पद प्रदर्शन का माध्यम नहीं जिम्मेदारी निभाने का अवसर होता है, खगेंद्र भार्गव: नए कार्यकर्ताओं को सौंपे दायित्व
KHULASA FIRST
संवाददाता

विश्व हिंदू परिषद-बजरंग दल की इंदौर विभाग बैठक संपन्न
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल इंदौर विभाग की बैठक आयोजित हुई। इसमें बद्रीनाथ एवं जगन्नाथ जिलों के कार्यकर्ताओं ने सहभागिता की। इस अवसर पर संगठन के नए कार्यकर्ताओं को नवीन दायित्व सौंपे गए तथा संगठन के आगामी कार्यों और सामाजिक गतिविधियों को लेकर मार्गदर्शन प्रदान किया गया।
दल के प्रचार प्रमुख अन्नु गेहलोत ने बताया प्रांत संगठनमंत्री खगेंद्र भार्गव ने अपने संबोधन में कहा कि दायित्व मिलने के साथ व्यक्ति के व्यवहार, वाणी और आचरण मंग भी उस दायित्व की गरिमा दिखाई देनी चाहिए। पद प्रदर्शन का माध्यम नहीं, बल्कि जिम्मेदारी निभाने का अवसर है। संगठन की प्रतिष्ठा पद से नहीं, बल्कि कार्यकर्ता के कार्य, व्यवहार और आचरण से बनती है।
उन्होंने कहा प्रत्येक कार्यकर्ता को समय-समय पर आत्मचिंतन और आत्मनिरीक्षण करना चाहिए। यदि किसी दायित्व के लिए स्वयं को अभी पूरी तरह योग्य न समझें, तो उस दायित्व के योग्य बनने के लिए निरंतर प्रयास करना चाहिए। उन्होंने कहा कार्यकर्ता की पहचान उसके पद से नहीं, बल्कि निरंतर कार्य करने से होती है।
भार्गव ने कार्यकर्ताओं को प्रसिद्धि की इच्छा से दूर रहने का संदेश देते हुए कहा प्रसिद्धि क्षणिक होती है, जबकि अच्छे कर्मों से अर्जित कीर्ति लंबे समय तक बनी रहती है। उन्होंने कहा हमें प्रसिद्ध नहीं बनना है, हमें कीर्तिमान कार्य करना है। कार्यकर्ताओं को समाज और संगठन के लिए निष्ठा, समर्पण एवं निरंतरता के साथ कार्य करने का आह्वान किया।
उन्होंने कहा वर्तमान समय में समाज के सामने अनेक चुनौतियां हैं, ऐसे समय में संगठन के कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी और बढ़ जाती है। सेवा, जनजागरण, सामाजिक कार्य तथा संगठनात्मक गतिविधियों के माध्यम से समाज के बीच निरंतर सक्रिय रहना आवश्यक है।
उन्होंने कार्यकर्ताओं से आत्मबल और नेतृत्व क्षमता विकसित करने का आह्वान करते हुए कहा निरंतर कार्य करने से आत्मविश्वास बढ़ता है और व्यक्ति की नेतृत्व क्षमता मजबूत होती है। साथ ही जीवन में आत्मचिंतन, आत्मसंयम, क्षमा और सेवा जैसे गुणों को अपनाना आवश्यक है।
भगवान श्रीराम के जीवन को आदर्श बताते हुए उन्होंने कहा परिस्थितियां कैसी भी हों, व्यक्ति को अपनी मर्यादा, धैर्य और आदर्श आचरण नहीं छोड़ना चाहिए। यदि जीवन में भूल-चूक हो जाए तो क्षमा मांगने में संकोच नहीं करें और दूसरों की गलतियों को भी क्षमा करने का प्रयास करना चाहिए।
बैठक के अंत में कार्यकर्ताओं ने संगठन के दायित्वों को पूरी निष्ठा, अनुशासन और समर्पण के साथ निभाते हुए समाज एवं राष्ट्रहित में निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से विभाग मंत्री यज्ञेश राठी, विभाग संयोजक प्रवीण दरेकर, जिला मंत्री उत्तम वाडिया उपस्थित थे।
संबंधित समाचार

राजघराना संपत्ति विवाद:इनकी आपत्ति पर सुनवाई; इस तारीख को पेश करने होंगे सबूत

चर्चित हत्याकांड में फैसला:प्रेमी और प्रेमिका को मिली फांसी की सजा; कोर्ट में आरोपी बोली- मेरी बच्चियों का ध्यान रखना

मेन रोड पर बिना अनुमति पंडाल लगाने पर हाईकोर्ट सख्त:डीसीपी को किया तलब; अदालत ने पूछा- जब मंजूरी नहीं ली तो सड़क कैसे ब्लॉक हुई?

चार महीने से ज्वाइनिंग का इंतजार:अपर कलेक्टर को संभागायुक्त का नोटिस; तीन दिन में जवाब देने के निर्देश

देखिए वीडियो, शराब पीकर गाली-गलौज और महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप:रहवासियों ने थाने में की शिकायत

आईडीए की इस स्कीम से मुक्त होंगे इतने हजार प्लॉटधारक!:मुख्यमंत्री से होगी जल्द चर्चा, विधायक की पीड़ितों के साथ बेैठक के बाद आंदोलन स्थगित

नए नल कनेक्शन पर रोक:कॉलोनियों को भी नहीं मिलेगा नर्मदा का बल्क कनेक्शन; कम बारिश के बीच नगर निगम का फैसला

देखिए वीडियो, दीपावली से पहले लाड़ली बहनों को तोहफा:सीएम डाॅ. मोहन यादव ने जारी की योजना की किस्त

करोड़पति हेड कांस्टेबल बेनकाब:लोकायुक्त इंदौर-उज्जैन पुलिस की छापेमारी

प्लॉट और फ्लैट के नाम पर 72 लाख की चपत:एरोड्रम में रजिस्ट्री के नाम पर धोखाधड़ी; दोस्त का दिया चेक हो गया बाउंस, फेसबुक लिंक से भी ठगी

12.33 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ पकड़े गए तस्कर का साथी भी हुआ गिरफ्तार:रिषभ से पूछताछ में मयंक उर्फ कृष्णा के नाम का खुलासा

सज्जन वर्मा ने नशे के धंधे पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को दी नसीहत:पद से इस्तीफा दे दो; दोनों मिलकर लड़ेंगे जनता की लड़ाई

सिंधिया राजघराने की 41 हजार करोड़ की संपत्ति का विवाद फिर उलझ गया

मेट्रोपॉलिटन सिटी में बदल रहा है मालवा:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा- सिंहस्थ 2028 के लिहाज से इंदौर-उज्जैन में होटल सुविधाएं जरूरी

माता और महाकाल के जयघोष के साथ महाप्रसादी का वितरण:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

राजस्थानी संस्कृति की झलक:बालिकाओं ने गरबा और नृत्य से दिखाई

इस योजना में जुड़ सकते हैं नए नाम:फिर खुल सकता है पोर्टल; मंत्री ने दिया बड़ा बयान, छूटी हुई महिलाओं की संख्या का आकलन करने के निर्देश

‘खम्मा रे खम्मा’ की धुन पर झूमे गरबा प्रेमी

मां कूष्मांडा:एक मुस्कान; जो अंधकार को सृष्टि में बदल देती है

स्कूली बालिकाओं का किया गया निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण:शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय संयोगितागंज में फैमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया का आयोजन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!