खबर
Top News

देखिये वीडियो, बेहतर पुलिसिंग के लिए 14 अधिकारी-कर्मचारी सम्मानित: कमिश्नर ने दिए प्रशस्ति पत्र और नकद पुरस्कार

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

13 अक्टूबर 2026, 4:21 pm
शेयर करें:

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर में बेहतर पुलिसिंग और आम नागरिकों को प्रभावी सेवाएं देने के लिए उत्कृष्ट कार्य करने वाले 14 पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों को सम्मानित किया गया।

कमिश्नर ने दिए प्रशस्ति पत्र और नकद पुरस्कार
मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026 को पलासिया स्थित कार्यालय में पुलिस आयुक्त नगरीय संतोष कुमार सिंह ने पुलिसकर्मियों को प्रशस्ति पत्र और नकद पुरस्कार देकर उनके कार्यों की सराहना की।

इस पहल का उद्देश्य पुलिसकर्मियों का उत्साह बढ़ाना और उन्हें बेहतर कार्य करने के लिए प्रोत्साहित करना है।

साप्ताहिक कार्यक्रम के तहत किया गया सम्मान
इंदौर पुलिस कमिश्नरेट की ओर से पुलिसिंग के विभिन्न क्षेत्रों में सराहनीय कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों को प्रोत्साहित करने के लिए साप्ताहिक पुरस्कार कार्यक्रम शुरू किया गया है।

इसके तहत उन पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया जाता है, जिन्होंने अपने कर्तव्य निर्वहन के दौरान उल्लेखनीय काम किया हो।

पुलिस आयुक्त संतोष कुमार सिंह ने सम्मानित पुलिसकर्मियों को बधाई देते हुए आगे भी इसी तरह जिम्मेदारी और तत्परता से काम करने के लिए प्रेरित किया।

अनंत चतुर्दशी चल समारोह में ड्यूटी के लिए सम्मान
अनंत चतुर्दशी चल समारोह के दौरान सराहनीय कर्तव्य निर्वहन के लिए अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (अजाक) संध्या राय और सहायक पुलिस आयुक्त अन्नपूर्णा शिवेंदु जोशी को सम्मानित किया गया।

हत्या के प्रयास के आरोपी को पकड़ने वाली टीम पुरस्कृत
विजय नगर थाना क्षेत्र में हत्या के प्रयास के मामले में आरोपी को घटना में इस्तेमाल किए गए चाकू सहित गिरफ्तार करने पर पुलिस टीम को सम्मान मिला।

इस टीम में निरीक्षक चंद्रकांत पटेल, प्रधान आरक्षक मुकेश और आरक्षक कमल व राधेश्याम शामिल हैं।

चेन स्नैचिंग के तीन आरोपियों की गिरफ्तारी पर सम्मान
अन्नपूर्णा थाना क्षेत्र में चेन स्नैचिंग के तीन आरोपियों को कथित तौर पर चोरी की संपत्ति सहित गिरफ्तार करने में सराहनीय कार्य के लिए आरक्षक ऋषिकेश रावत, विश्वेंद्र सिंह जाट और राकेश विश्वकर्मा को पुरस्कृत किया गया।

साढ़े तीन लाख रुपये वाला बैग लौटाने पर सराहना
सराफा थाना क्षेत्र में एक फरियादी का बैग गुम होने के बाद पुलिसकर्मियों ने त्वरित कार्रवाई की।

बैग और उसमें रखे 3.50 लाख रुपये फरियादी को वापस सौंपने के लिए आरक्षक सचिन और शिवम को सम्मानित किया गया।

यातायात प्रबंधन में योगदान देने वाली महिला आरक्षकों का सम्मान
शहर में बेहतर यातायात प्रबंधन में सराहनीय योगदान देने पर यातायात थाने की महिला आरक्षक आरती, शालु और रानू को भी प्रशस्ति पत्र और नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

वरिष्ठ अधिकारियों ने बढ़ाया हौसला
कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (अपराध/मुख्यालय) आर.के. सिंह सहित अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।

अधिकारियों ने सम्मानित पुलिसकर्मियों के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि बेहतर पुलिसिंग और नागरिकों के प्रति जिम्मेदार व्यवहार से पुलिस व्यवस्था में लोगों का भरोसा मजबूत होता है।

संबंधित समाचार

INDIA ब्लॉक की बैठक के बाद विपक्ष का हमला
Top News

INDIA ब्लॉक की बैठक के बाद विपक्ष का हमला:राहुल गांधी बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त का इस्तीफा हमारा मिशन

2 minutes ago
मेसर्स कृष्णा एंटरप्राइजेस पर पड़ा छापा 46 ड्रम
Top News

मेसर्स कृष्णा एंटरप्राइजेस पर पड़ा छापा 46 ड्रम:लोडिंग वाहन और टैंकर किए जब्त

5 minutes ago
फ्लैट की रजिस्ट्री-लोन के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी
Top News

फ्लैट की रजिस्ट्री-लोन के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी:दोस्त के खिलाफ FIR दर्ज

9 minutes ago
न्यायालय के आदेश की आड़ में बेदखली पीड़ित परिवार का सड़क पर बिखेरा सामान
Top News

न्यायालय के आदेश की आड़ में बेदखली पीड़ित परिवार का सड़क पर बिखेरा सामान

9 minutes ago
2013 से ट्रैफिक पुलिस बल की कमी
Top News

2013 से ट्रैफिक पुलिस बल की कमी:अब तक क्या किया? हाईकोर्ट ने प्रशासन से मांगा जवाब

20 minutes ago
मां चंद्रघंटा का संदेश
Top News

मां चंद्रघंटा का संदेश:सौम्यता और शौर्य का संतुलन ही बनाता है मजबूत व्यक्तित्व

22 minutes ago
दिवंगत पुलिसकर्मियों के परिवारों को संबल
Top News

दिवंगत पुलिसकर्मियों के परिवारों को संबल:कमिश्नर ने 2 नव आरक्षकों सहित 6 अनुसचिवीय कर्मचारियों को सौंपे नियुक्ति प्रमाण पत्र

23 minutes ago
भक्ति रस में रमा शहर
Top News

भक्ति रस में रमा शहर:मां की आराधना और गरबों की धूम का उत्सव

29 minutes ago
खुलासा फर्स्ट के आंगन में महाप्रसादी का वितरण जारी
Top News

खुलासा फर्स्ट के आंगन में महाप्रसादी का वितरण जारी:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

39 minutes ago
प्रॉपर्टी टैक्स के साथ लगेगा इतने प्रतिशत फायर सेस
Top News

प्रॉपर्टी टैक्स के साथ लगेगा इतने प्रतिशत फायर सेस:टैक्स से छूट वाली संपत्तियों को राहत; नए नियमों में स्वयंसेवकों की भर्ती

43 minutes ago
मंत्रि-परिषद ने पारित किया ‘विकसित मध्य प्रदेश’ का संकल्प
Top News

मंत्रि-परिषद ने पारित किया ‘विकसित मध्य प्रदेश’ का संकल्प:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई बैठक

about 1 hour ago
आदिवासियों के मकान तोड़े जाने के मामले ने पकड़ा तूल
Top News

आदिवासियों के मकान तोड़े जाने के मामले ने पकड़ा तूल:कार्तिकेय सिंह चौहान ने अधिकारियों को दी ये चेतावनी

about 1 hour ago
पिटती पुलिस टूटता मनोबल
Indore

पिटती पुलिस टूटता मनोबल:खादी के लिए खाकी के हाथ काटने में जल्दबाजी आखिर क्यों

about 1 hour ago
मंदिर की दानपेटी तोड़कर नकदी और चांदी के सिक्के चोरी
Top News

मंदिर की दानपेटी तोड़कर नकदी और चांदी के सिक्के चोरी:बदमाशों ने दो घरों को भी बनाया निशाना

about 1 hour ago
एचआईवी के इतने नए मामले
Top News

एचआईवी के इतने नए मामले:इस मेडिकल कॉलेज में मिले सबसे ज्यादा संक्रमित; इतने मरीज एआरटी से दूर

about 1 hour ago
बिना नंबर की फॉर्च्यूनर ने बुझा दिया एक घर का चिराग
Top News

बिना नंबर की फॉर्च्यूनर ने बुझा दिया एक घर का चिराग:बाइक को मारी टक्कर, मैकेनिक की हुई मौत; दो नाबालिग साथी हुए गंभीर घायल

about 1 hour ago
इस पूर्व मंत्री ने किसको को दी नसीहत
Top News

इस पूर्व मंत्री ने किसको को दी नसीहत:बोले; ‘ऐसा भी क्या काम, जो जमीर बेचकर करना पड़े’ पद से इस्तीफा देकर साथ आइए, दोनों मिलकर सड़क पर लड़ेंगे जनता की लड़ाई

about 1 hour ago
भीषण सड़क हादसा
Top News

भीषण सड़क हादसा:दो बाइकों की भिड़ंत में युवक की मौत; बेटी सहित 5 गंभीर घायल

about 1 hour ago
सरकार ने तीन नई जगह निर्धारित की
Top News

सरकार ने तीन नई जगह निर्धारित की:जंतर-मंतर को बैन करने पर भड़क गए कॉकरोच

about 1 hour ago
देखिए वीडियो, जेल में महिला वेशभूषा में गरबा कर रहे पुरुष
Top News

देखिए वीडियो, जेल में महिला वेशभूषा में गरबा कर रहे पुरुष:बंदी खुद गाते हैं गीत और तैयार करते हैं बैंड की धुन

about 1 hour ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!