टेलीकॉम कंपनी के कर्मचारी ने की आत्महत्या: सुसाइड नोट में इन पर लगाए प्रताड़ना के आरोप; पिता से मांगी माफी
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर के हीरानगर थाना क्षेत्र में 45 वर्षीय टेलीकॉम कंपनी कर्मचारी ने आत्महत्या कर ली। वह सुखलिया क्षेत्र में किराए के मकान में रह रहा था। बुधवार को मकान मालिक की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची।
चार पन्नों का नोट मिला
जांच के दौरान पुलिस को मृतक द्वारा लिखा गया चार पन्नों का नोट मिला है, जिसमें पत्नी और ससुराल पक्ष पर प्रताड़ना के आरोप लगाए गए हैं। मृतक की पहचान रवि (45) पिता बाबूराव देशमुख के रूप में हुई है।
परिजन बैतूल से इंदौर के लिए हुए रवाना
वह मूल रूप से बैतूल के रहने वाले थे और इंदौर में एक निजी टेलीकॉम कंपनी में काम करते थे। घटना की जानकारी मिलने के बाद उनके परिजन बैतूल से इंदौर के लिए रवाना हो गए।
मकान मालिक की सूचना पर पहुंची पुलिस
हीरानगर टीआई सुशील पटेल के अनुसार, रवि सुखलिया क्षेत्र में किराए के मकान में रहते थे। बुधवार को मकान मालिक ने पुलिस को उनके कमरे में फंदे से लटके होने की सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की और चार पन्नों का नोट बरामद किया।
पत्नी और ससुराल वालों पर लगाए आरोप
पुलिस ने नोट को जब्त कर लिया है और उसमें लिखी बातों के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। पुलिस के अनुसार, नोट में रवि ने अपनी मानसिक परेशानी का जिक्र करते हुए पत्नी और ससुर पर प्रताड़ना के आरोप लगाए हैं।
पारिवारिक विवाद का जिक्र
उन्होंने यह भी लिखा कि पारिवारिक विवाद के कारण वह परेशान थे और उनकी 14 वर्षीय बेटी भी मां के साथ अलग रह रही थी। नोट में पत्नी पर बच्चों को उनसे दूर करने और लगातार परेशान करने के आरोप लगाए गए हैं। हालांकि, ये बातें फिलहाल मृतक द्वारा छोड़े गए नोट में लगाए गए आरोप हैं। पुलिस अब इनकी जांच कर रही है।
पिता से माफी मांगी
नोट में रवि ने अपने पिता से झूठ बोलने के लिए माफी मांगी है। उन्होंने अपनी बहन और भाभी से पिता का ध्यान रखने की बात भी लिखी। पुलिस के अनुसार, नोट में उन्होंने अपनी बाइक के ऑफिस में खड़ी होने और किराया बकाया होने के कारण घर का कुछ सामान पुराने मकान मालिक सन्नी के यहां रखे होने का भी उल्लेख किया है।
पुलिस कर रही मामले की जांच
पुलिस ने नोट को जांच का हिस्सा बनाते हुए जब्त कर लिया है। अब पुलिस पारिवारिक विवाद, पत्नी और ससुराल पक्ष पर लगाए गए आरोपों तथा अन्य परिस्थितियों की जांच कर रही है।
मृतक के परिजनों के बयान भी लिए जाएंगे। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही घटना के पीछे की परिस्थितियों और नोट में लगाए गए आरोपों को लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई तय होगी।
संबंधित समाचार

दुपट्टे पर क्या लिखा देखकर चौंक गए वरिष्ठ कांग्रेस नेता:बोले-कामरेड पार्टी का इससे क्या लेना-देना; राजनीतिक गलियारों में चर्चा का दौर

बिना अनुमति पेड गरबा कराने का आरोप:हिंदू जागरण मंच ने पुलिस को सौंपे सबूत; संबंधित लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग

जलसंकट की आशंका गहराने लगी:ट्यूबवेल कम पानी दे रहे; कई बोरिंग बंद हो चुके, खेती पर भी असर

कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक की आज अदालत में पेशी:थाने के बाहर सुरक्षा बढ़ाई; इतने दिनों में दूसरी बार पुलिस कार्रवाई

एक्सप्रेस-वे से नाले में गिरा ट्रैवलर:अब तक इतने लोगों की जान गई; इस जिले के निवासी जा रहे थे धर्मस्थल, ऐसे निकाले शव

देखिये वीडियो, जलसंकट पर भाजपा में सियासी घमासान:मंत्री की बैठक से 5 विधायक रहे नदारद; पूर्व महापौर ने निगम के कामकाज पर उठाए सवाल

संस्था में लाखों का गबन:अध्यक्ष-उपाध्यक्ष सहित 4 पर FIR; व्यक्तिगत खातों में ट्रांसफर किए रुपए

बच्ची की मौत मामले में बड़ी कार्रवाई:दो झोलाछाप डॉक्टर गिरफ्तार; पहले सील हो चुका था क्लीनिक

चोरों की तलाश में गई टीम के साथ हादसा:हाईटेंशन लाइन की चपेट में आए पुलिसकर्मी; एक आरक्षक ICU में भर्ती

उद्यान की जमीन पर बने अवैध मकान बुलडोजर से नेस्तनाबूद:हाई कोर्ट के आदेश के बाद नगर निगम की बड़ी कार्रवाई

‘नि:निगम अफसरों की साठगांठ से नर्मदा जल की कालाबाजारी

चौराहों पर आम नागरिक की फजीहत का कब होगा अंत:फाइलों में उलझा ट्रैफिक; कागजी आंकड़ों और दावों के बीच हर शाम हांफती है शहर की रफ्तार

CJP फाउंडर अभिजीत दीपके हिरासत में:तिरंगा फहराने जा रहे थे; 6 दिन में दूसरी बार पुलिस ने कस्टडी में लिया

3839 करोड़ की परियोजना का काम शुरू:50 से अधिक गांवों को जोड़ेगा नया फोरलेन

सिंहस्थ आरक्षित जमीन पर प्रशासन का एक्शन:महामंडलेश्वर के अवैध आश्रम पर चला बुलडोजर

जबलपुर-इंदौर इंडस्ट्रियल कॉरिडोर डेवलपमेंट कंपनी को मिली मंजूरी:सीएम डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में कैबिनेट के अहम फैसले

मनचलो सावधान:गरबा पंडालों में सीक्रेट पहरा

12 साल की बच्ची की हत्या:खंडहर में मिला शव; गुरुवार रात घर से निकली थी, जांच में जुटी पुलिस

शक्ति मोबाइल बनी मददगार रातभर रही अलर्ट मोड पर:बीमार को पहुंचाया अस्पताल, मासूम को मिलाया मां से, अकेली युवती को घर छोड़ा

ट्रैफिक पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल:भटकी बुजुर्ग महिला को बस तक पहुंचाया; किराया दिया और आगे की यात्रा के लिए भी की मदद
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!