राहुल गांधी के कार्यक्रम की तारीख बदली: अब इस दिन होगा; प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी के प्रस्तावित छात्रों की गूंज कार्यक्रम की तारीख बदलकर 19 सितंबर की गई है। पहले यह कार्यक्रम 12 सितंबर को होने वाला था। बताया जा रहा है कि नेहरू स्टेडियम उपलब्ध नहीं होने के कारण कार्यक्रम की तारीख आगे बढ़ाई गई है।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने सीएम को लिखा पत्र
कांग्रेस की योजना इस कार्यक्रम को इंदौर के नेहरू स्टेडियम में आयोजित करने की है। इसी सिलसिले में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने बुधवार, 2 सितंबर को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को पत्र लिखकर स्टेडियम उपलब्ध कराने और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश देने का अनुरोध किया है।
राजनीतिक सभा नहीं, छात्रों से संवाद का कार्यक्रम
जीतू पटवारी ने मुख्यमंत्री को लिखे पत्र में कहा कि ‘छात्रों की गूंज’ केवल राजनीतिक कार्यक्रम या सभा नहीं है। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों और युवाओं के साथ सीधे संवाद के जरिए उनके मुद्दों को सामने लाना है।
कार्यक्रम में शिक्षा, युवाओं के अधिकार, रोजगार, अवसर और भविष्य से जुड़े विषयों पर चर्चा प्रस्तावित है। पत्र में कहा गया है कि राहुल गांधी नेता प्रतिपक्ष के तौर पर विद्यार्थियों और युवाओं से जुड़े मुद्दों को राष्ट्रीय विमर्श का हिस्सा बनाने का प्रयास कर रहे हैं।
छात्रों को अपनी बात रखने का मिलेगा मंच
कांग्रेस के मुताबिक, ‘छात्रों की गूंज’ का उद्देश्य विद्यार्थियों को अपनी समस्याएं और विचार सीधे रखने के लिए मंच उपलब्ध कराना है। शिक्षा व्यवस्था और युवाओं के भविष्य से जुड़े सवालों पर खुले संवाद की योजना है।
कांग्रेस ने इंदौर को इस आयोजन के लिए इसलिए चुना है क्योंकि पार्टी के मुताबिक शहर प्रदेश का प्रमुख शैक्षणिक और युवा केंद्र है।
सीएम से नेहरू स्टेडियम उपलब्ध कराने की मांग
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने पत्र में राहुल गांधी के नेता प्रतिपक्ष के संवैधानिक पद का भी उल्लेख किया है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों के साथ नेता प्रतिपक्ष के संवाद के लिए इंदौर का नेहरू स्टेडियम उपलब्ध कराया जाना कार्यक्रम के महत्व के अनुरूप होगा।
पटवारी ने मुख्यमंत्री से आग्रह किया है कि मामले पर संज्ञान लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए जाएं और कार्यक्रम के लिए नेहरू स्टेडियम उपलब्ध कराने की अनुमति दी जाए। अब कांग्रेस की नजर मुख्यमंत्री और प्रशासन के फैसले पर है।
स्टेडियम की उपलब्धता को लेकर स्थिति स्पष्ट होने के बाद कार्यक्रम की अंतिम तैयारियों को आगे बढ़ाया जाएगा।
संबंधित समाचार

देखिये वीडियो, जलसंकट पर भाजपा में सियासी घमासान:मंत्री की बैठक से 5 विधायक रहे नदारद; पूर्व महापौर ने निगम के कामकाज पर उठाए सवाल

संस्था में लाखों का गबन:अध्यक्ष-उपाध्यक्ष सहित 4 पर FIR; व्यक्तिगत खातों में ट्रांसफर किए रुपए

बच्ची की मौत मामले में बड़ी कार्रवाई:दो झोलाछाप डॉक्टर गिरफ्तार; पहले सील हो चुका था क्लीनिक

चोरों की तलाश में गई टीम के साथ हादसा:हाईटेंशन लाइन की चपेट में आए पुलिसकर्मी; एक आरक्षक ICU में भर्ती

उद्यान की जमीन पर बने अवैध मकान बुलडोजर से नेस्तनाबूद:हाई कोर्ट के आदेश के बाद नगर निगम की बड़ी कार्रवाई

‘नि:निगम अफसरों की साठगांठ से नर्मदा जल की कालाबाजारी

चौराहों पर आम नागरिक की फजीहत का कब होगा अंत:फाइलों में उलझा ट्रैफिक; कागजी आंकड़ों और दावों के बीच हर शाम हांफती है शहर की रफ्तार

CJP फाउंडर अभिजीत दीपके हिरासत में:तिरंगा फहराने जा रहे थे; 6 दिन में दूसरी बार पुलिस ने कस्टडी में लिया

3839 करोड़ की परियोजना का काम शुरू:50 से अधिक गांवों को जोड़ेगा नया फोरलेन

सिंहस्थ आरक्षित जमीन पर प्रशासन का एक्शन:महामंडलेश्वर के अवैध आश्रम पर चला बुलडोजर

जबलपुर-इंदौर इंडस्ट्रियल कॉरिडोर डेवलपमेंट कंपनी को मिली मंजूरी:सीएम डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में कैबिनेट के अहम फैसले

मनचलो सावधान:गरबा पंडालों में सीक्रेट पहरा

12 साल की बच्ची की हत्या:खंडहर में मिला शव; गुरुवार रात घर से निकली थी, जांच में जुटी पुलिस

शक्ति मोबाइल बनी मददगार रातभर रही अलर्ट मोड पर:बीमार को पहुंचाया अस्पताल, मासूम को मिलाया मां से, अकेली युवती को घर छोड़ा

ट्रैफिक पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल:भटकी बुजुर्ग महिला को बस तक पहुंचाया; किराया दिया और आगे की यात्रा के लिए भी की मदद

लसूड़िया टॉप सराफा थाना फिर से फिसड्डी:खजराना दूसरे और राजेंद्र नगर तीसरे नंबर पर

पटाखा कारोबारियों की मनमानी जारी:विस्फोटक अधिनियम को बनाया मजाक; जिम्मेदारी टाल रहे अधिकारी

कोर्ट का बड़ा फैसला:मुस्कान-साहिल के बाद अब रविता-अमरदीप को सुनाई फांसी की सजा; तीन दिन में चार दोषियों को मृत्युदंड

पुलिसकर्मियों ने दबोचा मुलजिम लोग समझे कि अपहरण हो गया:स्कॉर्पियों से पीछा कर मारी बुलेट को टक्कर, रांग साइड कार दौड़ाकर पकड़ा आरोपी को

किराए के बैंक खातों से कर दी करोड़ों की ठगी:म्यूल अकाउंट चलाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार; 3 एटीएम कार्ड और मोबाइल जब्त
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!