खबर
Top News

मां की हत्या से अनजान मासूम: अब कर रहा ऐसी जिद; बहन दिला रही दिलासा, टूटा दुखों का पहाड़, आरोपी पति अब भी फरार

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

15 जुलाई 2026, 11:11 am
शेयर करें:
मां की हत्या से अनजान मासूम

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
इंदौर में पोस्टल असिस्टेंट उर्मिला सैनी की नृशंस हत्या ने न केवल एक परिवार को उजाड़ दिया, बल्कि दो मासूम बच्चों का बचपन भी एक पल में छीन लिया।

11 जुलाई को हुई इस वारदात के चार दिन बाद भी सात वर्षीय बेटा अव्यक्त अपनी मां के लौटने का इंतजार कर रहा है, जबकि 15 वर्षीय बेटी प्रेक्षा अपने आंसुओं को रोककर छोटे भाई का सहारा बनने की कोशिश कर रही है। मां की मौत का दर्द, पिता पर हत्या का आरोप और भविष्य की अनिश्चितता इन सबके बीच दोनों बच्चों की जिंदगी पूरी तरह बदल चुकी है।

'मुझे मम्मी के हाथ से ही खाना है'
परिजनों के मुताबिक, सात वर्षीय अव्यक्त अभी भी इस सच्चाई से अनजान है कि उसकी मां अब इस दुनिया में नहीं हैं। जब भी उसे खाने के लिए बुलाया जाता है, वह मासूमियत से एक ही बात कहता है - मुझे मम्मी के हाथ से ही खाना खाना है। वही मुझे रोज खाना खिलाती थीं।

उसकी यह बात सुनकर घर में मौजूद हर व्यक्ति भावुक हो उठता है। बच्चे को अब तक यह समझ नहीं आ पाया है कि उसकी मां कभी वापस नहीं आएंगी।

हर आने-जाने वाले में मां को तलाशता है अव्यक्त
घटना के बाद दोनों बच्चे अपनी मौसी पूजा के घर रह रहे हैं। यहां लगातार रिश्तेदार और परिचित परिवार को ढांढस बंधाने पहुंच रहे हैं। लेकिन हर नए चेहरे को देखकर अव्यक्त की उम्मीद जाग जाती है। वह मासूमियत से पूछता है सब लोग तो आ गए... लेकिन मेरी मम्मी कहां हैं? वो कब आएंगी?

जब कोई उसके सवाल का जवाब नहीं दे पाता, तो वह कुछ देर तक पूरे घर में मां को ढूंढता है और फिर चुपचाप किसी कोने में जाकर बैठ जाता है। उसकी खामोशी पूरे परिवार को भीतर तक झकझोर देती है।

मुखाग्नि भी दी, लेकिन समझ नहीं पाया मां हमेशा के लिए चली गईं
परिवार की सदस्य मंगला सुनहरी ने बताया कि ओंकारेश्वर में हुए अंतिम संस्कार के दौरान अव्यक्त को गोद में लेकर उसकी मां को मुखाग्नि दिलाई गई थी। हालांकि, इतनी छोटी उम्र होने के कारण वह अब भी यह नहीं समझ पाया कि उसकी मां हमेशा के लिए उसे छोड़कर चली गई हैं।

खून से लथपथ मां का दृश्य आज भी नहीं भूल पा रही प्रेक्षा
दूसरी ओर, 15 वर्षीय प्रेक्षा के मन में उस दिन का भयावह दृश्य आज भी ताजा है। बताया जाता है कि जब उसने घर का दरवाजा खोला, तो सामने उसकी मां खून से लथपथ पड़ी थीं। यह दृश्य उसके मन पर गहरी छाप छोड़ गया है। परिजन बताते हैं कि घटना को याद करते ही वह सिहर उठती है। कई बार उसकी आंखें भर आती हैं, लेकिन वह खुद को संभाल लेती है।

'मैं रोऊंगी नहीं... भाई को संभालना है'
कम उम्र में ही प्रेक्षा ने खुद को मजबूत बनाने का फैसला किया है। रिश्तेदार जब उसे सांत्वना देते हैं तो वह दृढ़ आवाज में कहती है- अब मैं एक भी आंसू नहीं बहाऊंगी। मुझे अपने छोटे भाई को संभालना है। अगर मैं ही टूट गई तो उसे कौन संभालेगा?

उसकी यह बात सुनकर हर कोई भावुक हो जाता है। जिस उम्र में बच्चों को माता-पिता का सहारा चाहिए होता है, उसी उम्र में प्रेक्षा अपने छोटे भाई की जिम्मेदारी उठाने का संकल्प ले चुकी है।

हत्या का आरोपी पति अब भी पुलिस की पकड़ से दूर
उधर, उर्मिला सैनी की हत्या का आरोपी पति अखिलेश सैनी अब भी फरार है। पुलिस जांच में सामने आया है कि वारदात के बाद वह अपना वाहन स्कूल के पास छोड़कर सेंट पॉल स्कूल क्षेत्र से ऑटो के जरिए रेलवे स्टेशन पहुंचा था।

वहां उसने दिल्ली जाने का टिकट भी बुक कराया, लेकिन कुछ समय बाद उसे रद्द कर दिया। पुलिस का मानना है कि आरोपी ने जांच को भ्रमित करने के उद्देश्य से ऐसा किया। जांच के दौरान उसके खलघाट क्षेत्र में देखे जाने की भी सूचना मिली है, जिसके बाद पुलिस ने वहां भी तलाश तेज कर दी।

तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर चल रही तलाश
संयोगितागंज थाना प्रभारी केपी यादव के अनुसार, आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कई टीमें लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं। मोबाइल लोकेशन, तकनीकी साक्ष्य और अन्य सुरागों के आधार पर उसकी तलाश जारी है। पुलिस का कहना है कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

एक परिवार की खुशियां पलभर में बिखर गईं
इस घटना ने केवल एक महिला की जान नहीं ली, बल्कि दो मासूम बच्चों से उनकी मां का साया भी छीन लिया। एक ओर सात साल का बेटा आज भी मां के हाथों से खाना खाने की जिद कर रहा है, तो दूसरी ओर 15 साल की बेटी अपने आंसुओं को छिपाकर भाई का सहारा बनने की कोशिश में जुटी है। परिवार को अब सिर्फ आरोपी की गिरफ्तारी का इंतजार ही नहीं, बल्कि उन दोनों बच्चों के भविष्य की भी गहरी चिंता सता रही है।

संबंधित समाचार

जेल गोलीकांड मामले में एक्शन
Top News

जेल गोलीकांड मामले में एक्शन:फायरिंग के बाद अधीक्षक निलंबित; कैदी तक कट्टा पहुंचने की जांच तेज

25 minutes ago
मास्टर प्लान रोड निर्माण में बाधक 18 अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर
Top News

मास्टर प्लान रोड निर्माण में बाधक 18 अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर

42 minutes ago
टेलीकॉम कंपनी के कर्मचारी ने की आत्महत्या
Top News

टेलीकॉम कंपनी के कर्मचारी ने की आत्महत्या:सुसाइड नोट में इन पर लगाए प्रताड़ना के आरोप; पिता से मांगी माफी

42 minutes ago
आखिर कौन ‘मिस्टर इंडिया’ कर रहा ये नियुक्तियांं
Top News

आखिर कौन ‘मिस्टर इंडिया’ कर रहा ये नियुक्तियांं

about 1 hour ago
फर्जी डॉक्टर सज्जनसिंह पंवार पर क्रिमिनल केस की हुई मांग
Top News

फर्जी डॉक्टर सज्जनसिंह पंवार पर क्रिमिनल केस की हुई मांग:जान गंवाने वाली महिला का बेटा मिला कलेक्टर से

about 1 hour ago
भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की नगर कार्यकारिणी घोषित
Top News

भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की नगर कार्यकारिणी घोषित:39 पदाधिकारियों को मिली जिम्मेदारी; इन्हें बनाया उपाध्यक्ष

about 1 hour ago
राहुल गांधी के कार्यक्रम की तारीख बदली
Top News

राहुल गांधी के कार्यक्रम की तारीख बदली:अब इस दिन होगा; प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

about 1 hour ago
पद प्रदर्शन का माध्यम नहीं जिम्मेदारी निभाने का अवसर होता है, खगेंद्र भार्गव
Top News

पद प्रदर्शन का माध्यम नहीं जिम्मेदारी निभाने का अवसर होता है, खगेंद्र भार्गव:नए कार्यकर्ताओं को सौंपे दायित्व

about 2 hours ago
देखिये वीडियो, होटल में हंगामा
Top News

देखिये वीडियो, होटल में हंगामा:परिवार और पुलिस के साथ पहुंची पत्नी; BSF सब-इंस्पेक्टर पति को महिला के साथ पकड़ा, बिना तलाक दूसरी शादी का आरोप

about 2 hours ago
रक्षाबंधन ड्यूटी के लिए 40 से ज्यादा पुलिसकर्मी सम्मानित
Top News

रक्षाबंधन ड्यूटी के लिए 40 से ज्यादा पुलिसकर्मी सम्मानित:शक्ति मोबाइल टीमों ने बाजारों और सार्वजनिक स्थलों पर संभाला था मोर्चा

about 2 hours ago
अमका-झमका में गूंजेगी प्रभु श्रीकृष्ण की बांसुरी
Top News

अमका-झमका में गूंजेगी प्रभु श्रीकृष्ण की बांसुरी:लीला, लोक और भक्ति से सजेंगी दो सांझ

about 2 hours ago
ई-स्कूटी की बैटरी में विस्फोट से झुलसी छात्रा
Top News

ई-स्कूटी की बैटरी में विस्फोट से झुलसी छात्रा:इलाज के दौरान मौत

about 2 hours ago
फ्लाइट से सोना तस्करी नेटवर्क का खुलासा
Top News

फ्लाइट से सोना तस्करी नेटवर्क का खुलासा:कस्टम कर्मचारी भी था गिरोह में शामिल

about 2 hours ago
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक
Top News

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक:3 नए प्रौद्योगिकी एवं कौशल विश्वविद्यालयों को स्वीकृति

about 2 hours ago
गरीबों के खातों से चल रहा था साइबर ठगी का नेटवर्क
Top News

गरीबों के खातों से चल रहा था साइबर ठगी का नेटवर्क:17 लाख की साइबर ठगी में म्यूल अकाउंट नेटवर्क का खुलासा

about 2 hours ago
कार्रवाई के दावों के बीच नगर निगम बना धृतराष्ट्र
Top News

कार्रवाई के दावों के बीच नगर निगम बना धृतराष्ट्र:मूसाखेड़ी रिंग रोड पर प्राइवेट बसों का कब्जा

about 2 hours ago
NHAI टोल में फर्जीवाड़े पर ED की बड़ी कार्रवाई
Top News

NHAI टोल में फर्जीवाड़े पर ED की बड़ी कार्रवाई:14 राज्यों में की छापेमारी; पूर्व विधायक के ठिकानों पर भी दी दबिश

about 2 hours ago
खुलासा फर्स्ट की खबर के बाद नींद से जागा निगम
Top News

खुलासा फर्स्ट की खबर के बाद नींद से जागा निगम:सिल्वर कॉलोनी से कचरा गायब, हरकत में आया अमला

about 2 hours ago
बड़ा सराफा में आधी रात आर्टिफिशियल ज्वेलरी की दुकान में लग गई भीषण आग
Top News

बड़ा सराफा में आधी रात आर्टिफिशियल ज्वेलरी की दुकान में लग गई भीषण आग:30 हजार लीटर पानी से दो घंटे में पाया काबू

about 3 hours ago
बुधवारिया हाट हटाने पहुंची निगम की टीम बैरंग लौटी
Top News

बुधवारिया हाट हटाने पहुंची निगम की टीम बैरंग लौटी:गरीबों की आजीविका पर संकट देख आगे आए विधायक गोलू शुक्ला, दिए सख्त निर्देश, नहीं हटेगा बाजार

about 3 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!