खबर
टॉप न्यूज

गोलू के बाद अब मनोज पटेल ने दिए 5.51 लाख, ऑनलाइन भी आ रही मदद: बेबी अनिका का जीवन बचाने के लिए विधायक भी खोल रहे हाथ

Khulasa First

Khulasa First

संवाददाता

14 दिसंबर 2025, 6:10 pm
शेयर करें:
गोलू के बाद अब मनोज पटेल ने दिए 5.51 लाख, ऑनलाइन भी आ रही मदद

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
2 साल की मासूम अनिका शर्मा का जीवन बचाने के लिए विधायकों ने भी अब अपने हाथ खोल दिए हैं। गोलू शुक्ला के बाद कल देपालपुर विधायक मनोज पटेल ने भी 5.51 लाख रुपए की मदद प्रदान की। बेबी अनिका के लिए बड़ी संख्या में ऑनलाइन मदद भी आ रही है। कल कहीं कैंपेन नहीं हो पाया, क्योंकि कई लोग वायरल पीड़ित हैं।

बेबी अनिका शर्मा के लिए मदद राशि एकत्र करने के अभियान के संयोजक अनीश पांडे ने बताया कि बरेली से पधारे उमेंद्र महाराज ने भी कल बेबी को अपना आशीर्वाद प्रदान किया। उन्होंने बेबी के दीर्घायु होने की कामना करते हुए कहा कि ईश्वर की शक्ति बहुत बड़ी है। वो मासूम अनिका के जीवन को जरूर बचाएगी।

उसके लिए जो भी मदद दे रहे हैं वो सचमुच ईश्वरतुल्य हैं जो एक मासूम को जीवन दे रहे हैं। उन्होंने अन्य लोगों से भी अपील की कि वे दिल खोलकर बेबी अनिका का जीवन बचाने के लिए अपनी ओर से हरसंभव मदद दें। उन्होंने कहा कि मानवता आज एक मासूम का जीवन बचाने के लिए पुकार रही है।

पांडे ने बताया कि गोलू शुक्ला के बाद देपालपुर से भाजपा विधायक मनोज पटेल ने शिवमपुरी कॉलोनी भोलाराम उस्ताद मार्ग पर अपने बेटे का जन्मदिवस धूमधाम से मनाया।

इस दौरान खाटूश्याम बाबा की भजन संध्या हुई, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं के बीच उन्होंने अनिका शर्मा के लिए पांच लाख इक्यावन हजार रुपए की मदद देने की घोषणा की। इसके लिए पटेल से टीम अनिका के वरिष्ठ सदस्य दिकेश यादव ने उनसे आग्रह किया था।

इससे पूर्व विधायक गोलू शुक्ला ने भी बेटे अंजनेश के विवाह के अवसर पर 5 लाख रुपए की मदद दी थी। गोलू ने मासूम अनिका को गोद में लिया, तो भावुक हो गए थे। उन्होंने रूंधे गले से लोगों से अपील की कि वे अनिका की जीवन बचाने के लिए हरसंभव मदद करें।

कल ज्यादा नहीं चले कैंपेन, खुलासा फर्स्ट से प्रेरित होकर दे रहे मदद- पांडे ने बताया कि कल शहर में विभिन्न स्थानों पर कैंपेन ज्यादा नहीं चल पाए, क्योंकि इसमें जुटे तमाम लोग सर्दी-जुकाम वायरल फीवर से ग्रस्त हैं।

आज कुछेक स्थानों पर कैंप लगेंगे। हालांकि खुलासा फर्स्ट में अनिका की खबरें लगातार प्रकाशित होने के बाद बड़ी संख्या में लोग प्रेरित होकर मदद के लिए आगे आ रहे हैं।

लोग ऑनलाइन मदद दे रहे हैं और ये सिलसिला लगातार जारी है। लोग अनिका के प्रति संवेदनशीलता दिखाकर अपनी ओर से यथासंभव मदद दे रहे हैं। पांडे ने बताया कि वे खुलासा फर्स्ट के आभारी हैं जिससे इस अभियान को बड़ी ताकत मिल रही है।

बेबी अनिका के इलाज में जो भी आर्थिक मदद करना चाहते हैं, वह मोबाइल नंबर 98935-23017 और 62637-64231 पर संपर्क कर सकते हैं।

फ्यूजन इवेंट्स का भी सहयोग
बेबी अनिका का जीवन बचाने की अपील फ्यूजन इवेंट्स के संचालक सुनील अग्रवाल ने बिगबॉस में आवाज देने वाले विजय विक्रमसिंह और फिल्म अभिनेता सोनू सूद से करवाई।

आज परिचय सम्मेलन में कैंपेन
आज कान्यकुब्ज ब्राह्मण समाज द्वारा नृसिंह वाटिका में आयोजित सर्वब्र्राह्मण समाज के परिचय सम्मेलन में बेबी अनिका की मदद के लिए राशि संग्रह के लिए शिविर लगाया जाएगा। इसके अलावा, कांग्रेस नेता विनोद यादव बब्बू द्वारा भी स्कीम नं. 54 में शिविर आयोजित किया जाएगा।

टैग:

संबंधित समाचार

तीन साल से स्पीड ब्रेकर का इंतजार कर रहे रहवासी
Top News

तीन साल से स्पीड ब्रेकर का इंतजार कर रहे रहवासी:स्कूटी से गिरकर महिला घायल; कई बार शिकायत के बाद भी पूरी नहीं हुई मांग

about 7 hours ago
3 फिटनेस क्लबों पर CGST विभाग की बड़ी कार्रवाई
Top News

3 फिटनेस क्लबों पर CGST विभाग की बड़ी कार्रवाई:1 करोड़ की टैक्स चोरी का खुलासा

about 7 hours ago
दो साल से फरार आरोपी गिरफ्तार
Top News

दो साल से फरार आरोपी गिरफ्तार:100 करोड़ से ज्यादा की ठगी का आरोप; ऐसे लगाया लोगों को चूना

about 7 hours ago
तेज रफ्तार एंबुलेंस ने दो कारों को मारी टक्कर
Top News

तेज रफ्तार एंबुलेंस ने दो कारों को मारी टक्कर:मची अफरा-तफरी; हादसे के बाद चालक फरार

about 8 hours ago
‘महाकाल का जयकारा’ लगाकर भक्तों ने ग्रहण की महाप्रसादी
Top News

‘महाकाल का जयकारा’ लगाकर भक्तों ने ग्रहण की महाप्रसादी

about 8 hours ago
व्यापारिक जहाज पर हमला
Top News

व्यापारिक जहाज पर हमला:इतने भारतीय घायल; 19 क्रू मेंबर थे सवार, हमले तुरंत रोकने की मांग

about 8 hours ago
अब नपती के बाद फिर जमीन आवंटन की प्रक्रिया पर उठे सवाल
Indore

अब नपती के बाद फिर जमीन आवंटन की प्रक्रिया पर उठे सवाल:पटाखा बाजार पर 1 करोड़ से ज्यादा की राशि बकाया

about 8 hours ago
बाधा हटाने पर विवाद 9 गिरफ्तार
Top News

बाधा हटाने पर विवाद 9 गिरफ्तार:मीडियाकर्मियों को कवरेज से रोका

about 8 hours ago
देखिए वीडियो, सीईसी के इस्तीफे की मांग पर रातभर डटे युवा
Top News

देखिए वीडियो, सीईसी के इस्तीफे की मांग पर रातभर डटे युवा:हाथों में संविधान और महात्मा गांधी की तस्वीरें; भूख हड़ताल की तैयारी

about 8 hours ago
तेज रफ्तार यात्री बस खेत में घुसी
Top News

तेज रफ्तार यात्री बस खेत में घुसी:एक की मौत; चार यात्री गंभीर घायल

about 8 hours ago
क्रेडिट कार्ड पॉइंट्स के नाम पर लाखों की ठगी
Top News

क्रेडिट कार्ड पॉइंट्स के नाम पर लाखों की ठगी:बैंक अधिकारी बनकर महिला ने भेजा फर्जी ऐप; दो कार्ड से किए 3 ट्रांजेक्शन

about 8 hours ago
गंदे पानी की बोतल लेकर जनसुनवाई में पहुंचे पार्षद
Top News

गंदे पानी की बोतल लेकर जनसुनवाई में पहुंचे पार्षद:बोले- 6 महीने से परेशान हैं रहवासी; नेता प्रतिपक्ष बोलीं- भागीरथपुरा 2.0 नहीं होने देंगे

about 9 hours ago
शेरेटन होटल के पीछे फैला गंदगी का साम्राज्य
Top News

शेरेटन होटल के पीछे फैला गंदगी का साम्राज्य:ढाई लाख का जुर्माना ठोंका

about 9 hours ago
बॉम्बे अस्पताल के बाहर ‘नकली साहबों' का राज ठोंक रहे लॉक
Top News

बॉम्बे अस्पताल के बाहर ‘नकली साहबों' का राज ठोंक रहे लॉक:वैगन-आर का पहिया लॉक कर वसूले 500 रुपए

about 9 hours ago
देखिए वीडियो, सीएम यूथ कॉन्क्लेव में मुख्यमंत्री के सामने पहुंचा रोबोट
Top News

देखिए वीडियो, सीएम यूथ कॉन्क्लेव में मुख्यमंत्री के सामने पहुंचा रोबोट:हाथ मिलाया; फिर करने लगा कदमताल

about 9 hours ago
दवा से ज्यादा साहब के दस्तखत की कीमत
Top News

दवा से ज्यादा साहब के दस्तखत की कीमत:लालफीताशाही में फंसी बीमित श्रमिकों की जिंदगी

about 9 hours ago
विदेशी नंबर चलाता था बंटी नागर
Top News

विदेशी नंबर चलाता था बंटी नागर:आखिर कहां गया तीसरा मोबाइल

about 9 hours ago
अनंत चतुर्दशी में उत्कृष्ट ड्यूटी करने वाले 19 पुलिसकर्मी सम्मानित
Top News

अनंत चतुर्दशी में उत्कृष्ट ड्यूटी करने वाले 19 पुलिसकर्मी सम्मानित:कमिश्नर ने प्रशस्ति पत्र और नगद पुरस्कार देकर बढ़ाया हौसला

about 9 hours ago
डांसिंग कॉप पर लगाए गंभीर आरोप
Top News

डांसिंग कॉप पर लगाए गंभीर आरोप:मनचला बताकर चैटिंग का दावा; पत्नी बोली- पति कर रहे बदनाम

about 9 hours ago
डीजे पर रोक लगाने के लिए कलेक्टर को दिया गया ज्ञापन
Top News

डीजे पर रोक लगाने के लिए कलेक्टर को दिया गया ज्ञापन:पूर्व अनुमति और साउंड मीटर से निगरानी हो

about 9 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!