133 में से 21 कॉलोनियां अवैध घोषित: कलेक्टर शिवम वर्मा का बड़ा एक्शन
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
कलेक्टर शिवम वर्मा ने कल एक बड़ा कदम उठाते हुए शहर और आसपास के क्षेत्र में कट रही 133 कॉलोनियों में से 21 को अवैध घोषित कर दिया। अब यहां न तो प्लॉटों की खरीदी-बिक्री हो सकेगी और न कोई सरकारी अनुमति मिल सकेगी।
लोगों से कहा गया है कि जिस भी कॉलोनी में वे प्लॉट खरीदें, पहले पूरी जांच-पड़ताल कर लें। जिन कॉलोनियों को अवैध घोषित किया गया है, उनमें किए गए निर्माणों को भी ध्वस्त किया जाएगा।
जिन कॉलोनियों को अवैध घोषित किया गया है वो सरकारी जमीन पर बिना कोई अनुमति-एनओसी के काटी गई हैं। इनकी जानकारी राजस्व अभिलेख (खसरे) में प्रविष्टि दर्ज करने के आदेश भी जारी किए गए हैं। कार्रवाई के बाद इन जमीनों पर खरीदी-बिक्री, प्लॉटिंग और कॉलोनी विकास पर कानूनी शिकंजा कस गया है।
जांच के बाद प्रकरण दर्ज कर सुनवाई की: दरअसल, कलेक्टर वर्मा ने जिले के सभी एसडीएम को अपने-अपने अनुभाग में अवैध कॉलोनियों की जांच करने के निर्देश दिए थे। जांच के दौरान जिले के मल्हारगंज और कनाड़िया अनुभाग को छोड़कर आठ अनुभागों से 133 संदिग्ध कॉलोनियों की सूची तैयार कर प्रशासन को भेजी गई।
इनकी सुनवाई शुरू हुई तो प्रथम चरण में 21 कॉलोनियों की सुनवाई पूरी होने पर अवैध घोषित करते हुए उनके खसरे के कॉलम-12 में संबंधित प्रविष्टि दर्ज करने के आदेश जारी हुए। पता चला कि इन कॉलोनियों में बगैर अनुमति के छोटे-छोटे भूखंड विकसित किए जा रहे थे।
अपर कलेक्टर रिंकेश वैश्य ने बताया कि अवैध कॉलोनियों की जांच संबंधित अनुभाग से कराई गई है। जांच के बाद प्रकरण दर्ज कर सुनवाई की गई। इसमें अवैध कॉलोनी के आदेश जारी किए गए हैं।
30 से अधिक भू-स्वामी उलझे
प्रशासन ने एसडीएम स्तर पर अवैध कॉलोनाइजरों और भू-स्वामियों की पहचान कर प्रस्ताव अपर कलेक्टर न्यायालय में प्रस्तुत किए थे। सुनवाई के दौरान 21 प्रकरणों में 30 से अधिक भू-स्वामियों की जमीन पर अवैध कॉलोनी विकसित होने की जानकारी सामने आई।
अब इन जमीनों का वैधानिक उपयोग, प्लॉटों की बिक्री या नई कॉलोनी विकसित करना आसान नहीं होगा। इन कॉलोनियों में करीब 26 हेक्टेयर जमीन आ रही है। अधिकांश मामले देपालपुर तहसील के कालीबिल्लौद, बिचौली हप्सी के जामन्याखुर्द, असरावद खुर्द सहित अन्य क्षेत्रों से जुड़े हैं।
ये हैं अवैध कॉलोनाइजर: देपालपुर तहसील के ग्राम कालीबिल्लौद में अवधेश चतुर्वेदी, रुखमणीबाई पति शिवराज सिंह, संदीप, पवन, अरुण, राजीव चौधरी, दिलीप पिता बद्रीलाल तथा बिचौली हप्सी तहसील के ग्राम जामन्याखुर्द में भोला पिता शंकर, जानकीबाई, विनोद जायसवाल, अनीता, महेंद्र सिंह, सूरज धौलिया, राहुल कामदार, राजकुमार भेसारे, वरुण भसीन, नंदकिशोर यादव, सुरेश कुमार भाटिया, रामप्रसाद, सुशीलाबाई, बसंतीबाई।
इनके अलावा ग्राम मिर्जापुर में काशीबाई पति मदनलाल धनोतिया, असरावद खुर्द में प्रेमसिंह पिता मोहन, उमरीखेड़ा में राजूबाई पति लक्ष्मण पटेल, मोरोद में नेहरू बलवंत, उदयराम, मोहन, कैलाश, राजाराम, असरावद खुर्द में हरपाल सिंह पिता मलकीत सिंह, कैलाद कर्ताल में नौ खसरों पर सुभाष इंगले, नीतेश वाधवानी, राजेश पंवार अवैध कॉलोनी विकसित कर रहे थे। सभी को अवैध घोषित कर खसरों में दर्ज करेंगे।
संबंधित समाचार

STF की बड़ी कार्रवाई:फर्जी पासपोर्ट मामले में पांचवीं गिरफ्तारी; एजेंट पकड़ाया

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:बाबू रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

वरिष्ठ पत्रकार ने मोटर वाहन कानून में संशोधन का प्रस्ताव भेजा:लोकसभा की याचिका समिति के समक्ष उठाई ये मांग

किसानों का धरना दूसरे दिन भी जारी:बोले- रोक नहीं हटी तो अर्धनग्न प्रदर्शन

भीषण सड़क हादसा:पति-पत्नी और दो बच्चों की मौत; रिक्शे से टकराया वाहन, ट्रक ने कुचला

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के लिए कई रास्तों पर नो व्हीकल जोन:इन क्षेत्रों तक वाहनों की आवाजाही प्रभावित

50 लाख से अधिक पट्टाधारकों की निःशुल्क रजिस्ट्री:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर आज शुरू होगा सेवा-संकल्प अभियान

ग्रामीण परिवारों को मुफ्त पंजीयन के साथ मिलेगा संपत्ति का असली हक:मध्य प्रदेश सरकार का ऐतिहासिक कदम

EOW की बड़ी कार्रवाई:सहकारी समिति प्रभारी के ठिकानों पर मारा छापा; आय से 4 गुना अधिक संपत्ति मिली

संपत्ति विवाद में दो भाइयों के बीच मारपीट:कांग्रेस नेता पर छोटे भाई और बहू से मारपीट का आरोप

गणेशोत्सव जुलूस में हत्या के बाद डीजे पर पुलिस का शिकंजा:बिना अनुमति साउंड बजाने वालों पर केस

आईडीए पर किसानों का रातभर धरना:अहिल्या पथ रद्द करने की मांग

देखिए वीडियो:इनको मिली पहली फ्री रजिस्ट्री; मुख्यमंत्री बोले...आज गांवों में दिवाली-दशहरा; इतने लाख ग्रामीण संपत्तियों के पंजीयन का लक्ष्य

भाजपा अध्यक्ष के स्वागत की तैयारियां तेज:नेताओं ने रैली मार्ग का किया निरीक्षण

जूनी इंदौर के सिद्ध मंदिर की कहानी:पोटली वाले चिंतामण गणेश

जहरीली शराबकांड में 36 मौतों पर एफआईआर:दोष सिद्ध हुआ तो उम्रकैद से फांसी तक की सजा

मोमोज दुकानदार पर हमला:शराब के लिए रुपए नहीं देने पर बदमाशों ने की मारपीट; खौलता तेल ऊपर फेंका

आज महाकाल की नगरी जगमगा उठेगी पच्चीस लाख दीपकों से:प्रधानमंत्री मोदी को आशीर्वाद के लिए होगा ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम

ऑटो चालकों की मनमानी पर यातायात पुलिस की लगाम:नियमों के साथ सवारियों से अच्छे व्यवहार की भी हिदायत

‘दीये जलाने से फुर्सत मिले तो जमीनी हालत भी देखिए’:इस नेता ने प्रदेश सरकार पर साधा निशाना
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!