खबर
Top News

अलमारी के लॉकर तोड़कर नकदी-चांदी पर हाथ साफ करने वाला शातिर गिरफ्तार: 16 अपराध दर्ज, दो वारदातों का खुलासा

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

09 अक्टूबर 2026, 4:46 pm
शेयर करें:
अलमारी के लॉकर तोड़कर नकदी-चांदी पर हाथ साफ करने वाला शातिर गिरफ्तार

40 हजार के चांदी के जेवर बरामद, साथी आकाश की तलाश

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
घरों की अलमारियों के लॉकर तोड़कर नकदी और चांदी के आभूषण समेटने वाले चोर को परदेशीपुरा पुलिस ने आखिरकार दबोच लिया। सीसीटीवी फुटेज से पहचान के बाद पुलिस ने नंदा नगर से छोटा बांगड़दा और सुखलिया तक संदिग्धों की तलाश में सर्चिंग की। घेराबंदी कर पकड़े गए आरोपी संजय उर्फ संजू के कब्जे से करीब 40 हजार रुपए कीमत के चांदी के जेवर बरामद हुए हैं।

आरोपी के खिलाफ शहर के अलग-अलग थानों में नकबजनी, मारपीट, आबकारी और आर्म्स एक्ट सहित 16 अपराध दर्ज हैं। वहीं, उसके फरार साथी आकाश की तलाश जारी है।

परदेशीपुरा पुलिस के मुताबिक, क्षेत्र में चोरी की दो वारदातों के बाद टीम ने जांच शुरू की थी। पहली घटना 25 अगस्त को कुलकर्णी का भट्‌ठा क्षेत्र में हुई थी। यहां रहने वाले लालाराम लेहोरिया के घर की अलमारी का लॉकर तोड़कर चांदी की पायल, तीन बिछिया, अन्य चांदी के आभूषण और 19,500 रुपए नकद चोरी कर लिए गए थे।

इसके बाद 9 सितंबर को श्यामाचरण शुक्ला नगर निवासी मोना कुशवाहा के घर की अलमारी के लॉकर से एक चांदी का कड़ा, दो चांदी की अंगूठियां, अन्य चांदी के आभूषण और 9 हजार रुपए चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज हुई।

दोनों मामलों में परदेशीपुरा पुलिस ने अपराध क्रमांक 472/2026 और 489/2026 के तहत बीएनएस की धारा 305(ए) और 331(4) में केस दर्ज कर जांच शुरू की। लगातार हो रही जांच के दौरान पुलिस ने घटनास्थलों के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले।

संदिग्ध की पहचान होने के बाद पुलिस टीम ने नंदा नगर, भागीरथपुरा, छोटा बांगड़दा, एरोड्रम और सुखलिया क्षेत्र में सर्चिंग की।

इसी दौरान पुलिस ने संजय उर्फ संजू पिता मोहनलाल कुशवाहा (40), निवासी रघुनंदन बाग, सुखलिया, वर्तमान पता श्रीराम नगर, यादव धर्मशाला के पास, छोटा बांगड़दा रोड को घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक चांदी का कड़ा, दो चांदी की अंगूठियां, एक चांदी की पायल और तीन चांदी की बिछिया बरामद की हैं। इनकी कुल कीमत करीब 40 हजार रुपए बताई गई है।

आरोपी के साथ वारदातों में शामिल रहे आकाश की तलाश की जा रही है। पुलिस आरोपी के आपराधिक रिकॉर्ड और अन्य संभावित वारदातों के संबंध में भी जांच कर रही है।

संबंधित समाचार

विधासभा-1 में नशा भी नंबर-1 पर
Top News

विधासभा-1 में नशा भी नंबर-1 पर:मंत्री विजयवर्गीय के गढ़ में सत्तन गुरु ने खोला मोर्चा; बोले युवाओं का भविष्य बर्बाद कर रहा नशे का कारोबार

7 minutes ago
केंद्रीय मंत्री ने धार्मिक नगरी में किए बाबा के दर्शन
Top News

केंद्रीय मंत्री ने धार्मिक नगरी में किए बाबा के दर्शन:देश की सुख-समृद्धि के लिए की प्रार्थना

8 minutes ago
उज्जैन-इंदौर में फैला खान गैंग का जाल!
Top News

उज्जैन-इंदौर में फैला खान गैंग का जाल!:सनसनीखेज खुलासा

15 minutes ago
हाईटेंशन लाइन से टकराई दुर्गा प्रतिमा
Top News

हाईटेंशन लाइन से टकराई दुर्गा प्रतिमा:करंट लगने से 4 लोग झुलसे

17 minutes ago
सरपंच का चुनाव लड़ने के लिए लिव-इन पार्टनर के घर से चुराया सोना
Top News

सरपंच का चुनाव लड़ने के लिए लिव-इन पार्टनर के घर से चुराया सोना:इस प्रदेश से गिरफ्तार; एक करोड़ से ज्यादा का माल बरामद

19 minutes ago
शिव नगर और शिव दर्शन नगर में चली पोकलेन
Top News

शिव नगर और शिव दर्शन नगर में चली पोकलेन:आरई-2 की राह से हटे 130 से ज्यादा बाधक निर्माण

21 minutes ago
गरबा पंडाल सजा रहे हिंदुओं पर मुस्लिमों ने किया हमला
Top News

गरबा पंडाल सजा रहे हिंदुओं पर मुस्लिमों ने किया हमला:11 लोगों पर एफआईआर, बजरंग दल मैदान में

32 minutes ago
चंदर की मौत का हिसाब देगा हिस्ट्रीशीटर सूरज
Top News

चंदर की मौत का हिसाब देगा हिस्ट्रीशीटर सूरज:21 दिन की फरारी का होगा खुलासा

35 minutes ago
बच्चों को बाइक पर बैठाने में कभी न करें लापरवाही
Top News

बच्चों को बाइक पर बैठाने में कभी न करें लापरवाही

37 minutes ago
देखिये वीडियो, CJP के प्रदर्शन से पहले सुरक्षा सख्त
Top News

देखिये वीडियो, CJP के प्रदर्शन से पहले सुरक्षा सख्त:रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की भारी भीड़; कल स्कूल-कॉलेजों में ऑनलाइन क्लास रहेंगी

about 1 hour ago
देखिए वीडियो, आईडीए के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन
Top News

देखिए वीडियो, आईडीए के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन:कहा- हमसे 14 लाख लिए; भाजपा को मुफ्त में दिया

about 1 hour ago
छात्रा से कहा था... मेरी नहीं हुई तो तुझे किसी की भी नहीं होने दूंगा
Top News

छात्रा से कहा था... मेरी नहीं हुई तो तुझे किसी की भी नहीं होने दूंगा:हत्या के मामले में आरोपी का खुलासा

about 1 hour ago
भीषण सड़क हादसा
Top News

भीषण सड़क हादसा:40 से ज्यादा यात्रियों से भरी बस खंती में पलटी; मची चीख-पुकार

about 1 hour ago
उपचुनाव के रुझानों में बंगाल में BJP को बढ़त
Top News

उपचुनाव के रुझानों में बंगाल में BJP को बढ़त:तमिलनाडु में TVK आगे; पुडुचेरी में NDA समर्थित उम्मीदवार जीते

about 1 hour ago
कोर्ट पहुंची शाहरुख की अर्जी
Top News

कोर्ट पहुंची शाहरुख की अर्जी:आपत्ति की भनक लगी तो वापस ली

about 1 hour ago
गैंगस्टर के साथ डिजाइनर भी हिस्ट्रीशीटर सतीश भाऊ
Top News

गैंगस्टर के साथ डिजाइनर भी हिस्ट्रीशीटर सतीश भाऊ:गुर्गा रोहित बनासिया बना जरिया; रवि चिकलिस ने भी डाली डिजाइन

about 1 hour ago
सीजेआई की सख्त टिप्पणी
Top News

सीजेआई की सख्त टिप्पणी:‘मक्खी मारने के लिए हथौड़ा न चलाएं’; दिल्ली में प्रदर्शन से पहले मेट्रो-रेल पर पाबंदियां

about 1 hour ago
MP में पतंजलि गाय के घी का सैंपल फेल
Top News

MP में पतंजलि गाय के घी का सैंपल फेल:बिक्री पर रोक; खाद्य विभाग ने स्टॉक वापस लेने के दिए आदेश

about 1 hour ago
100 साल पुराने सरकारी रास्ते पर किया कब्जा जेएमबी फार्म हाउस की बाउंड्री तक पहुंच गया!
Top News

100 साल पुराने सरकारी रास्ते पर किया कब्जा जेएमबी फार्म हाउस की बाउंड्री तक पहुंच गया!:टीएनसी नक्शे में 12 मीटर सड़क दर्ज फिर भी रास्ता बंद करने की शिकायत

about 2 hours ago
इतने डीएसपी अधिकारियों की नई पोस्टिंग
Top News

इतने डीएसपी अधिकारियों की नई पोस्टिंग:गृह विभाग ने जारी किए तबादला आदेश

about 2 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!