खबर
Top News

जेल गोलीकांड मामले में एक्शन: फायरिंग के बाद अधीक्षक निलंबित; कैदी तक कट्टा पहुंचने की जांच तेज

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

02 सितंबर 2026, 4:32 pm
शेयर करें:
जेल गोलीकांड मामले में एक्शन

खुलासा फर्स्ट, रायसेन।
जिला जेल में विचाराधीन कैदी द्वारा जेल प्रहरी को गोली मारने की घटना के बाद प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। जेल अधीक्षक आरके चौरे को निलंबित कर दिया गया है। घटना की जांच के लिए जेल मुख्यालय से एक विशेष जांच दल रायसेन भेजा गया है।

IG रैंक के अधिकारी को सौंपी गई जिम्मेदारी
जांच की जिम्मेदारी जेल IG रैंक के अधिकारी को सौंपी गई है। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि कैदी के पास से बरामद अवैध कट्टा जेल की बाहरी दीवार के बाहर से अंदर फेंका गया हो सकता है। हालांकि, हथियार जेल तक कैसे पहुंचा और इसमें कौन-कौन लोग शामिल हैं, इसकी जांच जारी है।

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही जांच टीम
जेल डीजी वरुण कपूर ने बताया कि मामले की जांच जारी है। जेल परिसर और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच की जा रही है। घटना से जुड़े जेलकर्मियों और अन्य लोगों से भी पूछताछ की जा रही है।

अधिकारियों के मुताबिक, जांच के जरिए घटना के पूरे घटनाक्रम के साथ-साथ हथियार जेल के भीतर पहुंचने की कड़ी का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

भागने की कोशिश में प्रहरी पर दो फायर
जानकारी के मुताबिक, रायसेन जिला जेल में बंद कैदी नीलेश ठाकुर ने बुधवार सुबह करीब 9 बजे भागने की कोशिश के दौरान जेल प्रहरी दिग्विजय सिंह तोमर पर अवैध कट्टे से दो गोलियां चलाईं। एक गोली कंधे के पास और दूसरी पीठ में लगी।

फायरिंग के बाद जेल कर्मचारियों ने कैदी को काबू में किया और घायल प्रहरी को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में उन्हें भोपाल AIIMS रेफर किया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है।

फलों की टोकरी लेने गेट के पास गया था कैदी
घायल प्रहरी दिग्विजय सिंह तोमर के अनुसार, बुधवार को जेल में स्कूली बच्चों के कार्यक्रम की तैयारियां चल रही थीं। इसी दौरान नीलेश ठाकुर को फलों की टोकरी लेने के लिए जेल के गेट के पास भेजा गया था।

आरोप है कि इसी दौरान उसने गेट खोलकर भागने का प्रयास किया। प्रहरी ने उसे रोकने की कोशिश की तो उसने कट्टे से दो फायर कर दिए।

फेफड़े तक पहुंची गोली, हालत गंभीर
जिला अस्पताल के सर्जन डॉ. अभिषेक सागर के अनुसार, गोली प्रहरी के फेफड़े के निचले हिस्से तक पहुंच गई थी। फेफड़े में पानी भरने की स्थिति बनने के कारण उनकी हालत गंभीर थी। इसके बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए भोपाल AIIMS भेजा गया।

नीलेश के खिलाफ पहले भी गंभीर मामले
पुलिस के अनुसार, आरोपी कैदी नीलेश ठाकुर, रायसेन जिले की बरेली तहसील के ग्राम दिमाड़ा का रहने वाला है। वह पहले हुए गोलीकांड के मामले में जेल में बंद था। उसके खिलाफ पहले धारा 307 और बाद में धारा 302 के तहत प्रकरण दर्ज किए जाने की जानकारी है।

जेल में कट्टा पहुंचा कैसे? जांच का सबसे बड़ा सवाल
घटना के बाद जेल की सुरक्षा व्यवस्था पर सबसे बड़ा सवाल यही है कि गंभीर आपराधिक मामले में बंद कैदी तक अवैध हथियार कैसे पहुंचा। एसडीओपी प्रतिभा शर्मा के मुताबिक, पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि आरोपी के पास कट्टा कहां से आया।

जेल परिसर और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और जेलकर्मियों सहित घटना से जुड़े अन्य लोगों से पूछताछ की जा रही है। प्रारंभिक जांच में हथियार को जेल की बाहरी दीवार से अंदर फेंके जाने की आशंका जताई गई है।

हालांकि, यह फिलहाल जांच का हिस्सा है। जांच पूरी होने के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि कट्टा जेल तक किस रास्ते से पहुंचा और घटना के पीछे किसी साजिश या अन्य व्यक्ति की भूमिका थी या नहीं।

अधीक्षक के निलंबन के बाद बढ़ी जवाबदेही
जेल अधीक्षक आरके चौरे के निलंबन के बाद अब जांच का फोकस जेल की सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी तंत्र पर भी रहेगा। जांच टीम यह भी देखेगी कि हथियार जेल परिसर तक पहुंचने के दौरान सुरक्षा में कहां चूक हुई और घटना को रोकने के लिए निर्धारित प्रोटोकॉल का पालन हुआ था या नहीं।

संबंधित समाचार

वन भूमि पर गांजे की खेती का खुलासा
Top News

वन भूमि पर गांजे की खेती का खुलासा:इतने क्विंटल नशा किया जब्त; कपास और तुअर की फसल के बीच हो रही थी खेती

about 2 hours ago
नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई
Top News

नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई:स्मैक के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार; कार सहित लाखों रुपए का मशरूका जब्त

about 2 hours ago
खेती में स्थिरता ही सबसे बड़ा सुधार
Top News

खेती में स्थिरता ही सबसे बड़ा सुधार:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया अंतरराष्ट्रीय सोया कॉन्क्लेव का शुभारंभ

about 2 hours ago
नर्मदा-गंभीर लिंक परियोजना के बदहाल मजदूरों की विधायक से मार्मिक अपील
Top News

नर्मदा-गंभीर लिंक परियोजना के बदहाल मजदूरों की विधायक से मार्मिक अपील:पॉवर लिंकर नही दे रही खून-पसीने की कमाई

about 2 hours ago
MP सरकार फिर लेगी इतने हजार करोड़ का कर्ज
Top News

MP सरकार फिर लेगी इतने हजार करोड़ का कर्ज:4 से 22 साल में चुकाएंगे ऋण

about 3 hours ago
मातृशक्तियों ने की मां की आराधना
Top News

मातृशक्तियों ने की मां की आराधना:गुजराती गीतों पर थिरके कदम

about 3 hours ago
नाबालिग से अभद्रता के आरोप में घिरे भाजपा मंडल अध्यक्ष
Top News

नाबालिग से अभद्रता के आरोप में घिरे भाजपा मंडल अध्यक्ष:संगठन भी मामले को लेकर सक्रिय; नगर अध्यक्ष ने मांगा जवाब

about 3 hours ago
रिजॉर्ट में लगी भीषण आग
Top News

रिजॉर्ट में लगी भीषण आग:10 लोगों की मौत; इनमें एक ही परिवार के 6 सदस्य शामिल

about 3 hours ago
संगठन, साहस और न्याय के पक्ष में निर्णायक संकल्प
Top News

संगठन, साहस और न्याय के पक्ष में निर्णायक संकल्प

about 3 hours ago
MP में यहां महसूस किए गए भूकंप के झटके
Top News

MP में यहां महसूस किए गए भूकंप के झटके:लोगों में दहशत का माहौल; घरों से बाहर निकले

about 3 hours ago
भक्तों ने उत्साह से  ग्रहण की महाप्रसादी
Top News

भक्तों ने उत्साह से ग्रहण की महाप्रसादी:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

about 4 hours ago
यशवंत क्लब के मास्टर प्लान पर बढ़ रहा विवाद
Top News

यशवंत क्लब के मास्टर प्लान पर बढ़ रहा विवाद:प्रबंध समिति के सदस्यों ने उठाए सवाल

about 4 hours ago
वीडियो देखिये, नाबालिग से मारपीट के मामले में एडिशनल डीसीपी ने क्या कहा
Top News

वीडियो देखिये, नाबालिग से मारपीट के मामले में एडिशनल डीसीपी ने क्या कहा:भाजपा मंडल अध्यक्ष पर गंभीर धाराओं में पुलिस ने की कार्रवाई; गरबा पंडाल में धक्का-मुक्की का वीडियो हुआ था वायरल

about 4 hours ago
वीडियो देखिये, पुलिस थाने पर गहमागहमी का माहौल
Top News

वीडियो देखिये, पुलिस थाने पर गहमागहमी का माहौल:भाजपा नेताओं ने पहले बनाया दबाव; ऐसे दर्ज किया पुलिस ने केस, विधायक ने भी कही ये बात

about 4 hours ago
कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक को जमानत
Top News

कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक को जमानत:शांति भंग करने के आरोप में हुई थी गिरफ्तारी

about 4 hours ago
खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई
Top News

खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई:'देसी मसाला' का पंजीयन निलंबित

about 4 hours ago
40 प्रतिशत खेत खाली रहने का अनुमान लगाया
Top News

40 प्रतिशत खेत खाली रहने का अनुमान लगाया:गेहूं का रकबा 52 हजार हेक्टेयर होगा कम

about 4 hours ago
MBBS छात्रों को NMC ने दी बड़ी राहत
Top News

MBBS छात्रों को NMC ने दी बड़ी राहत:फर्स्ट ईयर परीक्षा के लिए अब मिलेंगे इतने मौके

about 4 hours ago
आधी रात में घर में लगी भीषण आग
Top News

आधी रात में घर में लगी भीषण आग:थाना प्रभारी की तत्परता से बचा परिवार

about 4 hours ago
वीडियो देखिये, भाजपा नेता का नाबालिग से कथित दुर्व्यवहार का मामला नए मोड़ पर
Top News

वीडियो देखिये, भाजपा नेता का नाबालिग से कथित दुर्व्यवहार का मामला नए मोड़ पर:अनेक धाराओं में केस दर्ज होने की सूचना; इस थाने पर भाजपा नेताओं का जमावड़ा

about 4 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!