जेल से छूटे बदमाश ने मुखबिरी के शक में किए 6 वार: दूसरी वारदात में एक घायल
KHULASA FIRST
संवाददाता

नशा कारोबार का अड्डा बने द्वारकापुरी इलाके में हो गई चाकूबाजी की दो वारदातें
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
द्वारकापुरी थाना क्षेत्र में नशे के कारोबार से जुड़े बदमाशों का खौफ और चाकूबाजी की लगातार सामने आ रही घटनाएं पुलिस की निगरानी व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रही हैं। रविवार रात जेल से छूटे हत्या के आरोपी रेवाराम ने लखन नामक युवक को चाकू से 6 वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।
वहीं इसी थाना क्षेत्र में एक अन्य मामले में दिग्विजय मल्टी निवासी कैलाश प्रजापत पर चांदू नामक आरोपी ने मारपीट कर चाकू से हमला कर दिया। दोनों घटनाओं ने क्षेत्र में सक्रिय नशाखोरों और बदमाशों के नेटवर्क को लेकर फिर सवाल खड़े कर दिए हैं।
पुलिस के मुताबिक रविवार रात रेवाराम ने लखन को घेरकर चाकू से हमला किया। छह वार किए गए। घटना के बाद जब लखन के परिजन उसकी बाइक लेने पहुंचे तो रेवाराम के साथियों ने उनसे भी मारपीट की। अड़ीबाजी और चाकूबाजी की धाराओं में केस दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है।
बताया जा रहा है रेवाराम हत्या के मामलों में जेल में रह चुका है। करीब महीनेभर पहले जमानत पर बाहर आया था। बाहर आने ही दोबारा नशे के कारोबार से जुड़ गया। पुलिस रिकॉर्ड में उसके खिलाफ कई अपराध दर्ज बताए जा रहे हैं।
हमला करने के पीछे एमडी की तस्करी से जुड़े मामले में मुखबिरी का शक बताया जा रहा है। हालांकि, पुलिस मामले को रंजिश के एंगल से भी जांच रही है।
रास्ता देने की बात पर चाकू से वार
दिग्विजय मल्टी निवासी कैलाश प्रजापत ने पुलिस को बताया रास्ता देने की बात को लेकर पड़ोस में रहने वाले चांदू से विवाद हो गया। चांदू ने मारपीट कर चाकू से हमला किया। एक ही थाना क्षेत्र में चाकूबाजी की लगातार दो वारदातें होने से पुलिस की गश्त और बदमाशों पर निगरानी को लेकर सवाल उठ रहे हैं।
ड्रग्स की शिकायतों के बीच बढ़ रहा बदमाशों का दबदबा
द्वारकापुरी क्षेत्र के रहवासियों का आरोप है कि बस्तियों में एमडी, गांजा और चरस जैसे मादक पदार्थों की बिक्री बेखौफ हो रही है। नशे के कारोबार से जुड़े लोगों के खिलाफ शिकायत करने में भी डर लगता है, क्योंकि शिकायतकर्ता का नाम बदमाशों तक पहुंचने पर हमला कर देते हैं।
व्यापारियों और रहवासियों का दावा है कि खुलेआम नशाखोरी और नशे की बिक्री के कारण पूरा क्षेत्र आपराधिक गतिविधियों का गढ़ बन चुका है।
पुलिस के सामने सबसे बड़ी चुनौती यह है कि जेल से छूटने के बाद गंभीर अपराधों में शामिल रहे क्षेत्र के बदमाश फिर यहां सक्रिय हो जाते हैं। पुलिस आयुक्त द्वारा जेल से बाहर आए बदमाशों की निगरानी और उनके दोबारा अपराध में शामिल होने पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए जाने के बावजूद द्वारकापुरी में लगातार चाकूबाजी की घटनाएं सामने आना बीट पुलिसिंग और बदमाशों पर नियंत्रण की व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करता है।
संबंधित समाचार

इस ट्रस्ट की संपत्तियों पर कोर्ट में उठे सवाल:कौन है ट्रस्टी, कैसे होता है चुनाव; इस शहर की प्रॉपर्टी के मालिकाना हक पर भी बहस

बंजर इलाके में नर्मदा लाएगी हरियाली:1334 करोड़ की परियोजना से इसी सीजन में होगी 47000 हेक्टेयर की सिंचाई

नोटों की माला पहनकर जनसुनवाई में पहुंचा युवक:इस वजह से उठाया ये कदम

वोट चोरी का आरोप:मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ युवाओं का प्रदर्शन

देखिए वीडियो, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का बड़ा ऐलान:अगले साल दो बार होगी MPPSC परीक्षा: युवाओं को मिलेगा एक और मौका

कचरा गाड़ी की चपेट में आई मासूम:पैर पर चढ़ा वाहन का पहिया

खूब खाई दूध-रबड़ी अब जेल की रोटी तोड़ेगा जालसाज नवीन ओझा:पांच दिन के रिमांड में भी पूरे नेटवर्क का खुलासा नहीं कर पाई पुलिस

कोर्ट ने अभिनेता राजपाल यादव के खिलाफ जारी किया वारंट:25 लाख के चेक ने बढ़ाई मुश्किलें

बंधक जमीन बेचकर करोड़ों की ठगी:क्रेडिट कार्ड पॉइंट्स के नाम पर 4.89 लाख उड़ाए

पुलिस का हेलमेट पहनें-सुरक्षित रहें अभियान जारी:36 कार्यक्रमों में 4550 से ज्यादा हेलमेट बांटे

किसने की अपील:गरबा आयोजनों से दूरी बनाए रखें मुस्लिम युवा; काजी-उलेमा पहुंचाएं संदेश

सीसीटीवी फुटेज से पकड़ाए आरोपी:खरीदार सुनार भी गिरफ्तार

ब्लैकमेलर शाहरुख कुरैशी पर मानहानि के दो केस:कोर्ट में दर्ज है प्रकरण हुआ था वारंट जारी

ऑटो से उतरते ही ड्राइवर ने दबा दिया एक्सीलेटर:पीछे छूटा गहनों और नकदी से भरा बैग; नंबर से पुलिस ने खोज निकाला

पति बोला था- आज रात खत्म कर दूंगा:पत्नी ने उसे ही मार डाला

सड़क सुरक्षा के लिए नया अभियान:गीत और शॉर्ट फिल्म से यातायात नियमों के प्रति जागरूक होंगे लोग; पुलिस कमिश्नर ने जिम्मेदार नागरिकों और संस्थाओं को किया सम्मानित

रेन वाटर हार्वेस्टिंग में लापरवाही पर कार्रवाई

कॉलेज छोड़ा:साइबर ठगों का नेटवर्क पकड़ा; डेवलपर ने बनाई इतने फर्जी फाइल, करोड़ों की ठगी का खुलासा

जर्जर सड़क और बंद स्ट्रीट लाइट पर जागा नगर निगम प्रशासन:मौके पर पहुंचे अफसर

नियमितीकरण पर आर-पार की जंग:सफाई कर्मचारियों ने किया निगम का घेराव
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!