गेमिंग की आड़ में सट्टा 2 गिरफ्तार
KHULASA FIRST
संवाददाता

एक्सचेंज की आईडी बनाकर चला रहे थे ऑनलाइन सट्टा; 8 मोबाइल, लैपटॉप और 8 एटीएम कार्ड जब्त
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
ऑनलाइन गेमिंग की आड़ में सट्टा गतिविधियां संचालित करने वाले दो युवकों को क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार किया है। आरोपी ऑनलाइन एक्सचेंज की आईडी तैयार कर उपलब्ध कराने के साथ गेमिंग गतिविधियों का संचालन कर रहे थे।
इनसे जुड़ी रकम अलग-अलग म्यूल बैंक खातों में लेने की बात जांच में सामने आई है। पुलिस ने आरोपियों के पास से 8 मोबाइल फोन, एक लैपटॉप और 8 एटीएम कार्ड जब्त किए हैं।
एडीसीपी राजेश दंडोतिया के मुताबिक क्राइम ब्रांच को सूचना मिली थी, जिसके आधार पर टीम ने दबिश देकर कुलदीप धनावत (19) निवासी ग्राम खंडेरिया, गुलाना, जिला शाजापुर और महावीर हर्षवाल (23) निवासी शांति निकेतन रोड, क्रिस्टल मॉल के सामने, बड़नगर को पकड़ा।
प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने बताया वह क्रेटाबैट, पाब्लो 247 और और लोटस 265 जैसे ऑनलाइन एक्सचेंज/प्लेटफॉर्म से संबंधित गतिविधियों के माध्यम से सट्टा खिलवाते तथा विभिन्न ऑनलाइन गेमिंग और सट्टा एक्सचेंज की आईडी तैयार कर उन्हें उपलब्ध कराते थे। इनके जरिये ऑनलाइन गेमिंग गतिविधियां संचालित की जा रही थीं।
जांच में यह भी सामने आया कि ऑनलाइन गेमिंग गतिविधियों से प्राप्त रकम अलग-अलग बैंक खातों में ली जाती थी। पुलिस इन खातों की जांच कर रही है और यह पता लगाया जा रहा है कि रकम का लेन-देन किस नेटवर्क के जरिये होता था। आरोपियों से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी पड़ताल की जा रही है।
पुलिस ने जब्त 8 मोबाइल, लैपटॉप और एटीएम कार्ड को जांच में लिया है। मामले में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ पब्लिक गैंबलिंग एक्ट की धारा 4(ए), दूरसंचार अधिनियम की धारा 112(1) और आईटी एक्ट की धारा 66 का केस दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस अब म्यूल बैंक खातों और आरोपियों से जुड़े अन्य लोगों तक पहुंचने के लिए जांच कर रही है।
संबंधित समाचार

पिनेकल जमीन मामले में नया मोड़:दो महिलाओं को जमानत; अब मुख्य आरोपी की अग्रिम जमानत की कोशिश!

3.58 करोड़ के जमीन सौदे में धोखाधड़ी:अग्रिम जमानत खारिज

फीनिक्स मॉल के पास भीषण हादसा:स्कॉर्पियो पलटने से युवक की मौत; कटर से गाड़ी काटकर निकाला शव

बच्चों से भरी स्कूल वैन पलटी:छुट्टी के बाद घर जा रहे थे स्टूडेंट; मची अफरा-तफरी

क्या ब्लैकमेलिंग के शिकार हो रहे थे बंटी:मदनलाल-छगनलाल ज्वेलर्स परिवार से जुड़ा था रियल एस्टेट कारोबारी

घेराव में पुलिस-कांग्रेस आमने-सामने:चुनाव आयोग पर वोट चोरी का आरोप

नगर निगम के 31 साल पुराने खटारा टैंकर ने बीटेक की छात्रा को कुचला:छोटा बांगड़दा रोड पर हादसे में दोपहिया सवार युवती की मौत भाई गंभीर घायल

चलती नाव के इंजन में लगी आग:यात्रियों में मचा हड़कंप

भागीरथपुरा दूषित जलकांड पर हाई कोर्ट का बड़ा खुलासा:1990 से बेपटरी व्यवस्था अफसरों की घोर लापरवाही; फाइलों की सुस्ती ने छीनी जानें

कार्यप्रणाली पर उठे गंभीर सवाल:कर्मचारी चयन बोर्ड परीक्षा में दिव्यांगों के अधिकारों का हनन

भारत-वेस्टइंडीज मैच से पहले साइबर ठग सक्रिय:क्राइम ब्रांच ने 10 फर्जी वेबसाइट चिन्हित की; टिकट का दे रहे झांसा

आज बोल रहा सारा जहान जय-जय हिंदुस्तान:पूरी दुनिया को नाज; शाबाश जांबाज कैप्टन मछार

शेयर बाजार में भारी गिरावट:सेंसेक्स-निफ्टी क्रैश; निवेशकों के चंद मिनटों में डूबे 8.5 लाख करोड़

लोन के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी:फाइनेंस कंपनी के पूर्व कर्मचारी और साथियों पर केस दर्ज

मानसून ने बढ़ाई निगम की चिंता:26 साल में दूसरा सबसे सूखा सीजन; घर-घर शुरू किया सर्वे

एशियन गेम्स 2026:क्रिकेट के फाइनल में पहुंचा भारत; अब इस दिन पाकिस्तान से होगा गोल्ड मेडल के लिए मुकाबला

शाही मस्जिद विवाद के बाद सोशल मीडिया पर पुलिस की सख्ती:100 से ज्यादा अकाउंट-पेज किए ब्लॉक; 8 FIR में 34 आरोपी, 24 गिरफ्तार

MP में कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम बढ़े:कई शहरों में 3 हजार रुपए के पार पहुंची कीमत

लिफ्ट हादसे के बाद एक्शन मोड में नगर निगम:5000 भवनों की होगी जांच; असुरक्षित मिली तो तुरंत बंद होगा संचालन

राहुल गांधी के दौरे से पहले बैगा क्षेत्र में एक और मौत:11 साल की सुषमा ने तोड़ा दम; 6 दिन से चल रहा था इलाज
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!