खबर
Top News

4 मासूम भाइयों की कुएं में डूबने से मौत: छुट्टी के दिन खेत की ओर घूमने निकले थे; एक को बचाने में सभी ने जान गवाई

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

15 सितंबर 2026, 11:22 am
शेयर करें:
4 मासूम भाइयों की कुएं में डूबने से मौत

खुलासा फर्स्ट, अशोकनगर।
चंदेरी क्षेत्र से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। विक्रमपुर गांव के चींटिया मोहल्ले में एक ही परिवार के चार सगे भाइयों की कुएं में डूबने से मौत हो गई। हादसे की खबर मिलते ही पूरे गांव में मातम पसर गया। जिन बच्चों के हाथों में गणेश उत्सव पर बप्पा का दरबार सजना था, उनके शव कुएं से निकाले गए।

छुट्टी के दिन खेत की ओर घूमने निकले थे
जानकारी के मुताबिक, स्कूल की छुट्टी होने के कारण चारों भाई सुबह घर से खेत की ओर घूमने के लिए निकले थे। मृतकों की पहचान 9 वर्षीय देव, 7 वर्षीय त्रिवेद, 6 वर्षीय महादेव और 4 वर्षीय प्रियांश के रूप में हुई है। चारों बच्चे घर से हंसते-खेलते निकले थे, लेकिन कुछ देर बाद उनके साथ ऐसा हादसा हुआ, जिसकी किसी ने कल्पना भी नहीं की थी।

एक को बचाने में बाकी भाई भी कुएं में उतरे
आशंका जताई जा रही है कि खेत में बने कुएं के पास पहुंचने के दौरान बच्चे उसमें झांक रहे थे। इसी दौरान किसी एक बच्चे का पैर फिसल गया और वह कुएं में जा गिरा। भाई को डूबता देखकर बाकी बच्चों ने उसे बचाने की कोशिश की।

इसी दौरान एक के बाद एक सभी बच्चे कुएं के गहरे पानी में चले गए। हालांकि घटना की वास्तविक परिस्थितियों का पता जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।

पिता मजदूरी पर गए थे, मां मायके में थीं
घटना के समय बच्चों के पिता बलवीर कुशवाहा मजदूरी करने गए हुए थे, जबकि उनकी मां मायके गई थीं। घर पर बच्चों के नहीं होने और दोपहर तक उनके वापस नहीं लौटने पर परिजनों को चिंता हुई।

इसके बाद परिवार के लोगों ने चारों बच्चों की तलाश शुरू की। खेत की तरफ पहुंचने पर जब कुएं में देखा गया तो चारों बच्चों के शव पानी में दिखाई दिए।

चार बच्चों की मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
एक ही परिवार के चार मासूम भाइयों की मौत की खबर से विक्रमपुर गांव में शोक की लहर दौड़ गई। घटना के बाद पूरे इलाके में सन्नाटा पसरा हुआ है। परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना मिलने पर पुलिस और स्थानीय प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची।

बच्चों के शवों को कुएं से बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। हादसे ने पूरे गांव को झकझोर कर रख दिया है।

संबंधित समाचार

बारिश से बिगड़े हालात
Top News

बारिश से बिगड़े हालात:केदारनाथ यात्रा लगातार तीसरे दिन बंद; 500 श्रद्धालु फंसे, 5 राज्यों में वर्षा का अलर्ट

12 minutes ago
बेटे ने की पिता की बेरहमी से हत्या
Top News

बेटे ने की पिता की बेरहमी से हत्या:कुल्हाड़ी से वार कर उतारा मौत के घाट

21 minutes ago
गणेश उत्सव जुलूस में चाकूबाजी
Top News

गणेश उत्सव जुलूस में चाकूबाजी:एक की मौत; दूसरा ICU में भर्ती, डीजे के पीछे नाचते समय हुआ विवाद

33 minutes ago
पुलिस की नजर में चवन्नी छाप है हिस्ट्रीशीटर सूरज जाट
Top News

पुलिस की नजर में चवन्नी छाप है हिस्ट्रीशीटर सूरज जाट:जिनकी ओट में छिपा है वो भी नहीं बचेंगे, बनेंगे आरोपी

about 17 hours ago
अब यहां शराब पीने से बिगड़ी दो लोगों की तबीयत
Top News

अब यहां शराब पीने से बिगड़ी दो लोगों की तबीयत:अलग-अलग दुकानों से ली थी; जांच में जुटा प्रशासन

about 18 hours ago
गांधी नगर की आइडीए मल्टी में बड़ा हादसा टला, ई- ब्लॉक में धंसी जमीन
Top News

गांधी नगर की आइडीए मल्टी में बड़ा हादसा टला, ई- ब्लॉक में धंसी जमीन:लचर कार्यप्रणाली का एक और गंभीर मामला

about 18 hours ago
जहरीली शराब से मौतों के बाद आबकारी विभाग का एक्शन
Top News

जहरीली शराब से मौतों के बाद आबकारी विभाग का एक्शन:बड़ी मात्रा में लाहन और शराब जब्त; 8 लोगों के खिलाफ कार्रवाई

about 18 hours ago
1200 करोड़ रुपए खर्च करने के बाद भी नाला बनी हुई है कान्ह-सरस्वती
Top News

1200 करोड़ रुपए खर्च करने के बाद भी नाला बनी हुई है कान्ह-सरस्वती:पंचकुइया घाट और मंदिर में घुसा गंदा पानी

about 18 hours ago
प्रॉपर्टी के नाम पर ठगी
Top News

प्रॉपर्टी के नाम पर ठगी:फ्लैट बेचने का झांसा देकर लोगों से रुपए ठगे; महिला ने 3 लोगों से कर दिया सौदा, एफआईआर दर्ज

about 18 hours ago
मकान बचाने की मांग के साथ भूमिगत मेट्रो के खिलाफ रहवासियों का प्रदर्शन
Top News

मकान बचाने की मांग के साथ भूमिगत मेट्रो के खिलाफ रहवासियों का प्रदर्शन:20 से ज्यादा कॉलोनियों के लोगों ने उठाई आवाज

about 18 hours ago
MP में लर्निंग लाइसेंस बनवाना हुआ आसान
Top News

MP में लर्निंग लाइसेंस बनवाना हुआ आसान:RTO जाने की जरूरत नहीं; जानिए घर बैठे कैसे करें आवेदन

about 19 hours ago
सितारे पांच, पर थाली में कीड़े और जहर
Top News

सितारे पांच, पर थाली में कीड़े और जहर:बड़े होटलों की असली तस्वीर का खुलासा

about 19 hours ago
मंत्री के पैतृक गांव में चोरों ने बोला धावा
Top News

मंत्री के पैतृक गांव में चोरों ने बोला धावा:50 लाख से ज्यादा की चोरी; एक ही परिवार के 3 घरों को बनाया निशाना

about 19 hours ago
डीजल पर डिस्काउंट का लालच देकर ठगी
Top News

डीजल पर डिस्काउंट का लालच देकर ठगी:APK फाइल डाउनलोड करते ही किसान का मोबाइल हुआ हैक; खाते से उड़ाए लाखों रुपए

about 20 hours ago
तीन करोड़ से अधिक के फ्रॉड का खुलासा म्यूल खातों के साथ आरोपी हुआ गिरफ्तार
Top News

तीन करोड़ से अधिक के फ्रॉड का खुलासा म्यूल खातों के साथ आरोपी हुआ गिरफ्तार:क्राइम ब्रांच का ऑपरेशन मैट्रिक्स

about 20 hours ago
राहुल गांधी के कार्यक्रम से पहले भाजपा का बड़ा प्लान
Top News

राहुल गांधी के कार्यक्रम से पहले भाजपा का बड़ा प्लान:इस दिन MP आएंगे भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष; युवाओं से कर सकते हैं बात

about 20 hours ago
एलओसी के बाद भी जमीन का नामांतरण!
Top News

एलओसी के बाद भी जमीन का नामांतरण!:सनपाल के दस्तावेजी खेल पर पुलिस की चार्जशीट ने खोली नई परतें

about 20 hours ago
स्वाइन फ्लू से दूसरी मौत
Top News

स्वाइन फ्लू से दूसरी मौत:महिला ने इलाज के दौरान दम तोड़ा; एक महीने में 14 मरीज मिले

about 20 hours ago
गैस कटर की धार से टुकड़ों में बदल रही कारें
Top News

गैस कटर की धार से टुकड़ों में बदल रही कारें:कबाड़ के कारोबार पर उठे सवाल

about 21 hours ago
जुए की फड़ पर फिल्मी अंदाज में पुलिस की दबिश
Top News

जुए की फड़ पर फिल्मी अंदाज में पुलिस की दबिश:ड्रोन से निगरानी के बाद पहुंची टीम; 5 जुआरी गिरफ्तार, 17 फरार

about 21 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!