खबर
Top News

गैंगस्टर सतीश भाऊ और उसके गुर्गों के खिलाफ क्राइम ब्रांच में दर्ज हुई शिकायत: लाखों रुपए वसूलने के मामले में; प्रॉपर्टी सेटलमेंट के नाम पर लिए, अब धमका रहे हैं फरियादी को

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

08 अक्टूबर 2026, 4:33 pm
शेयर करें:
गैंगस्टर सतीश भाऊ और उसके गुर्गों के खिलाफ क्राइम ब्रांच में दर्ज हुई शिकायत

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
प्रॉपर्टी विवाद के सेटलमेंट के नाम पर लाखों रुपए वसूलने के आरोप में गैंगस्टर सतीश पंवार (भाऊ) और उसके गुर्गों के खिलाफ क्राइम ब्रांच में शिकायत पहुंची है।

शिकायतकर्ता राहुल यादव और विनोद सरेल ने आरोप लगाया है कि प्रॉपर्टी विवाद खत्म कराने के नाम पर हमसे अलग-अलग समय में रकम वसूली गई।

उन्होंने आरोप लगाया कि गैंगस्टर सतीश पंवार (भाऊ), रोहित बनासिया (सैनी) और रवि चिक्लीश ने लाखों रुपए वसूले। रुपए लेने के बाद भी हमारा काम नहीं कराया। शिकायतकर्ताओं ने शिकायत के साथ बैंक और यूपीआई ट्रांजैक्शन के दस्तावेज भी पुलिस को सौंपे गए हैं।

उपलब्ध दस्तावेजों के मुताबिक, अलग-अलग तारीखों में आदतन अपराधी सतीश भाऊ के गुर्गे रोहित बनासिया के नाम से जुड़े खाते में रकम ट्रांसफर की गई। पांच भुगतान दस्तावेजों में कुल 3,29,998 की राशि का रिकॉर्ड सामने आया है। इसके अलावा एक मकान के पेटे 8 लाख रुपए लिए।

इसमें 3,30000 अकांउट में ऑनलाइन और पांच लाख नकद दिए। इसके अलावा जमीन के पेटे छह लाख रुपए नकद दिए।

शिकायतकर्ताओं का कहना है कि जब हमने रुपए वापस लौटने को कहा तो गैंगस्टर सतीश पंवार (भाऊ) और उसके गुर्गों ने कहा कि जो करना है कर लो रुपए वापस नहीं देंगे। उन्होंने यह भी कहा कि अगर बार-बार फोन किया तो अच्छा नहीं होगा।

गैंगस्टर सतीश भाऊ के नाम पर सेटलमेंट
शिकायतकर्ता का आरोप है कि प्रॉपर्टी से जुड़े विवाद को खत्म कराने और मामला सेटल कराने के नाम पर उस पर कुख्यात बदमाश सतीश भाऊ के नाम पर रकम देने का दबाव बनाया गया। इसके बाद अलग-अलग माध्यमों से भुगतान किया गया।

शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि इस पूरे मामले में अपराधी सतीश भाऊ और उसके गुर्गों की भूमिका रही है। अब क्राइम ब्रांच के सामने शिकायत पहुंचने के बाद पुलिस के लिए यह जांच का विषय है कि रकम किसके कहने पर ली गई और इसका प्रॉपर्टी विवाद से क्या संबंध है।

99,999 रुपए से लेकर 1.49 लाख तक के भुगतान
शिकायत के साथ लगाए गए दस्तावेजों में 19 जुलाई 2025 को 99,999 रुपए का यूपीआई भुगतान रोहित बनासिया के नाम पर किया गया है। इसी तारीख के एसबीआई रिकॉर्ड में 49,000 और 1,000 रुपए के अलग-अलग एनईएफटी ट्रांजैक्शन भी दर्ज हैं।

इसके अगले दिन यानी 20 जुलाई को एसबीआई से यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के खाते में 1,49,999 का एनईएफटी ट्रांसफर किया गया। रिकॉर्ड में इस भुगतान का उद्देश्य ‘payment for shop’ दर्ज है।

23 जुलाई को एक अन्य यूपीआई ट्रांजैक्शन में 30,000 रुपए रोहित बनासिया के नाम भेजे जाने का रिकॉर्ड है। इन पांच दस्तावेजों के आधार पर कुल भुगतान 3,29,998 रुपए बनता है।

अब जांचेगी रकम की असली कहानी
क्राइम ब्रांच के सामने अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि इन रकमों का वास्तविक लेन-देन किस कारण हुआ। क्या ये भुगतान वास्तव में प्रॉपर्टी विवाद के सेटलमेंट से जुड़े थे? रकम किसके निर्देश पर ली गई? और शिकायत में गैंगस्टर सतीश भाऊ की बताई जा रही भूमिका कितनी सही है? बैंक रिकॉर्ड, यूपीआई ट्रांजैक्शन, प्रॉपर्टी से जुड़े दस्तावेज और संबंधित लोगों के बयान इस जांच में अहम हो सकते हैं।

शिकायत में गंभीर आरोप
शिकायतकर्ता ने सभ्य समाज के लिए नासूर बन चुके आदतन अपराधी सतीश भाऊ और उसके गुर्गों पर प्रॉपर्टी सेटलमेंट के नाम पर रकम वसूलने के आरोप लगाए हैं। इन आरोपों के समर्थन में भुगतान से जुड़े दस्तावेज भी प्रस्तुत किए गए हैं। अब देखना होगा कि क्राइम ब्रांच इस शिकायत पर क्या कार्रवाई करती है।

संबंधित समाचार

देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर मुस्लिम महिला करेगी पितृ तर्पण
Top News

देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर मुस्लिम महिला करेगी पितृ तर्पण:पूर्वजों के सम्मान का लिया संकल्प

2 minutes ago
फिटनेस व्यवस्था हुई ठप चालकों की ‘चेकिंग’ तेज
Indore

फिटनेस व्यवस्था हुई ठप चालकों की ‘चेकिंग’ तेज:सरकारी वेबसाइट पर फिटनेस सुविधा महीनों से बाधित होने का दावा

12 minutes ago
एमटी क्लॉथ मार्केट में बंपर अमृत उपहार योजना का मुख्य ड्रॉ संपन्न
Top News

एमटी क्लॉथ मार्केट में बंपर अमृत उपहार योजना का मुख्य ड्रॉ संपन्न:व्यापारियों को मिले 251 आकर्षक उपहार; दलालों के लिए रखे गए थे 31 विशेष पुरस्कार

24 minutes ago
मध्यप्रदेश में निवेश करेगा आरपीजी समूह
Top News

मध्यप्रदेश में निवेश करेगा आरपीजी समूह:ट्रांसमिशन, टायर,आईटी सेक्टर पर सीएम डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की चर्चा

28 minutes ago
चाचा 420 की साजिश का शिकार आरिफ अली
Top News

चाचा 420 की साजिश का शिकार आरिफ अली:एक बार एनडीपीएस एक्ट के झूठे केस में फंसा चुका; फिर दे रहा धमकी

30 minutes ago
बैंक बिल्डिंग के जर्जर छज्जे हटाए
Top News

बैंक बिल्डिंग के जर्जर छज्जे हटाए:प्लास्टर गिरने के बाद निगम की कार्रवाई; समय-सीमा में नहीं हुआ काम

36 minutes ago
नकली तंबाकू का नेटवर्क खंगाल रही सराफा पुलिस
Top News

नकली तंबाकू का नेटवर्क खंगाल रही सराफा पुलिस:आरोपी ने लिया कृष्णा ट्रेडर्स का नाम; पैकिंग रोल और लेबल के स्रोत की भी होगी जांच

36 minutes ago
कार से टक्कर के बाद बाइक सवार नशेड़ी ने फोड़ा कांच
Top News

कार से टक्कर के बाद बाइक सवार नशेड़ी ने फोड़ा कांच:घटना के बाद दोनों पक्ष को थाने ले गई पुलिस; मारपीट का वीडियो वायरल

39 minutes ago
टूरिज्म फीलिंग नहीं हीलिंग भी
Top News

टूरिज्म फीलिंग नहीं हीलिंग भी:सीएम डॉ. मोहन यादव

about 1 hour ago
जय श्रीकृष्ण या 'जेएसके' या जय श्रीकृष्णा
Top News

जय श्रीकृष्ण या 'जेएसके' या जय श्रीकृष्णा

about 1 hour ago
दोस्तों के साथ ओडिशा गया गणेश लापता
Indore

दोस्तों के साथ ओडिशा गया गणेश लापता:जांच पर उठे सवाल

about 1 hour ago
ड्रग्स तस्करी की 48.50 लाख की कमाई पर सफेमा का शिकंजा
Top News

ड्रग्स तस्करी की 48.50 लाख की कमाई पर सफेमा का शिकंजा:पहले से 13 केस दर्ज; जिनमें से तीन एनडीपीएस एक्ट के

about 1 hour ago
पेट्रोल पंप से की रेकी और रास्ते में लूट लिया
Top News

पेट्रोल पंप से की रेकी और रास्ते में लूट लिया:काका तमने जो नोट दिया वी नकली है कहकर रोका था किसान को

about 1 hour ago
बंटी नागर खुदकुशी कांड में बॉबी छाबड़ा की हुई एंट्री
Top News

बंटी नागर खुदकुशी कांड में बॉबी छाबड़ा की हुई एंट्री:मामला छोटा बांगड़दा हाईराइज बिल्डिंग के 35 करोड़ के लेनदेन का

about 1 hour ago
चंदर की मौत का गुस्सा
Top News

चंदर की मौत का गुस्सा:कोर्ट में बदमाश सूरज जाट पर बरसीं चप्पलें

about 1 hour ago
तस्कर रेहान गिरफ्तार पुलिस ने आखिरकार दबोचा
Top News

तस्कर रेहान गिरफ्तार पुलिस ने आखिरकार दबोचा:नाना के ड्रग्स नेटवर्क की अहम कड़ी

about 2 hours ago
पटाखा बाजार में आवंटन से पहले निर्माण
Top News

पटाखा बाजार में आवंटन से पहले निर्माण:नियम अनुमति और प्रशासनिक कार्रवाई पर सवाल

about 2 hours ago
मुस्लिमों ने घर में घुसकर ऑटो चालक की बल्ली से की पिटाई
Indore

मुस्लिमों ने घर में घुसकर ऑटो चालक की बल्ली से की पिटाई:पंडाल में माताजी का बैनर लगाने को लेकर बवाल

about 2 hours ago
किराना दुकानदार पर  छात्रा से छेड़छाड़ का आरोप
Top News

किराना दुकानदार पर छात्रा से छेड़छाड़ का आरोप:‘आई लव यू’ लिखा पेन देने के बाद हाथ दबाने की शिकायत

about 2 hours ago
शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप
Top News

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप:इंस्टाग्राम पर हुई थी दोस्ती; पुलिस ने केस दर्ज किया

about 2 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!