खबर
Top News

जनसुनवाई में 90 वर्षीय महिला लेकर आई अपनी व्यथा: बेटों द्वारा नहीं रखा जा रहा ध्यान; पुलिस कमिश्नर ने संवेदनशीलता से बात सुन लिया संज्ञान

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

30 जून 2026, 4:44 pm
शेयर करें:
जनसुनवाई में 90 वर्षीय महिला लेकर आई अपनी व्यथा

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
मध्य प्रदेश शासन के निर्देशानुसार आमजन की शिकायतों के त्वरित निराकरण एवं समस्याओं के प्रभावी समाधान हेतु प्रत्येक मंगलवार को आयोजित की जाने वाली जनसुनवाई के क्रम में आज पुलिस कमिश्नर नगरीय इंदौर संतोष कुमार सिंह द्वारा कार्यालय के सभागार में आयोजित जनसुनवाई में नागरिकों की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना गया तथा उनके शीघ्र एवं प्रभावी निराकरण हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

आज जनसुनवाई में कुल 83 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें मुख्य रूप से बेटे-बहू द्वारा प्रताड़ित करने, पति-पत्नी संबंधित, आदि विभिन्न प्रकार के पारिवारिक विवाद, आपसी मतभेद, पैसों के लेन-देन के विवाद ,फाइनेंशियल फ्रॉड, प्लॉट/मकान एवं जमीन संबंधी धोखाधड़ी, सुनवाई न होने की शिकायतें, महिला अपराध तथा अन्य पुलिस संबंधित प्रकरण शामिल रहे।

इनमें एक प्रकरण ऐसा भी आया जिसमें एक 90 वर्षीय बुजुर्ग महिला अकेली आई और बताया कि उसके बेटों व पोतों द्वारा अच्छे से ध्यान नहीं रखा जा रहा और परेशान किया जाता हैं, इस पर पुलिस कमिश्नर द्वारा गंभीरतापूर्वक उनकी बात सुनी और तत्काल एसीपी जूनी इंदौर को कार्यवाही व काउंसलिंग के लिए निर्देशित किया गया। जिस पर एसीपी ने विस्तार पूर्वक उनकी बात सुन उन्हें उचित कार्यवाही का भरोसा दिलाया और अपनी गाड़ी में बिठवाकर घर छुड़वाया।

पुलिस कमिश्नर द्वारा प्रत्येक आवेदक की व्यथा एवं समस्याओं को संवेदनशीलता एवं गंभीरता के साथ सुना गया। इस दौरान संबंधित अधिकारियों को समक्ष में तथा दूरभाष के माध्यम से भी आवश्यक निर्देश देते हुए प्रकरणों में त्वरित, निष्पक्ष एवं प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश प्रदान किए गए, ताकि आमजन को शीघ्र न्याय एवं राहत मिल सके।

जनसुनवाई के दौरान अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (का.व्य.) नगरीय इंदौर मयंक अवस्थी सहित सभी जोन के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे, जिन्होंने आवेदकों की समस्याओं को विस्तार से सुनते हुए कई मामलों में मौके पर ही आवश्यक कार्यवाही प्रारंभ कराई।

इस अवसर पर पुलिस कमिश्नर द्वारा आमजन को आश्वस्त किया गया कि इंदौर पुलिस नागरिकों की सुरक्षा, न्याय एवं अधिकारों के संरक्षण हेतु पूर्णतः प्रतिबद्ध है तथा प्रत्येक शिकायत के संवेदनशील एवं प्रभावी निराकरण हेतु निरंतर प्रयासरत है।

इसके अतिरिक्त, पुलिस द्वारा संचालित मध्यस्थता केंद्रों के माध्यम से भी आपसी एवं पारिवारिक विवादों में काउंसलिंग कर शांतिपूर्ण समाधान के प्रयास लगातार किए जा रहे हैं, जिससे मामलों का सौहार्दपूर्ण एवं शीघ्र निराकरण संभव हो सके।

संबंधित समाचार

दोपहिया वाहन चुराने वाला बदमाश गिरफ्तार
Top News

दोपहिया वाहन चुराने वाला बदमाश गिरफ्तार:लाखों रुपए कीमत की बाइक बरामद; वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा

about 13 hours ago
फार्मा कंपनी में बॉयलर फटा
Top News

फार्मा कंपनी में बॉयलर फटा:5 लोगों की मौत; 10 गंभीर घायल, रेस्क्यू जारी

about 13 hours ago
मौत के बाद शव को लेकर मचा बवाल महासंघ के पहुंचते ही सुलझा विवाद
Top News

मौत के बाद शव को लेकर मचा बवाल महासंघ के पहुंचते ही सुलझा विवाद:वी वन हॉस्पिटल का मामला

about 13 hours ago
किसने पीसीसी चीफ को ‘कांग्रेस का मेल राखी सावंत' बताया
Top News

किसने पीसीसी चीफ को ‘कांग्रेस का मेल राखी सावंत' बताया:सीएम डॉ. मोहन यादव की नकल पर साधा निशाना

about 13 hours ago
नगर निगम में वसूली से परेशान कचरा गाड़ी चालक ने जहर खाया, हालत गंभीर
Top News

नगर निगम में वसूली से परेशान कचरा गाड़ी चालक ने जहर खाया, हालत गंभीर

about 13 hours ago
एक ही परिवार के 4 लोगों की हत्या
Top News

एक ही परिवार के 4 लोगों की हत्या:युवक ने डंडे से किए ताबड़तोड़ वार; इलाके में फैली सनसनी

about 14 hours ago
नगर निगम का घोटाला
Top News

नगर निगम का घोटाला:आरटीआई में छिपाए कर्मचारी; घर बैठे बांट रहे वेतन

about 14 hours ago
इस गिरोह के दो गुर्गों को जमानत नहीं
Top News

इस गिरोह के दो गुर्गों को जमानत नहीं:बिल्डर्स और रसूखदारों को धमकाने के आरोप

about 14 hours ago
जिस दिन एआई चला गया उस दिन कितनी नौकरियां बचेंगी
Top News

जिस दिन एआई चला गया उस दिन कितनी नौकरियां बचेंगी:बौद्धिक आत्महत्या की ओर बढ़ते कदम

about 14 hours ago
बैंक मैनेजर बनकर साइबर ठगी
Top News

बैंक मैनेजर बनकर साइबर ठगी:केवायसी बंद होने का डर दिखाया; क्यूआर कोड भेजकर खाते से रकम निकालने का आरोप, एक गिरफ्तार

about 14 hours ago
नीलोफर हत्याकांड
Top News

नीलोफर हत्याकांड:एक महीने से फरार पति गिरफ्तार; बचने के लिए बदला हुलिया, पुलिस ने 5 राज्यों में 10 हजार किमी किया पीछा

about 14 hours ago
पटेल नगर बावड़ी कांड के बाद भी नहीं जागा प्रशासन
Top News

पटेल नगर बावड़ी कांड के बाद भी नहीं जागा प्रशासन

about 14 hours ago
शंका के दायरे में पलासिया पुलिस की कार्यप्रणाली
Top News

शंका के दायरे में पलासिया पुलिस की कार्यप्रणाली:बंटी नागर की आत्महत्या के मामले में रसूखदारों को परेशान करने पर जोर

about 14 hours ago
सिगरेट जलाते ही गैस सिलेंडर हुआ ब्लास्ट
Top News

सिगरेट जलाते ही गैस सिलेंडर हुआ ब्लास्ट:70 प्रतिशत झुलसा युवक; कमरे की दीवार भी गिरी

about 14 hours ago
जोन में संपत्ति कर घोटाला
Top News

जोन में संपत्ति कर घोटाला:दो कर्मचारी हुए निलंबित

about 14 hours ago
इंदौर की हरियाली पर फिर वार
Top News

इंदौर की हरियाली पर फिर वार:25 से ज्यादा पेड़ काटे; नगर निगम की अनुमति पर उठे सवाल

about 14 hours ago
देखिये वीडियो, होटल में पत्नी ने पति को दूसरी महिला के साथ पकड़ा
Top News

देखिये वीडियो, होटल में पत्नी ने पति को दूसरी महिला के साथ पकड़ा:पुलिस के सामने जड़े थप्पड़; दोनों की हुई है लव मैरिज

about 14 hours ago
सड़क बना दी और विभाग को खबर नहीं
Top News

सड़क बना दी और विभाग को खबर नहीं:करोड़ों की वनभूमि पर 3 महीने तक चला निर्माण

about 15 hours ago
गोशालाओं को ₹101 करोड़ देंगे अमित शाह
Top News

गोशालाओं को ₹101 करोड़ देंगे अमित शाह:255 करोड़ के डेयरी प्लांट का करेंगे भूमिपूजन

about 15 hours ago
गांधी जयंती पर बच्चों ने दांडी यात्रा के स्वरूप में की मेट्रो ट्रेन से यात्रा
Indore

गांधी जयंती पर बच्चों ने दांडी यात्रा के स्वरूप में की मेट्रो ट्रेन से यात्रा:250 से अधिक बच्चों ने पहली बार किया सफर, गूंजे देशभक्ति गीत

about 15 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!