10 लाख के कर्ज में फंसे व्यापारी ने जहर खाने से पहले जारी किया वीडियो: तीन लोगों पर लगाए गंभीर आरोप; आईसीयू में चल रहा इलाज
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
चंदन नगर क्षेत्र में एक व्यापारी ने बुधवार रात जहरीला पदार्थ खा लिया। पहले सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर तीन लोगों पर गंभीर आरोप लगाए। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे लेकर तत्काल मालवा अस्पताल पहुंचे, जहां आईसीयू में उसका इलाज जारी है।
जानकारी के अनुसार मोहम्मद मोहसिन पुत्र मोहम्मद अशरफ के मोबाइल से एक वीडियो मिला है। जिसमें उसने कड़ाव घाट और बंबई बाजार क्षेत्र के मुन्ना दूधवाले, अकरम और शकील चौधरी को अपनी इस हालत के लिए जिम्मेदार बताया है।
जान को खतरा होने की बात भी कही है। वीडियो में मोहसिन ने बताया 2023-24 के दौरान व्यापार के लिए करीब 10 लाख रुपए ब्याज पर लिए थे। हर सप्ताह 65 हजार रुपए ब्याज वसूला जाता था। 60 से 70 लाख रुपए चुका चुका है।
मकान की रजिस्ट्री और 30 चेक रखने का आरोप... मोहसिन ने वीडियो में कहा आरोपियों के पास उसके मकान की रजिस्ट्री और करीब 30 चेक रखे हुए हैं। दस्तावेज वापस मांगने पर धमकी देने और अतिरिक्त रकम की मांग करने का भी आरोप लगाया है।
बताया जा रहा है मोहसिन ने 6 फरवरी को पंढरीनाथ थाने में इस संबंध में आवेदन दिया था, जिसमें लेन-देन और दस्तावेज लौटाने की मांग का जिक्र है। जानकारी मिलते ही चंदन नगर पुलिस बुधवार रात अस्पताल पहुंची लेकिन आईसीयू में भर्ती होने के कारण मोहसिन के बयान नहीं हो सके। परिजनों के बयान लेकर जांच शुरू की है।
संबंधित समाचार

वीडियो देखिये, पिता की जिंदगीभर की कमाई मलबे में दफन:टूटते मकान के साथ बिखर गए बेटी के सपने; कर्ज लेकर बनाया था घर, रजिस्ट्री कराई, वर्षों तक बिजली-पानी के बिल भरे

सड़क को समझ रखा था रेसिंग ट्रैक:स्टंटबाजी कर खुद को बता रहे थे मिर्जापुर गैंग का सदस्य; थाने पहुंचते ही उतर गया हीरोपंती का भूत, कान पकड़कर मांगी माफी, घुटनों के बल भी चले

350 आरटीआई और 70 हजार पन्नों के बाद बदली सड़क की चौड़ाई:150 परिवारों को राहत

वॉट्सएप वेब इस्तेमाल करने वालों के लिए सरकार की बड़ी चेतावनी:एक गलती से लीक हो सकती है गोपनीय जानकारी; गृह मंत्रालय की साइबर क्राइम यूनिट ने जारी की एडवाइजरी

MP बोर्ड 10वीं-12वीं की परीक्षा में बड़ा बदलाव:अब इन सवालों में नहीं मिलेगा दूसरा विकल्प

45 घर टूटे, 45 सपने दफन... बिलखते रहे परिवार:उजड़े आशियाने; जिंदगीभर की कमाई चंद मिनटों में मिट्टी बनी

गर्भ में थे जुड़वा बच्चे, एंबुलेंस का इंतजार करती रही गर्भवती महिला:बार-बार फोन लगाने के बावजूद नहीं पहुंची जननी एक्सप्रेस

हाय रे घर का कलेश!:बेटी को लेने आया पिता, विवाद में खुद को लगा ली आग

शहर में ट्रैफिक का बुरा हाल:300 मीटर का सफर तय करने में लग रहे 15 मिनट; इस वजह से रोज जाम से जूझ रहे लोग

महंगाई की आंच अब रोटी तक महीनेभर में गेहूं और आटा दोनों महंगे:महंगाई की चक्की में पिस रही आम जनता; गेहूं-आटे के दामों में उछाल

ट्रैफिक नियम तोड़े तो घर पहुंचेगी पुलिस:कार्रवाई के लिए फोन बेअसर हुआ तो दरवाजे पर जाकर वसूला जुर्माना

एक दिन पहले खरीदी कार:अगले ही दिन बुझ गया घर का इकलौता चिराग; नेपा नगर से लौटते समय सिमरोल बायपास पर दो कारों की आमने-सामने से भिड़ंत

एंबुलेंस आई न ऑटो, मौत के बाद भी चार घंटे इंतजार...:समाजसेवी ने ठेले से पहुंचाया अस्पताल महिला का शव

वीडियो देखिये, सब्जी मंडी हटाने पर भड़का आक्रोश:कांग्रेस और सब्जी विक्रेताओं ने घेरा नगर निगम मुख्यालय; प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए मुख्य गेट पर बैरिकेडिंग, भारी पुलिस बल तैनात

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई:जमीन में गाड़कर रखा महुआ लहान किया नष्ट; खुदाई में निकले कई ड्रम

नशेड़ी बना तस्कर, लत के लिए फैलाया कारोबार:खजराना पुलिस ने 2.20 लाख की 21 ग्राम से ज्यादा ड्रग्स के साथ दबोचा

डीजे पर पाबंदी सिर्फ कागजों में:पब में रातभर धमाका; नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई से परहेज

धोखे से दस मोबाइल ले जाकर डॉलर मार्केट में ही बेच देने वाला आरोपी पुलिस रिमांड पर:पांच महीने पहले हुई थी पहचान; नकद भुगतान कर बनाया था विश्वास

गोलियां लॉरेंस गैंग ने चलाईं या छात्रों ने:आज गोधा फायरिंग का होगा खुलासा; SIT ने छात्रों की पहचान की

गंभीर बीमारियों से जूझते मासूम को अब मिलेगा नया परिवार:इस देश का दंपति लेगा गोद; कलेक्टर ने दी मंजूरी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!