श्रीमहाकाल महालोक में होगा भव्य आयोजन: मुख्यमंत्री करेंगे शुभारंभ; जानिए कार्यक्रम का पूरा शेड्यूल
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, उज्जैन।
धार्मिक नगरी उज्जैन में पहली बार श्रीमहाकाल महालोक में भव्य “श्रीमहाकाल महोत्सव” का आयोजन होने जा रहा है। यह पांच दिवसीय महोत्सव 14 जनवरी से शुरू होगा, जिसका शुभारंभ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव करेंगे। इस आयोजन में कला, संगीत, नृत्य और वैचारिक विमर्श का अद्भुत संगम देखने को मिलेगा।
शंकर महादेवन देंगे शुभारंभ की संगीतमय प्रस्तुति
महोत्सव के पहले दिन प्रसिद्ध पार्श्वगायक शंकर महादेवन अपने पुत्र सिद्धार्थ और शिवम् महादेवन के साथ शिवभक्ति से ओतप्रोत संगीतमय प्रस्तुति देंगे। यह आयोजन श्रीमहाकाल महालोक और त्रिवेणी संग्रहालय परिसर में होगा, जो श्रद्धालुओं और कला प्रेमियों के लिए एक अविस्मरणीय अनुभव बनेगा।
लोकनृत्य और कला यात्रा रहेंगी आकर्षण का केंद्र
महोत्सव के दौरान हर दिन अलग-अलग सांस्कृतिक गतिविधियां होंगी। प्रतिदिन शाम 4 से 6 बजे तक त्रिवेणी संग्रहालय में मध्यप्रदेश की लोकसंस्कृति की झलक देखने को मिलेगी, जिसमें छिंदवाड़ा का भड़म नृत्य, बैतूल का ठाट्या, धार का भगोरिया, सागर का बरेदी नृत्य शामिल हैं।
इसके साथ ही प्रतिदिन शहर के विभिन्न मार्गों से निकलने वाली भव्य कला यात्रा श्रीमहाकाल लोक पहुंचेगी, जिसमें शिव बारात, डमरू वादन और मलखंब जैसे पारंपरिक प्रदर्शन शामिल होंगे।
शिव तत्व पर अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी
15 जनवरी को “शिव तत्व और महाकाल : पुरातिहास, साहित्य और संस्कृति के परिप्रेक्ष्य में” विषय पर अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। इसमें देश-विदेश के विद्वान शिव संस्कृति पर अपने विचार साझा करेंगे।
जानिए पूरा कार्यक्रम
15 जनवरी: मुंबई का द ग्रेट इंडियन क्वायर- शिवा थीम पर प्रस्तुति।
16 जनवरी: प्रसिद्ध गायिका सोना महापात्रा की लाइव परफॉर्मेंस।
17 जनवरी: इंदौर के श्रेयश शुक्ला और मुंबई के विपिन अनेजा बैंड का कार्यक्रम।
18 जनवरी: इंडोनेशिया से कोकोरदा पुत्रा श्रीलंका से अरियारन्ने कालूराच्ची द्वारा शिव केंद्रित नृत्य नाटिका की विशेष प्रस्तुति दी जाएगी।
संबंधित समाचार

नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई:गांजे के साथ दो तस्कर गिरफ्तार; सप्लाई करने की तैयारी में थे आरोपी

सुप्रीम कोर्ट बोला मेट्रो-इंटरनेट सर्विस बहाल करें:मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे को लेकर आज फिर मैदान में सीजेपी

भारत-वेस्टइंडीज टी-20 मैच का चढ़ा खुमार:टीम इंडिया की जर्सी खरीदने प्रशंसकों में मची होड़

नर्मदा-मालवा-गंभीर परियोजना में बड़ा फर्जीवाड़ा:तीन बार फूटी पाइपलाइन; जर्जर हो रहा 2000 करोड़ का प्रोजेक्ट

2 अलग-अलग मामलों में दो की मौत:प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्र ने की आत्महत्या; युवक ने लगाई फांसी

डेयरी की आड़ में गोकशी का आरोप:संचालक की पत्नी और बेटा भी आरोपी; जंगल में मिले मवेशी

नवरात्रि महापर्व पर महाप्रसादी:खुलासा फर्स्ट के आंगन में भरे रहेंगे मां भगवती के भंडार

देखिए वीडियो, सीजेपी नेता का आरोप:हमें किडनैप किया गया; राजधानी में दूसरे दिन भी प्रदर्शन, कई हिरासत में

शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म:मैट्रिमोनियल साइट पर हुई थी दोस्ती; जान से मारने की दी धमकी

भीषण सड़क हादसा:तेज रफ्तार बोलेरो पलटी; 2 की मौके पर मौत, 4 घायल

विधायक पर हमला:कार के शीशे तोड़े; इस पार्टी पर आरोप, मामले की जांच शुरू

देखिए वीडियो, शारदीय नवरात्र की शुरुआत:शक्तिपीठों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़; दर्शन व्यवस्था और सुरक्षा को लेकर विशेष व्यवस्था

देखिये वीडियो, नवरात्रि के पहले दिन मां वैष्णो देवी के दरबार में उमड़ा आस्था का सैलाब:दर्शन के लिए पहुंचे हजारों श्रद्धालु

नेपाल में फिर आई अचानक बाढ़:3 पुल बहे; कई घरों में घुसा पानी, लोगों से सुरक्षित स्थानों पर जाने की अपील

देशभर में शक्ति की आराधना का शंखनाद ‘अंगना पधारो महारानी’:आया सनातन संस्कृति का नौ दिवसीय महापर्व; नवरात्रि से जागी भारत की आध्यत्मिक चेतना

टोल प्लाजा के पास चलती कार में लगी भीषण आग:वाहन में सवार लोग बाल-बाल बचे

सुप्रीम कोर्ट की सख्ती:शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों को हिरासत में न लें

मेट्रो सेवा और इंटरनेट बाधित करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त:सरकार से मांगा जवाब

लकड़ी तस्करी पर वन विभाग सख्त:रोज बदलेगी अधिकारियों की ड्यूटी; बॉडी कैमरों से होगी निगरानी

देखिए वीडियो, मैच से पहले बाबा की शरण में पहुंचे कोच:बोले; देश और टीम पर बनी रहे कृपा
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!