खबर
Top News

हैवान बना पिता: 12 साल के बेटे को रस्सी से बांध बाइक के पीछे 100 मीटर तक घसीटा; 'छोड़ दो पापा' कहकर तड़पता रहा मासूम

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

30 जुलाई 2026, 1:49 am
शेयर करें:
हैवान बना पिता

खुलासा फर्स्ट, विदिशा।
जिले से मानवता को झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। गंजबासौदा तहसील के पड़रिया शिवरामपुर गांव में एक शराबी पिता ने अपने 12 वर्षीय बेटे को पहले बेरहमी से पीटा और फिर उसके हाथ-पैर रस्सी से बांधकर बाइक के पीछे करीब 100 मीटर तक घसीट दिया। इस दौरान मासूम दर्द से तड़पते हुए "छोड़ दो पापा..." कहकर गुहार लगाता रहा, लेकिन आरोपी का दिल नहीं पसीजा।

मस्ती करने पर बुरी तरह पीटा
जानकारी के मुताबिक, आरोपी 39 वर्षीय तूफान सिंह कथित तौर पर शराब के नशे में था। आरोप है कि घर में खेल रहे बेटे की शरारत से नाराज होकर उसने पहले उसकी बेरहमी से पिटाई की। इसके बाद बच्चे के हाथ-पैर रस्सी से बांधकर रस्सी को बाइक के पीछे बांधा और सड़क पर घसीटता हुआ ले गया।

सिर और चेहरे पर गंभीर चोटें
घसीटने से बच्चे के सिर, नाक और शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटें आईं। उसके शरीर से लगातार खून बहता रहा। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें बच्चा लहूलुहान हालत में दिखाई दे रहा है।

ग्रामीणों ने बचाई मासूम की जान
सरपंच लक्ष्मण सिंह दांगी के अनुसार, 26 जुलाई की रात करीब 8:30 बजे जब उन्होंने यह घटना देखी तो तुरंत ग्रामीणों को बुलाया। ग्रामीणों ने आरोपी के चंगुल से बच्चे और अन्य बच्चों को छुड़ाया। इसके बाद गुस्साए ग्रामीणों ने आरोपी की पिटाई भी कर दी।

जांच में जुटी पुलिस
घटना सामने आने के बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है और आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इस घटना ने पूरे इलाके में आक्रोश पैदा कर दिया है।

संबंधित समाचार

एमपी में नायब तहसीलदार के इतने पदों पर निकली भर्ती
Top News

एमपी में नायब तहसीलदार के इतने पदों पर निकली भर्ती:इस दिन से शुरू होंगे आवेदन; सिर्फ ये कर सकेंगे अप्लाई

about 16 hours ago
राजधानी पहुंचे AIMIM प्रमुख
Top News

राजधानी पहुंचे AIMIM प्रमुख:आज UCC के खिलाफ जनसभा; कार्यकर्ताओं से भी करेंगे मुलाकात

about 16 hours ago
लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई
Top News

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:ब्रांच मैनेजर और सर्वेयर रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

about 16 hours ago
28 पुलिसकर्मी सम्मानित
Top News

28 पुलिसकर्मी सम्मानित:घायलों को समय पर अस्पताल पहुंचाने से लेकर स्नैचिंग केस सुलझाने तक किया उत्कृष्ट काम; कमिश्नर ने किया पुरस्कृत

about 17 hours ago
किसानों के लिए बडी खुशखबरी
Top News

किसानों के लिए बडी खुशखबरी:इंजीनियर डे पर मुख्यमंत्री ने किया बड़ा ऐलान; दिन में इतने घंटे बिजली देने की तैयारी

about 17 hours ago
राहुल गांधी के कार्यक्रम को IDA की मंजूरी
Top News

राहुल गांधी के कार्यक्रम को IDA की मंजूरी:5 शर्तों के साथ मिलेगा मैदान; 5 एकड़ में बन रहा हाईटेक वॉटरप्रूफ डोम

about 17 hours ago
पुलिस जनसुनवाई में पहुंचे 80 आवेदन
Top News

पुलिस जनसुनवाई में पहुंचे 80 आवेदन:कमिश्नर ने सुनी समस्याएं; अधिकारियों को दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश

about 17 hours ago
जर्जर दीवार बनी काल
Top News

जर्जर दीवार बनी काल:9 साल की बच्ची की मौत; तेज बारिश के मलबे में दबी थी दो बच्चियां

about 18 hours ago
MP में 20 साल बाद बदलेगा बस परिवहन का सिस्टम
Top News

MP में 20 साल बाद बदलेगा बस परिवहन का सिस्टम:इस दिन से शुरू होगी मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा

about 18 hours ago
नक्शा दरकिनार कर सड़क पर तान दी G+3 इमारत
Top News

नक्शा दरकिनार कर सड़क पर तान दी G+3 इमारत:गोकुल नगर में टीएनसीपी के स्वीकृत लेआउट का सरेआम उल्लंघन

about 18 hours ago
चल समारोह की राह में रोड़े
Top News

चल समारोह की राह में रोड़े:जेल रोड से गौराकुंड तक प्रशासनिक लापरवाही का आलम

about 18 hours ago
कैबिनेट बैठक के बड़े फैसले
Top News

कैबिनेट बैठक के बड़े फैसले:2031 तक जारी रहेंगे इतने हजार करोड़ के काम; इन प्रस्तावों को भी मिली मंजूरी

about 18 hours ago
खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमार कार्रवाई
Top News

खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमार कार्रवाई:त्योहारों पर आस्था और सेहत से खिलवाड़; नामी किचनों में कॉकरोच, बिल्ली और सड़े-गले खाद्य पदार्थ मिले

about 18 hours ago
हर शाम इंदौर की सड़कों पर बिखरता सब्र
Top News

हर शाम इंदौर की सड़कों पर बिखरता सब्र:ट्रैफिक जाम में जिंदगी; जरूरत सब बराबर

about 18 hours ago
होर्डिंग्स पर सियासत
Top News

होर्डिंग्स पर सियासत:बीजेपी नेताओं के स्वागत द्वार देख भड़के कांग्रेस अध्यक्ष

about 18 hours ago
युवक को बंधक बनाकर लूटा
Top News

युवक को बंधक बनाकर लूटा:तीन बदमाशों ने पहले बीयर मंगवाई; फिर पीटकर मोबाइल-पर्स छीना,ऑनलाइन ट्रांसफर कराए रुपए

about 18 hours ago
जुए की फड़ पर पुलिस का छापा
Top News

जुए की फड़ पर पुलिस का छापा:4 जुआरी गिरफ्तार; कैश और 6 बाइक जब्त

about 18 hours ago
राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज' से पहले संघ-भाजपा की बड़ी घेराबंदी
Top News

राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज' से पहले संघ-भाजपा की बड़ी घेराबंदी:मालवा में युवाओं को साधने आ रहे नितिन नबीन और मोहन भागवत

about 18 hours ago
200 साल पुराना ‘पिता-पुत्र’ मंदिर
Top News

200 साल पुराना ‘पिता-पुत्र’ मंदिर:जहां आमने-सामने विराजते हैं शिव और गणेश

about 19 hours ago
मोबाइल कंपनी ने फोड़ी नर्मदा पाइप लाइन हजारों घरों में जल संकट
Top News

मोबाइल कंपनी ने फोड़ी नर्मदा पाइप लाइन हजारों घरों में जल संकट

about 19 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!