खबर
Top News

गंगा में डूबने से 4 पर्यटकों की मौत: कपल को बचाने कूदा युवक भी नहीं बचा; SDRF ने बरामद किए शव

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

20 जून 2026, 1:41 pm
शेयर करें:
गंगा में डूबने से 4 पर्यटकों की मौत

खुलासा फर्स्ट, ऋषिकेश।
उत्तराखंड के ऋषिकेश में गंगा स्नान के दौरान हुए अलग-अलग हादसों में चार पर्यटकों की मौत हो गई। मृतकों में दिल्ली से आया एक दंपति, मध्य प्रदेश के ग्वालियर का एक युवक और उत्तर प्रदेश का एक पर्यटक शामिल है। SDRF ने सर्च ऑपरेशन चलाकर सभी शव बरामद कर लिए हैं और उनकी पहचान भी कर ली गई है।

गंगा में बह गया दिल्ली का दंपति
जानकारी के अनुसार दिल्ली के उत्तम नगर निवासी 30 वर्षीय मनीष आर्य अपनी पत्नी जानकी आर्य के साथ ऋषिकेश घूमने आए थे। 14 जून को चंद्रेश्वर घाट पर गंगा स्नान के दौरान दोनों तेज बहाव की चपेट में आकर बह गए।

तेज धार में फंस गए और लापता हो गए
दंपति को डूबता देख उनके साथ मौजूद ग्वालियर निवासी 30 वर्षीय शैलेंद्र गुर्जर उन्हें बचाने के लिए नदी में कूद पड़े, लेकिन वे भी तेज धार में फंस गए और लापता हो गए।मंगलवार को जानकी का शव बरामद हुआ था, जबकि शुक्रवार को मनीष और शैलेंद्र के शव मिले।

दो महीने बाद होनी थी शादी
परिजनों के अनुसार शैलेंद्र गुर्जर की दो महीने बाद शादी होने वाली थी। दोस्तों की जान बचाने के प्रयास में उन्होंने अपनी जान गंवा दी। इस घटना के बाद ग्वालियर में उनके परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

साईं घाट पर डूबा यूपी का युवक
एक अन्य हादसे में उत्तर प्रदेश के गौतम बुद्ध नगर निवासी 20 वर्षीय शौर्य नागर अपने दोस्तों के साथ ऋषिकेश घूमने आया था। मुनिकीरेती क्षेत्र के साईं घाट पर स्नान के दौरान वह गंगा में तैरने लगा और तेज बहाव में बह गया। साथियों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन वह पानी में डूब गया।

SDRF ने चलाया सर्च ऑपरेशन
घटनाओं की सूचना मिलने के बाद SDRF की टीम लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही थी। आधुनिक उपकरणों और डीप डाइवर्स की मदद से पशुलोक बैराज क्षेत्र में तलाश अभियान जारी रखा गया। शुक्रवार को SDRF को पशुलोक बैराज के चैनल में तीन शव दिखाई दिए, जिन्हें विशेष उपकरणों की सहायता से बाहर निकाला गया। बाद में परिजनों ने शवों की पहचान की।

पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजे शव
शवों की पहचान होने के बाद SDRF ने उन्हें स्थानीय पुलिस के सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई पूरी कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

संबंधित समाचार

निर्माणाधीन बिल्डिंग की दीवार गिरी
Top News

निर्माणाधीन बिल्डिंग की दीवार गिरी:महिला की मौत; इलाज के दौरान तोड़ा दम

10 minutes ago
दीपोत्सव की सूचना देने निकले कर्मचारी की मौत
Top News

दीपोत्सव की सूचना देने निकले कर्मचारी की मौत:ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर; चालक वाहन छोड़कर फरार

14 minutes ago
छात्रों की गूंज से पहले प्रशासन सख्त
Top News

छात्रों की गूंज से पहले प्रशासन सख्त:आयोजकों के सामने रखी 31 शर्तें; ये इंतजाम जरूरी

18 minutes ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:‘राज की बात’ पर सियासी चर्चा; सीएम ने की इस नेता की तारीफ, मंत्री बोले- एक राज पता चला

24 minutes ago
UPI पर मर्चेंट फीस के विरोध में व्यापारियों का अभियान
Top News

UPI पर मर्चेंट फीस के विरोध में व्यापारियों का अभियान:10 लाख मोबाइल स्क्रीन तक पहुंचाने का लक्ष्य; दुकानों पर लगेंगे पोस्टर

about 1 hour ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:देखिए वीडियो: बाबा महाकाल की भस्म आरती में शामिल हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष; नंदी के कान में कही मनोकामना, देशवासियों और प्रधानमंत्री मोदी के लिए मांगा आशीर्वाद

about 1 hour ago
STF की बड़ी कार्रवाई
Top News

STF की बड़ी कार्रवाई:फर्जी पासपोर्ट मामले में पांचवीं गिरफ्तारी; एजेंट पकड़ाया

about 18 hours ago
लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई
Top News

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:बाबू रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

about 18 hours ago
वरिष्ठ पत्रकार ने मोटर वाहन कानून में संशोधन का प्रस्ताव भेजा
Top News

वरिष्ठ पत्रकार ने मोटर वाहन कानून में संशोधन का प्रस्ताव भेजा:लोकसभा की याचिका समिति के समक्ष उठाई ये मांग

about 18 hours ago
किसानों का धरना दूसरे दिन भी जारी
Top News

किसानों का धरना दूसरे दिन भी जारी:बोले- रोक नहीं हटी तो अर्धनग्न प्रदर्शन

about 18 hours ago
भीषण सड़क हादसा
Top News

भीषण सड़क हादसा:पति-पत्नी और दो बच्चों की मौत; रिक्शे से टकराया वाहन, ट्रक ने कुचला

about 19 hours ago
‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के लिए कई रास्तों पर नो व्हीकल जोन
Top News

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के लिए कई रास्तों पर नो व्हीकल जोन:इन क्षेत्रों तक वाहनों की आवाजाही प्रभावित

about 19 hours ago
50 लाख से अधिक पट्टाधारकों की निःशुल्क रजिस्ट्री
Top News

50 लाख से अधिक पट्टाधारकों की निःशुल्क रजिस्ट्री:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर आज शुरू होगा सेवा-संकल्प अभियान

about 19 hours ago
ग्रामीण परिवारों को मुफ्त पंजीयन के साथ मिलेगा संपत्ति का असली हक
Top News

ग्रामीण परिवारों को मुफ्त पंजीयन के साथ मिलेगा संपत्ति का असली हक:मध्य प्रदेश सरकार का ऐतिहासिक कदम

about 19 hours ago
EOW की बड़ी कार्रवाई
Top News

EOW की बड़ी कार्रवाई:सहकारी समिति प्रभारी के ठिकानों पर मारा छापा; आय से 4 गुना अधिक संपत्ति मिली

about 19 hours ago
संपत्ति विवाद में दो भाइयों के बीच मारपीट
Top News

संपत्ति विवाद में दो भाइयों के बीच मारपीट:कांग्रेस नेता पर छोटे भाई और बहू से मारपीट का आरोप

about 19 hours ago
गणेशोत्सव जुलूस में हत्या के बाद डीजे पर पुलिस का शिकंजा
Top News

गणेशोत्सव जुलूस में हत्या के बाद डीजे पर पुलिस का शिकंजा:बिना अनुमति साउंड बजाने वालों पर केस

about 19 hours ago
आईडीए पर किसानों का रातभर धरना
Top News

आईडीए पर किसानों का रातभर धरना:अहिल्या पथ रद्द करने की मांग

about 19 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:इनको मिली पहली फ्री रजिस्ट्री; मुख्यमंत्री बोले...आज गांवों में दिवाली-दशहरा; इतने लाख ग्रामीण संपत्तियों के पंजीयन का लक्ष्य

about 19 hours ago
भाजपा अध्यक्ष के स्वागत की तैयारियां तेज
Top News

भाजपा अध्यक्ष के स्वागत की तैयारियां तेज:नेताओं ने रैली मार्ग का किया निरीक्षण

about 19 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!