7 साल की मासूम से रेप: बंधक बनाकर आरोपी ने किया; कार्टून दिखाने का दिया था लालच
Khulasa First
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
एक 7 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ रेप का मामला सामने आया है। आरोपी पार्क में खेल रही मासूम को अपने साथ घर ले गया और उसके साथ गलत काम किया। इतना ही नहीं इस बारे में किसी को ना बताने के लिए आरोपी ने बच्ची को टॉफी का लालच देकर छोड़ दिया। यह वारदात अशोका गार्डन थाना क्षेत्र में हुई।
कार्टून दिखाने का झांसा दिया
जानकारी के अनुसार, शुक्रवार शाम करीब 7:30 बजे बच्ची अपने घर के पास स्थित पार्क में खेल रही थी। इसी दौरान नरेंद्र राजपूत नामक युवक वहां पहुंचा। उसने मासूम को 'कार्टून दिखाने' का झांसा दिया और अपने घर ले गया। वहां आरोपी ने करीब एक घंटे तक बच्ची के साथ गलत काम किया। वारदात के बाद उसने बच्ची को धमकी दी और टॉफी देकर घर भेज दिया।
मां को सुनाई आपबीती
डरी-सहमी बच्ची जब घर पहुंची, तो उसने अपनी मां को पूरी आपबीती सुनाई। घटना की जानकारी मिलते ही पूरे इलाके में तनाव फैल गया। इसी बीच बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को सूचना मिली। सोनू हिंदू और उनके साथियों ने बिना वक्त गंवाए आरोपी की तलाश शुरू की और उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।
आरोपी नशे में था धुत
पुलिस पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। आरोपी वारदात से पहले अश्लील फिल्में देख रहा था। वह शराब के नशे में पूरी तरह धुत था। आरोपी फिलहाल बेरोजगार है और पहले प्राइवेट नौकरी करता था।
पुलिस की कार्रवाई
मेडिकल रिपोर्ट में मासूम के साथ दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। पुलिस ने आरोपी नरेंद्र राजपूत के खिलाफ अपहरण, रेप और पॉक्सो (POCSO) एक्ट की संगीन धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। शनिवार दोपहर उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा।
संबंधित समाचार

तीन साल से स्पीड ब्रेकर का इंतजार कर रहे रहवासी:स्कूटी से गिरकर महिला घायल; कई बार शिकायत के बाद भी पूरी नहीं हुई मांग

3 फिटनेस क्लबों पर CGST विभाग की बड़ी कार्रवाई:1 करोड़ की टैक्स चोरी का खुलासा

दो साल से फरार आरोपी गिरफ्तार:100 करोड़ से ज्यादा की ठगी का आरोप; ऐसे लगाया लोगों को चूना

तेज रफ्तार एंबुलेंस ने दो कारों को मारी टक्कर:मची अफरा-तफरी; हादसे के बाद चालक फरार

‘महाकाल का जयकारा’ लगाकर भक्तों ने ग्रहण की महाप्रसादी

व्यापारिक जहाज पर हमला:इतने भारतीय घायल; 19 क्रू मेंबर थे सवार, हमले तुरंत रोकने की मांग

अब नपती के बाद फिर जमीन आवंटन की प्रक्रिया पर उठे सवाल:पटाखा बाजार पर 1 करोड़ से ज्यादा की राशि बकाया

बाधा हटाने पर विवाद 9 गिरफ्तार:मीडियाकर्मियों को कवरेज से रोका

देखिए वीडियो, सीईसी के इस्तीफे की मांग पर रातभर डटे युवा:हाथों में संविधान और महात्मा गांधी की तस्वीरें; भूख हड़ताल की तैयारी

तेज रफ्तार यात्री बस खेत में घुसी:एक की मौत; चार यात्री गंभीर घायल

क्रेडिट कार्ड पॉइंट्स के नाम पर लाखों की ठगी:बैंक अधिकारी बनकर महिला ने भेजा फर्जी ऐप; दो कार्ड से किए 3 ट्रांजेक्शन

गंदे पानी की बोतल लेकर जनसुनवाई में पहुंचे पार्षद:बोले- 6 महीने से परेशान हैं रहवासी; नेता प्रतिपक्ष बोलीं- भागीरथपुरा 2.0 नहीं होने देंगे

शेरेटन होटल के पीछे फैला गंदगी का साम्राज्य:ढाई लाख का जुर्माना ठोंका

बॉम्बे अस्पताल के बाहर ‘नकली साहबों' का राज ठोंक रहे लॉक:वैगन-आर का पहिया लॉक कर वसूले 500 रुपए

देखिए वीडियो, सीएम यूथ कॉन्क्लेव में मुख्यमंत्री के सामने पहुंचा रोबोट:हाथ मिलाया; फिर करने लगा कदमताल

दवा से ज्यादा साहब के दस्तखत की कीमत:लालफीताशाही में फंसी बीमित श्रमिकों की जिंदगी

विदेशी नंबर चलाता था बंटी नागर:आखिर कहां गया तीसरा मोबाइल

अनंत चतुर्दशी में उत्कृष्ट ड्यूटी करने वाले 19 पुलिसकर्मी सम्मानित:कमिश्नर ने प्रशस्ति पत्र और नगद पुरस्कार देकर बढ़ाया हौसला

डांसिंग कॉप पर लगाए गंभीर आरोप:मनचला बताकर चैटिंग का दावा; पत्नी बोली- पति कर रहे बदनाम

डीजे पर रोक लगाने के लिए कलेक्टर को दिया गया ज्ञापन:पूर्व अनुमति और साउंड मीटर से निगरानी हो
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!