महाशिवरात्रि पर भक्तों को बड़ी सौगात: नि:शुल्क रहेगी डबल डेकर बस सेवा
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, उज्जैन।
इस बार महाशिवरात्रि का पावन पर्व 15 फरवरी को मनाया जाएगा। पर्व को लेकर अभी से ही शिवालयों में विशेष तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। मंदिरों को फूलों, रोशनी और आकर्षक सजावट से सजाया जा रहा है, ताकि शिवभक्तों को दिव्य वातावरण मिल सके।
शिव मंदिरों में रहती है श्रद्धालुओं भीड़
महाशिवरात्रि के दिन सुबह से ही श्रद्धालु शिव मंदिरों में भगवान शिव के दर्शन के लिए पहुंचते हैं। दिनभर जलाभिषेक, रुद्राभिषेक और विशेष पूजन-अर्चन की जाती है। कई भक्त व्रत रखकर पूरी श्रद्धा के साथ भगवान शिव की आराधना करते हैं।
बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं उज्जैन
महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु बाबा महाकाल के दर्शन के लिए उज्जैन पहुंचते हैं। देश-विदेश से आने वाले भक्त श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग में भगवान शिव के दर्शन-पूजन कर पुण्य लाभ अर्जित करते हैं।
इस दौरान उज्जैन नगरी पूरी तरह शिवमय हो जाती है। मंदिर में विशेष भस्म आरती, रुद्राभिषेक और पूजा-अर्चना का आयोजन होता है, वहीं श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासन द्वारा विशेष व्यवस्थाएं भी की जाती हैं।
भंडारे और सेवा कार्यों की भी धूम
इस विशेष अवसर पर कई स्थानों पर विशाल भंडारों का आयोजन किया जाता है, जहां श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद और भोजन की व्यवस्था रहती है।
समाजसेवी संगठनों द्वारा किए जाते हैं विशेष कार्य
इतना ही नहीं महाशिवरात्रि पर समाजसेवी संगठनों और स्वयंसेवकों द्वारा भी विशेष कार्य किए जाते हैं। इसी कड़ी में वरिष्ठ समाजसेवी बबलू यादव मित्र मंडली की और से श्रद्धालुओं के लिए एक सराहनीय पहल की गई है।
नि:शुल्क डबल डेकर बस सेवा
महाशिवरात्रि के दिन उज्जैन में श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए नि:शुल्क डबल डेकर बस सेवा चलाई जाएगी, जिससे भक्तों को मंदिरों तक पहुंचने में आसानी हो सके।
20 फरवरी तक चलेगी बस सेवा
यह सेवा विशेष रूप से बुजुर्गों, महिलाओं और दूर-दराज से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए राहत देने वाली मानी जा रही है। बता दें कि नि:शुल्क डबल डेकर बस सेवा 20 फरवरी तक चलेगी।
मंदिरों के दर्शन भी करवाए जाएंगे
इसे और भी आगे बढ़ाया जा सकता है। बस में सफर करने वाले श्रद्धालुओं को मंदिरों के दर्शन भी करवाए जाएंगे। महाशिवरात्रि को लेकर अभी से ही पूरी उज्जैन नगरी में भक्तिभाव और उत्साह का माहौल बना हुआ है।
संबंधित समाचार

सिम एक्टिवेशन के नाम पर साइबर ठगी:आईटी कर्मचारी के खाते से लाखों उड़ाए

जहरीले पानी से मरने वालों के घर पहुंची कांग्रेस:मृतकों के परिजन ने कहा- हादसे के दोषियों को सजा मिलना चाहिए

देखिए वीडियो, राजघाट पहुंचा विपक्ष:इन नेताओं को अंदर जाने की अनुमति; बापू को दी श्रद्धांजलि, सीईसी के इस्तीफे पर तीसरे दिन भी प्रदर्शन

देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर मुस्लिम महिला करेगी पितृ तर्पण:पूर्वजों के सम्मान का लिया संकल्प

फिटनेस व्यवस्था हुई ठप चालकों की ‘चेकिंग’ तेज:सरकारी वेबसाइट पर फिटनेस सुविधा महीनों से बाधित होने का दावा

एमटी क्लॉथ मार्केट में बंपर अमृत उपहार योजना का मुख्य ड्रॉ संपन्न:व्यापारियों को मिले 251 आकर्षक उपहार; दलालों के लिए रखे गए थे 31 विशेष पुरस्कार

मध्यप्रदेश में निवेश करेगा आरपीजी समूह:ट्रांसमिशन, टायर,आईटी सेक्टर पर सीएम डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की चर्चा

चाचा 420 की साजिश का शिकार आरिफ अली:एक बार एनडीपीएस एक्ट के झूठे केस में फंसा चुका; फिर दे रहा धमकी

बैंक बिल्डिंग के जर्जर छज्जे हटाए:प्लास्टर गिरने के बाद निगम की कार्रवाई; समय-सीमा में नहीं हुआ काम

नकली तंबाकू का नेटवर्क खंगाल रही सराफा पुलिस:आरोपी ने लिया कृष्णा ट्रेडर्स का नाम; पैकिंग रोल और लेबल के स्रोत की भी होगी जांच

कार से टक्कर के बाद बाइक सवार नशेड़ी ने फोड़ा कांच:घटना के बाद दोनों पक्ष को थाने ले गई पुलिस; मारपीट का वीडियो वायरल

गैंगस्टर सतीश भाऊ और उसके गुर्गों के खिलाफ क्राइम ब्रांच में दर्ज हुई शिकायत:लाखों रुपए वसूलने के मामले में; प्रॉपर्टी सेटलमेंट के नाम पर लिए, अब धमका रहे हैं फरियादी को

टूरिज्म फीलिंग नहीं हीलिंग भी:सीएम डॉ. मोहन यादव

जय श्रीकृष्ण या 'जेएसके' या जय श्रीकृष्णा

दोस्तों के साथ ओडिशा गया गणेश लापता:जांच पर उठे सवाल

ड्रग्स तस्करी की 48.50 लाख की कमाई पर सफेमा का शिकंजा:पहले से 13 केस दर्ज; जिनमें से तीन एनडीपीएस एक्ट के

पेट्रोल पंप से की रेकी और रास्ते में लूट लिया:काका तमने जो नोट दिया वी नकली है कहकर रोका था किसान को

बंटी नागर खुदकुशी कांड में बॉबी छाबड़ा की हुई एंट्री:मामला छोटा बांगड़दा हाईराइज बिल्डिंग के 35 करोड़ के लेनदेन का

चंदर की मौत का गुस्सा:कोर्ट में बदमाश सूरज जाट पर बरसीं चप्पलें

तस्कर रेहान गिरफ्तार पुलिस ने आखिरकार दबोचा:नाना के ड्रग्स नेटवर्क की अहम कड़ी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!