहरेंगे, रास्ते में नहीं लगेंगे स्वागत मंच

सोलर पैनल लगाते समय हादसा:हाईटेंशन लाइन की चपेट में आया कारीगर; इलाज के दौरान मौत

दशकों से रह रहे लोगों को बड़ी सौगात:लाखों को मिलेगा जमीन-मकान का मालिकाना हक; आज से हो रही इस योजना की शुरुआत

यूपीआई शुल्क के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला:2000 से ज्यादा के ट्रांजैक्शन पर एमडीआर को चुनौती

हाईवे पर गायों के झुंड से टकराया तेज रफ्तार ट्रक:3 की मौत; 4 घायल, चालक हिरासत में

जर्जर मकान तोड़ते समय बड़ा हादसा:दूसरे घर की दीवार गिरी; 3 की मौत, कई लोग घायल

UPI शुल्क के खिलाफ व्यापारियों का विरोध:दुकानों पर लगाएंगे पोस्टर; कारोबारी बोले- बढ़ सकती है लेन-देन की लागत

70 विदेशियों के फर्जी पासपोर्ट बनवाने का खुलासा:इतने जिलों में फैला नेटवर्क; दलालों से लेकर सरकारी सत्यापन तक जांच

ऑनलाइन ठगी के 2 नए मामले:एक रुपए भेजने के नाम पर लिंक खुलवाई; खाते से उड़ाए रुपए

धर्मनगरी में युवा धर्म संसद:इतने राज्यों से पहुंचेंगे इतने विद्यार्थी; शिक्षक-शोधकर्ता और धर्माचार्य भी होंगे शामिल

यूपीआई पर विपक्ष के नेता और सरकार आमने-सामने:इस देश के दबाव का आरोप; वित्त मंत्रालय ने किया फैसले का बचाव

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:बाबू रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार; नोट लेते ही दबोचा

इस कंपनी का पूर्व सांसद पर इतने करोड़ की मानहानि का केस:घी को ‘नकली’ बताने वाले बयान से जुड़ा विवाद; इस दिन होगी अगली सुनवाई
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!