फर्जी डॉक्टर सज्जनसिंह पंवार पर क्रिमिनल केस की हुई मांग: जान गंवाने वाली महिला का बेटा मिला कलेक्टर से
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
खुलासा फर्स्ट द्वारा महू के बसी पिपरी के फर्जी लकवा डॉक्टर सज्जनसिंह पंवार का खुलासा करने के बाद उसके हाथों जान गंवाने वाले मरीजों के परिजन सामने आ रहे हैं। मंगलवार को जनसुनवाई में एक युवक ने शिकायत की सज्जनसिंह पंवार द्वारा इंजेक्शन लगाने के बाद उसकी मां की तड़प-तड़प कर मौत हो गई।
महू के मोती महल टॉकीज के नजदीक रहने वाले मनीष मिठौरा ने भी कलेक्टर को शिकायत की मां रानीबाई को तीन महीने पहले लकवा हुआ था। बसी पिपरी में सज्जनसिंह पंवार के संजीवनी क्लिनिक ले गए थे, जहां पंवार ने उन्हें इंजेक्शन लगाया और कुछ टैबलेट कैप्सूल दिए। घर आने के बाद जब मां टैबलेट और कैप्सूल खाकर बेहोश हो गई।
उसे इलाज के लिए महू के मध्य भारत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने सज्जनसिंह पंवार से बात की और उसके बाद रानीबाई को इंदौर के एमवाय अस्पताल रैफर कर दिया। एमवाय अस्पताल में एक दिन भर्ती रखकर डॉक्टर्स ने घर ले जाने को कह दिया। रानीबाई ने घर पहुंचते ही दम तोड़ दिया।
खुलासा फर्स्ट से मिली हिम्मत
रानीबाई के बेटे मनीष ने बताया मां की मौत से गम में होने की वजह से किसी ने कोई कदम नहीं उठाया, लेकिन पिछले दिनों खुलासा फर्स्ट में फर्जी डॉक्टर सज्जनसिंह पंवार की खबरें पढ़कर यकीन हो गया उसके इंजेक्शन और दवाई देने से ही मां की मौत हुई है।
अखबार से हिम्मत मिली और मां की मौत पर न्याय मांगने के लिए कलेक्टर के पास पहुंचा। कलेक्टर को शिकायत कर फर्जी डॉक्टर सज्जनसिंह पंवार के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की है।
तीन मृतकों के परिजन आए सामने
सज्जनसिंह पंवार के कथित इलाज से जान गंवाने वाले तीन मरीजों के परिजन अब तक सामने आ चुके है। भाजपा के वरिष्ठ नेता और वार्ड 74 के पार्षद पति सुनील हार्डिया की काकी की सज्जनसिंह पंवार के इलाज से जान जा चुकी है। उसके अलावा भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला संयोजक शाहरुख हुसैन के पिता की जान भी पंवार द्वारा इंजेक्शन लगाने से ही हुई थी।
थाने का होगा घेराव
सज्जन सिंह पंवार के इंजेक्शन से जान गंवाने वाले सांवेर निवासी बाला हुसैन के बेटे बीजेपी अल्पसंख्यक मोर्चा नेता शाहरुख हुसैन ने भी कलेक्टर को शिकायत की थी। कलेक्टर के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन की टीम ने छापा मारकर संजीवनी क्लिनिक तो सील कर दिया, लेकिन सज्जनसिंह पंवार पर कोई प्रकरण दर्ज नहीं किया।
अब उसके खिलाफ प्रकरण दर्ज करवाने के लिए शाहरुख हुसैन ने बड़गोंदा थाने का घेराव करने की चेतावनी दी है। शाहरुख हुसैन ने बताया शिकायत किए एक सप्ताह से अधिक होने के बावजूद फर्जी डॉक्टर के खिलाफ अपराधिक मुकदमा दर्ज नहीं किया गया है। पिता की मौत पर चुप नहीं बैठेंगे। बड़ी संख्या में लोगों के साथ बड़गोंदा थाने का घेराव कर पंवार के खिलाफ प्रकरण दर्ज करवाने की मांग करेंगे।
जल्द दर्ज होगा प्रकरण
सज्जनसिंह पंवार के इलाज से जान गंवाने वाले मरीजों के परिजनों का सामने आ रहे हैं। महू एसडीएम द्वारा शिकायतों की जांच की जा रही है। उसके आधार पर सज्जनसिंह पंवार पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। जल्द प्रकरण दर्ज होगा। शिवम वर्मा, कलेक्टर।
संबंधित समाचार

रिजॉर्ट में लगी भीषण आग:10 लोगों की मौत; इनमें एक ही परिवार के 6 सदस्य शामिल

संगठन, साहस और न्याय के पक्ष में निर्णायक संकल्प

MP में यहां महसूस किए गए भूकंप के झटके:लोगों में दहशत का माहौल; घरों से बाहर निकले

भक्तों ने उत्साह से ग्रहण की महाप्रसादी:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

यशवंत क्लब के मास्टर प्लान पर बढ़ रहा विवाद:प्रबंध समिति के सदस्यों ने उठाए सवाल

वीडियो देखिये, नाबालिग से मारपीट के मामले में एडिशनल डीसीपी ने क्या कहा:भाजपा मंडल अध्यक्ष पर गंभीर धाराओं में पुलिस ने की कार्रवाई; गरबा पंडाल में धक्का-मुक्की का वीडियो हुआ था वायरल

वीडियो देखिये, पुलिस थाने पर गहमागहमी का माहौल:भाजपा नेताओं ने पहले बनाया दबाव; ऐसे दर्ज किया पुलिस ने केस, विधायक ने भी कही ये बात

कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक को जमानत:शांति भंग करने के आरोप में हुई थी गिरफ्तारी

खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई:'देसी मसाला' का पंजीयन निलंबित

40 प्रतिशत खेत खाली रहने का अनुमान लगाया:गेहूं का रकबा 52 हजार हेक्टेयर होगा कम

MBBS छात्रों को NMC ने दी बड़ी राहत:फर्स्ट ईयर परीक्षा के लिए अब मिलेंगे इतने मौके

आधी रात में घर में लगी भीषण आग:थाना प्रभारी की तत्परता से बचा परिवार

वीडियो देखिये, भाजपा नेता का नाबालिग से कथित दुर्व्यवहार का मामला नए मोड़ पर:अनेक धाराओं में केस दर्ज होने की सूचना; इस थाने पर भाजपा नेताओं का जमावड़ा

कथित नशे में वाहन चलाते पुलिसकर्मी का वीडियो वायरल:नशामुक्ति अभियान के बीच खाकी पर सवाल

भटकती बुजुर्ग महिला के लिए देवदूत बने सूबेदार:खुद दिया ऑटो का किराया

गरबे में गड़बड़ी की तो खैर नहीं:3 बदमाशों पर कार्रवाई

गज कुंडी में बारूद भरते समय धमाका:दो नाबालिग झुलसे; प्रतिबंध के बावजूद इस्तेमाल पर उठ रहे सवाल

वीडियो देखिये, कैसे नाराज होकर मुख्यमंत्री पत्रकारों से बात किए बिना चल दिए:50 से ज्यादा माइक सामने आए तो हुए असहज; रेसीडेंसी कोठी में कवरेज के दौरान अव्यवस्था

खटारा यात्री बस को बना दिया पार्सल ढोने वाला ट्रक:एसीपी ने वीडियो बनाकर पकड़ी मनमानी

वीडियो देखिये, दिग्विजय सिंह के बयान को गलत संदर्भ में पेश करना उचित नहीं:कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता बोले- हास्य-विनोद को गलत तरीके से प्रस्तुत किया जा रहा
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!