खबर
Top News

MP में 36 अफसरों के तबादले: ग्वालियर-सतना नगर निगम कमिश्नर बदले;10 जिलों के CEO जिला पंचायत भी इधर-उधर,अपर कलेक्टर, SDM और उप सचिव स्तर पर भी फेरबदल

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

21 अगस्त 2026, 4:01 pm
शेयर करें:
MP में 36 अफसरों के तबादले

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
मध्य प्रदेश की मोहन सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए 32 IAS और 4 राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के तबादले किए हैं।

सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से जारी आदेश में ग्रामीण विकास से जुड़े अधिकारियों के साथ-साथ नगर निगमों और राज्य शासन के विभिन्न विभागों में भी नई पदस्थापनाएं की गई हैं।

तबादला सूची में ग्वालियर और सतना नगर निगम के आयुक्त बदले गए हैं। इसके अलावा 10 जिलों के CEO जिला पंचायत को भी नई जिम्मेदारियां दी गई हैं।

2016 से 2024 बैच तक के अधिकारियों को अपर कलेक्टर, SDM, CEO जिला पंचायत, उप सचिव और नगर निगम आयुक्त जैसे पदों पर पदस्थ किया गया है।

ग्वालियर-सतना नगर निगम में नई जिम्मेदारी
तबादला आदेश के अनुसार अभिषेक चौधरी (2018 बैच) को धार जिला पंचायत CEO के पद से हटाकर आयुक्त, नगर पालिक निगम ग्वालियर बनाया गया है। वहीं ग्वालियर नगर निगम के मौजूदा आयुक्त संघ प्रिय (2018 बैच) को CEO जिला पंचायत सिंगरौली की जिम्मेदारी दी गई है।

डॉ. नागार्जुन बी. गौड़ा (2019 बैच) को CEO जिला पंचायत खंडवा से आयुक्त, नगर पालिक निगम सतना बनाया गया है। उन्हें CEO स्मार्ट सिटी सतना का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है।

2016-18 बैच में भी बड़े बदलाव
संजना जैन (2016) को अपर कलेक्टर मैहर से उप सचिव, मध्यप्रदेश शासन, जल संसाधन विभाग भेजा गया है।
जगदीश कुमार गोमे (2016) को CEO जिला पंचायत सिंगरौली से CEO जिला पंचायत सागर बनाया गया है।
अक्षय कुमार तेजपाल (2018) को CEO जिला पंचायत दतिया से अपर आयुक्त, नगर पालिक निगम भोपाल की जिम्मेदारी दी गई है। ज्योति शर्मा (2018) को CEO जिला पंचायत देवास से उप सचिव, मध्यप्रदेश शासन पदस्थ किया गया है।
अंजली जोसेफ जोनाथन (2018) को CEO जिला पंचायत हरदा से उप सचिव, लोक निर्माण विभाग बनाया गया है।
नवीन कुमार धुर्वे (2018) को CEO जिला पंचायत टीकमगढ़ से CEO जिला पंचायत देवास भेजा गया है।

2019 से 2021 बैच के अधिकारियों को भी नई जिम्मेदारी
काजल जावला (2019) को CEO जिला पंचायत बड़वानी से अपर मिशन संचालक, राज्य शिक्षा केंद्र भोपाल बनाया गया है।
अनिल कुमार डामोर (2019) को अपर कलेक्टर विदिशा से उप सचिव, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग भेजा गया है।
अभिषेक सराफ (2020) को CEO जिला पंचायत बालाघाट से अपर आयुक्त, नगरीय प्रशासन एवं विकास, भोपाल की जिम्मेदारी दी गई है। विवेक के.डी. (2020) को CEO जिला पंचायत सागर से CEO, जबलपुर विकास प्राधिकरण बनाया गया है।
सौम्या आनंद (2021) को CEO जिला पंचायत सीधी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

2022 बैच में भी व्यापक फेरबदल
2022 बैच के अधिकारियों को भी अलग-अलग जिलों और विभागों में नई जिम्मेदारियां दी गई हैं।
ईश्वर्य वर्मा को CEO जिला पंचायत खंडवा बनाया गया है। आशीष को अपर आयुक्त, नगर पालिक निगम इंदौर पदस्थ किया गया है।कार्तिकेय जायसवाल को CEO जिला पंचायत श्योपुर और विशाल धाकड़ को CEO जिला पंचायत टीकमगढ़ की जिम्मेदारी दी गई है। सोनाली देव को SDM बिछिया, मंडला से उप सचिव, मध्यप्रदेश शासन बनाया गया है। अर्पित गुप्ता को SDM बैहर, बालाघाट से CEO जिला पंचायत बड़वानी और तनुश्री मीणा को SDM पेटलावद, झाबुआ से CEO जिला पंचायत बालाघाट बनाया गया है।

2024 बैच के सहायक कलेक्टर अब संभालेंगे SDM की जिम्मेदारी
2024 बैच के कई सहायक कलेक्टरों को अब अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) के पद पर पदस्थ किया गया है।
आशीष कुमार : SDM बीना, जिला सागर
अनिकेत शांडिल्य : SDM बैहर, जिला बालाघाट
आकाश अग्रवाल : SDM मझौली, जिला सीधी
पाटिल आशीष अशोक : SDM कुक्षी, जिला धार
सुशील श्रीकृष्ण श्रीराम : SDM देवसर, जिला सिंगरौली
कुलदीप पटेल : SDM बिछिया, जिला मंडला
जमादार फरहान इरफान : SDM शाहपुरा, जिला डिंडोरी
ठाकुर ऋत्विक विजय : SDM बिजावर, जिला छतरपुर
नवकीरण कौर: SDM उदयपुरा, जिला रायसेन

श्रद्धा शुक्ला को अपर कलेक्टर खंडवा की जिम्मेदारी
तबादला आदेश में श्रद्धा शुक्ला (2022) को अपर कलेक्टर, जिला खंडवा के पद पर पदस्थ किया गया है। आदेश में उनके लिए फिलहाल पदस्थापना संबंधी स्थिति का उल्लेख किया गया है। साथ ही उनके पद के लिए कनिष्ठ वेतनमान का भी उल्लेख है।

प्रशासनिक स्तर पर बड़ा बदलाव
ताजा तबादलों को प्रदेश में जिला स्तर के प्रशासन और ग्रामीण विकास से जुड़े कामकाज में व्यापक बदलाव के तौर पर देखा जा रहा है। CEO जिला पंचायत से लेकर नगर निगम आयुक्त और SDM स्तर तक अधिकारियों की नई पदस्थापना से कई जिलों में प्रशासनिक टीम का चेहरा बदल गया है।

अब नई पदस्थापना के साथ अधिकारियों के सामने विकास कार्यों, नगरीय व्यवस्थाओं और राजस्व प्रशासन से जुड़ी जिम्मेदारियों को तेजी से आगे बढ़ाने की चुनौती होगी।

संबंधित समाचार

इंदिरा गांधी से डरती थीं सोनिया गांधी, उन्हें ‘मां’ कहने में भी लगा वक्त
Top News

इंदिरा गांधी से डरती थीं सोनिया गांधी, उन्हें ‘मां’ कहने में भी लगा वक्त:राजीव की मौत के बाद बदल गई पूरी जिंदगी

23 minutes ago
बजरंग दल की मदद से पुलिस ने पकड़ा जिस्मफरोशी का धंधा
Top News

बजरंग दल की मदद से पुलिस ने पकड़ा जिस्मफरोशी का धंधा:चार युवकों के साथ आपत्तिजनक हालत में मिली चार युवतियां; दबिश देने पहुंची पुलिस टीम पर पालतू कुत्ते ने किया हमला

34 minutes ago
न्यूज के नाम पर चार करोड़ की वसूली
Top News

न्यूज के नाम पर चार करोड़ की वसूली:तीन फर्जी कॉल सेंटर चलाती थीं सूर्यवंशी सिस्टर्स; 25 हजार सरपंच-सचिवों को किए फोन

40 minutes ago
सस्पेंड एएसपी पर लंबे समय मेहरबान रही सरकार
Top News

सस्पेंड एएसपी पर लंबे समय मेहरबान रही सरकार:स्टिंग से नपे दीपक मिश्रा

43 minutes ago
ट्रिपल मर्डर का पुलिस ने 36 घंटे में किया खुलासा
Top News

ट्रिपल मर्डर का पुलिस ने 36 घंटे में किया खुलासा:जिसने उधार देकर मदद की, उसी के परिवार के लोगों का कत्ल

about 1 hour ago
लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई
Top News

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:रिश्वत लेते बाबू रंगे हाथ गिरफ्तार; पहली किस्त लेते ही दबोचा

about 1 hour ago
पुलिसिंग की कसौटी पर इस अनुभाग के एसीपी अव्वल
Top News

पुलिसिंग की कसौटी पर इस अनुभाग के एसीपी अव्वल:अक्टूबर माह की रैंकिंग में इन्हें मिला दूसरा और तीसरा स्थान; कामकाज के आधार पर हुआ मूल्यांकन

about 1 hour ago
अब घर बैठे बुला सकेंगे इलेक्ट्रिशियन, प्लम्बर और बढ़ई
Top News

अब घर बैठे बुला सकेंगे इलेक्ट्रिशियन, प्लम्बर और बढ़ई:सरकार ने बनाया 'कॉल कारीगर' ऐप; ऑनलाइन बुकिंग और भुगतान की सुविधा

about 1 hour ago
बेटे ने की पिता की बेरहमी से हत्या
Top News

बेटे ने की पिता की बेरहमी से हत्या:लकड़ी से पिता के सिर और मुंह पर किए ताबड़तोड़ वार

about 1 hour ago
बच्चों की सुरक्षा से खिलवाड़
Top News

बच्चों की सुरक्षा से खिलवाड़:बिना परमिट दौड़ रही थीं स्कूल बसें; दो बसों सहित तीन वाहन जब्त

about 2 hours ago
नंबरी नितिन अग्रवाल के नंबरों के खेल में उलझा प्लॉट धारक
Top News

नंबरी नितिन अग्रवाल के नंबरों के खेल में उलझा प्लॉट धारक:मामला बृजेश्वरी अपार्टमेंट सोसायटी की बृजमोहिनी कॉलोनी का

about 2 hours ago
वीडियो देखिये, पति के इश्क से भड़की पत्नी ने लिखी खूनी साजिश
Top News

वीडियो देखिये, पति के इश्क से भड़की पत्नी ने लिखी खूनी साजिश:महिला मित्र को रास्ते से हटाने की साजिश; GPS से पीछा कर जंगल में उतारा मौत के घाट

about 2 hours ago
ATS की बड़ी कार्रवाई
Top News

ATS की बड़ी कार्रवाई:3 संदिग्ध अफगानियों को पकड़ा; फर्जी पासपोर्ट और वीजा के सहारे रहने का संदेह

about 2 hours ago
वीडियो देखिये, बर्ड फ्लू के खिलाफ भारत की बड़ी जीत
Top News

वीडियो देखिये, बर्ड फ्लू के खिलाफ भारत की बड़ी जीत:वैज्ञानिकों ने बनाई स्वदेशी वैक्सीन; केंद्रीय कृषि मंत्री बोले-बोले- मुर्गियों को बीमारी से बचाने के साथ इंसानों में संक्रमण का खतरा घटाने में मिलेगी मदद

about 2 hours ago
भोपाल में हॉकी का महासंग्राम
Madhya Pradesh

भोपाल में हॉकी का महासंग्राम:6 देशों के मेहमान देखेंगे MP के गांवों का अनोखा हुनर

about 2 hours ago
व्यापारी से लाखों की लूट
Top News

व्यापारी से लाखों की लूट:बदमाशों ने कार के कांच फोड़े; मारपीट कर रुपए से भरा बैग छीना

about 2 hours ago
शहर में तीसरी आंख का पहरा और मजबूत
Top News

शहर में तीसरी आंख का पहरा और मजबूत:अब तक इतने स्थानों पर लगे इतने कैमरे; जनसहयोग से सुरक्षा पर खर्च हुए इतने करोड़ रुपए

about 3 hours ago
नौकरीपेशा लोगों को बड़ी राहत
Top News

नौकरीपेशा लोगों को बड़ी राहत:PF निकालने के नियमों में बड़ा बदलाव; अब खाते से मिलेगी 90% तक राशि

about 3 hours ago
एमडी ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
Top News

एमडी ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:डिलीवरी देने पहुंचे थे; क्राइम ब्रांच ने घेराबंदी कर दबोचा, लाखों का माल जब्त

about 3 hours ago
अस्पताल की पहली मंजिल पर दुष्कर्म का आरोप
Top News

अस्पताल की पहली मंजिल पर दुष्कर्म का आरोप:... सच क्या है? पुलिस जांच से खुलेगी सच्चाई

about 3 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!