खबर
टॉप न्यूज

ब्लाइंड फुटबॉल-गोल बॉल टीम को कलेक्टर ने दी 70 हजार की मदद: जनसुनवाई में आए 315 आवेदन; लगभग सभी का निराकरण

Khulasa First

Khulasa First

संवाददाता

17 दिसंबर 2025, 7:02 pm
शेयर करें:
ब्लाइंड फुटबॉल-गोल बॉल टीम को कलेक्टर ने दी 70 हजार की मदद

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
जनसमस्याओं के प्रति कलेक्टर शिवम वर्मा की संवेदनशीलता का एक और उदाहरण जनसुनवाई में देखने को मिला। उनसे मिलने पहुंची ब्लाइंड फुटबॉल-गोल बॉल टीम को उन्होंने 70 हजार की मदद की। एक दिव्यांग को उन्होंने घर में रहने का हक भी दिलाया।

खास बात ये थी कि अधिकारियों में भी मुस्तैदी दिखाई दी। पिछले दिनों की बैठक में कलेक्टर ने अधिकारियों को जनसमस्याओं के प्रति संवेदनशीलता दिखाने की सख्त हिदायत दी थी। यही कारण था कि कल जनसुनवाई में कुल 315 शिकायतें मिली जिनमें से अधिकांश का निराकरण कर दिया गया।

अधिकांश मामले पारिवारिक, भूमि विवाद, आर्थिक सहायता, स्वास्थ्य सहायता सहित विभिन्न विषयों के थे। जनसुनवाई में ब्लाइंड फुटबाल और गोल बॉल टीम के सदस्य भी पहुंचे और उन्होंने कलेक्टर को अपनी उपलब्धियों के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय स्तर की अनेक प्रतियोगिताओ में बेहतर प्रदर्शन किया है।

कलेक्टर श्री वर्मा ने संवेदनशीलता दिखाते हुए भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन के लिये सहायता देने की बात कही और विशेष बॉल के लिये 20 हजार रूपये, ट्रेक सूट और खेल के अन्य साधन-सुविधाओं के लिये 50 हजार रूपए मंजूर किए। कलक्टर का धन्यवाद अदा करते खिलाडिय़ों ने कहा कि वे अब और अधिक उपलब्धियां अॢजत करेंगे।

इसी तरह, साउथ अफ्रीका में हुई पेंटाथलॉन खेल स्पर्धा में पदक जीतने वाली भूमि अग्रवाल भी कलेक्टर से मिली और पदक दिखाया। कलेक्टर ने उन्हें सराहा और हरसंभव मदद का भरोसा दिया।

दिव्यांग संदीप सुमराह भी कलेक्टर से मिलने के बाद खुशी-खुशी लौटे। संदीप ने बताया कि पिछली जनसुनवाई में पैतृक संपत्ति का हक दिलवाने का आवेदन दिया था। उसे पैतृक संपत्ति का हक मिल गया। अब उसकी समस्या थी कि वह 18 वर्ष तक युगपुरूष धाम संस्था में रहा है और अब किराये के मकान में 5 साथियों सहित रह रहा है। किराया धाम की सुश्री अनिता शर्मा दे रही हैं। रोजगार के लिये वह इंदौर में ही रहना चाहता है। कलेक्टर श्री वर्मा ने तुरंत ही उसे प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास स्वीकृत किया।

गाजिन्दा के ग्रामीणों ने किया सम्मान
ग्राम गाजिन्दा के ग्रामीणों ने सरपंच ज्योति मीणा के नेतृत्व में आकर कलेक्टर शिवम वर्मा का सम्मान किया। उन्हें शाल, श्रीफल और पुष्पगुच्छ भेंट किया। मीणा ने बताया कि कलेक्टर ने पिछले दिनों गांव में आकर रात्रि चौपाल लगाई और समस्याओं का तुरंत निराकरण करने के निर्देश दिए थे।

उन्होंने बताया कि श्मशान घाट का निर्माण हो गया है, रोड बन गई है और स्कूल की बॉउंड्रीवाल भी बन गई है। गांव में अवैध शराब की बिक्री पूरी तरह बंद हो गई है तथा प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 395 हितग्राहियों के नाम जुड़ गए हैं।

भू-माफिया के खिलाफ विकलांग महिला को लेकर कलेक्टर कार्यालय पहुंची पार्षद रुबीना
खजराना क्षेत्र में भू-माफिया की करतूतों के खिलाफ विकलांग महिला को पार्षद रुवीना इकबाल खान कलेक्ट्रेट लेकर पहुंची। दाऊदी 2 कॉलोनी में आरई-2 रोड पर जॉन नंबर 10 और स्मार्ट सिटी वार्ड नंबर 39 के अंतर्गत अवैध कब्जे की शिकार विकलांग महिला ने पार्षद ने भू-माफिया हमीद खान पर अवैध कॉलोनी काटने का मुकदमा दर्ज करने और प्रभावित भूमि मालिकों से हड़पी गई राशि वापस दिलवाने की मांग की।

पार्षद रुबीना ने जनसुनवाई के दौरान बताया कि हमीद खान ने भूमि मालिकों को धोखा देकर अवैध कॉलोनी काटी है।

उन्होंने कहा कि यदि पहले प्रशासन ने कार्रवाई की होती, तो आज 30 परिवारों को आरई-2 रोड की भूमि प्लॉट के रूप में न बेचा जाता और उनके मकान अवैध घोषित होकर नहीं टूटते। विकलांग महिला ने भू-माफिया का खुलासा करते हुए बताया कि अवैध प्लॉट बेचकर सैकड़ों परिवारों का भविष्य दांव पर लगा दिया गया है। पार्षद ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र मुकदमा दर्ज नहीं हुआ, तो प्रभावित परिवार सड़क पर उतरकर बड़ा आंदोलन करेंगे।

कलेक्टर शिवम वर्मा ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल जांच के आदेश दिए हैं। स्थानीय सूत्रों के अनुसार, इंदौर में अवैध कॉलोनियों की संख्या तेजी से बढ़ रही है, जिससे नगर निगम ने सख्ती बरतने का फैसला किया है।

टैग:

संबंधित समाचार

भारत-वेस्टइंडीज T20 महामुकाबला
Top News

भारत-वेस्टइंडीज T20 महामुकाबला:होलकर स्टेडियम में क्रिकेट का जुनून; तिरंगे के रंग में रंगे फैंस, वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी

40 minutes ago
देखिये वीडियो, इंडिगो की फ्लाइट में अचानक लगी आग
Top News

देखिये वीडियो, इंडिगो की फ्लाइट में अचानक लगी आग:करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग; यात्रियों में मचा हड़कंप

about 1 hour ago
जल संकट से निपटने की तैयारी
Top News

जल संकट से निपटने की तैयारी:6 हजार सरकारी बोरिंग की होगी जांच; 500 से ज्यादा पर कब्जे की आशंका

about 1 hour ago
रिहाई के बाद फिर आंदोलन की तैयारी
Top News

रिहाई के बाद फिर आंदोलन की तैयारी:अभिजीत दीपके बोले- पाबंदियां हमें विरोध करने से नहीं रोक पाएंगी

about 1 hour ago
आदिवासी परिवारों पर कार्रवाई का आरोप
Top News

आदिवासी परिवारों पर कार्रवाई का आरोप:फसलें नष्ट करने और मकान तोड़ने से बढ़ी चिंता; केंद्रीय मंत्री के निर्देशों की अनदेखी का दावा

about 2 hours ago
मिलावटखोरों पर शिकंजा
Top News

मिलावटखोरों पर शिकंजा:मावा और घी की सघन जांच हुई शुरू

about 2 hours ago
मां शैलपुत्री का संदेश
Top News

मां शैलपुत्री का संदेश:शारदीय नवरात्रि प्रथम दिवस भीड़ के पीछे नहीं; अपने लक्ष्य की ओर चलो

about 2 hours ago
थाने में मारपीट के आरोपों के बीच भाजपा कार्यकर्ता की तबीयत बिगड़ी
Top News

थाने में मारपीट के आरोपों के बीच भाजपा कार्यकर्ता की तबीयत बिगड़ी:सीने में दर्द के बाद ICU में किए गए भर्ती; हार्ट अटैक की आशंका

about 2 hours ago
मजदूर का शव कमरे में पंखे से लटका मिला
Top News

मजदूर का शव कमरे में पंखे से लटका मिला:10 महीने पहले बना था पिता; पड़ोसी ने खिड़की से देखा तो पता चला

about 2 hours ago
राजधानी जा रहे युवा कांग्रेस नेताओं को रेलवे स्टेशन पर पकड़ा
Top News

राजधानी जा रहे युवा कांग्रेस नेताओं को रेलवे स्टेशन पर पकड़ा:थाने ले गई पुलिस; लोकतांत्रिक अधिकारों के हनन का लगाया आरोप

about 2 hours ago
25 लाख लेने के बाद भी बुजुर्ग से 10 हजार वसूले
Top News

25 लाख लेने के बाद भी बुजुर्ग से 10 हजार वसूले:पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा का करीबी बताकर रौब झाड़ने वाला फरार

about 2 hours ago
भारत-वेस्टइंडीज टी-20 महामुकाबला
Top News

भारत-वेस्टइंडीज टी-20 महामुकाबला:क्रिकेट प्रेमियों में भारी उत्साह; 1500 पुलिसकर्मी संभालेंगे सुरक्षा, एंट्री गेट पर लगी लंबी लाइन

about 2 hours ago
बदमाशों को नहीं कानून का खौफ!
Top News

बदमाशों को नहीं कानून का खौफ!:सोशल मीडिया पर वायरल दो वीडियो; कार्रवाई नहीं होने पर उठ रहे सवाल

about 2 hours ago
मैच से पहले नगर निगम को मिले 15 लाख रुपए
Top News

मैच से पहले नगर निगम को मिले 15 लाख रुपए:टिकट बिक्री के हिसाब से बाद में जमा होगी बाकी राशि

about 3 hours ago
इस जिले को मेट्रोपॉलिटन एरिया से जोड़ने की तैयारी
Top News

इस जिले को मेट्रोपॉलिटन एरिया से जोड़ने की तैयारी:540 करोड़ से सड़क का होगा उन्नयन; सीएम ने बच्चों को गिफ्ट किया सांदीपनि स्कूल

about 3 hours ago
यातायात व्यवस्था होगी बेहतर
Top News

यातायात व्यवस्था होगी बेहतर:इस पुल का चौड़ीकरण 4-5 दिन में होगा शुरू; इतने करोड़ होंगे खर्च

about 3 hours ago
मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट 2026 में आया 3,729 करोड़ का निवेश
Top News

मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट 2026 में आया 3,729 करोड़ का निवेश:सीएम डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में टूरिज्म इको सिस्टम को मिलेगा बूस्ट

about 3 hours ago
देखिए वीडियो, ‘अब असली लड़ाई शुरू होगी’
Top News

देखिए वीडियो, ‘अब असली लड़ाई शुरू होगी’:सीजेपी का मोदी-शाह पर तीखा हमला; ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर आंदोलन तेज करने का ऐलान

about 3 hours ago
जमीन बेची महिला ने रकम पर हिस्ट्रीशीटर पिता-पुत्र का कब्जा
Top News

जमीन बेची महिला ने रकम पर हिस्ट्रीशीटर पिता-पुत्र का कब्जा:सालभर से भटक रही पीड़िता ने की डीआईजी को शिकायत; एसडीओपी और टीआई को जांच के दिए निर्देश

about 3 hours ago
जानलेवा हमले के आरोपी गिरफ्तार
Top News

जानलेवा हमले के आरोपी गिरफ्तार:भागते समय बाइक से गिरे, तीनों के पैर टूटे

about 3 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!