लाखों भक्तों के साथ 12 को निकलेगी रणजीत हनुमान की प्रभातफेरी
Khulasa First
संवाददाता

प्रभातफेरी में झांकी, बैंड, ढोल-तासे के साथ गूंजेंगे भजन, नहीं बजेंगे डीजे
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर के ख्यात रणजीत हनुमान की प्रभातफेरी 12 दिसम्बर को निगलेगी। इस मौके पर मंदिर में चार दिवसीय महोत्सव मनाया जाएगा। इसके चलते मंदिर में अनुष्ठान, भजन संध्या के आयोजन भी होगी। इसके साथ ही परंपरागत तरीके से निकलने वाली प्रभातफेरी में लाखों श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। इसके अलावा झांकी, बैंडबाजे, ढ़ोल-तासे, भजन मंडलियां शामिल होगी। लेकिन इस बार प्रभात फेरी में डीजे वाहन शामिल नहीं होगा।
मंदिर के मुख्य पुजारी दीपेश ब्यास ने बताया कि भगवान रणजीत हनुमान की प्रभातफेरी की जोरदार तैयारियां जारी है। इस बार निकलने वाली प्रभातफेरी में कुछ नया करने की तैयारी है। इसके चलते मंदिर प्रबंधन समिति द्वारा कई निर्णय लिए गए है। पंडित ब्यास ने बताया कि इस वर्ष भगवान रणजीत हनुमान की निकलने वाली प्रभात फेरी में दो झांकियां शामिल होगी।
जो रामायण प्रसंग पर आधारित रहेगी। इसके अलावा भजन मंडलियां भी शामिल होगी। प्रभातफेरी में शामिल भक्तजनों के लिए मार्ग में सुरक्षा इंतजाम के साथ ही खाद्धपदार्थ का इंतजाम होगा। पंडित व्यास ने बताया कि इंदौर के पश्चिमी क्षेत्र में रणजीत हनुमान की प्रभातफेरी 12 दिसंबर को निकलेगी। इसकी तैयारियां जारी है।
इस वर्ष प्रभातफेरी में डीजे नहीं बजाए जाएंगे। शहर के बैंड व भजन मंडलियां इसमें शामिल होगी। अनुमान लगाया जा रहा है कि इस वर्ष रणजीत हनुमान प्रभातफेरी में करीब एक लाख से अधिक लोग शामिल होंगे। प्रभातफेरी मंदिर से शुरु होकर अन्नपूर्णा क्षेत्र में लगभग छह घंटे घूमेगी। प्रभातफेरी का स्वागत लगाने के लिए मंच लगाने की तैयारियां भी हो रही है।
इसके चलते प्रभातफेरी का सैकड़ों मंचो से स्वागत होगा। मंदिर प्रबंध समिति की बैठक में बताया गया कि प्रभातफेरी के पहले चार दिन का उत्सव मनेगा। इस दौरान अनुष्ठान होगा और फूल बंगला सजाया जाएगा। 12 दिसंबर को सुबह चार बजे रणजीत हनुमान मंदिर प्रभातफेरी निकलेगी, जो महूनाका, दशहरा मैदान, राजेंद्र तिवारी मार्ग होते हुए फिर मंदिर पहुंचेगी।
भक्तजन की सुरक्षा पर जोर
पंडित दीपेश ब्यास ने बताया कि इस वर्ष रणजीत हनुमानजी की प्रभातफेरी में दो झांकियां शामिल होंगी। यह झांकियां रामायण प्रसंग पर आधारित रहेगी। इसके अलावा भजन मंडलियां भी शामिल होगी। प्रभातफेरी में शामिल भक्तजनों की सुरक्षा पर जोर दिया जा रहा है। इसके चलते पुलिस व प्रशासन व्यापक इंतजाम कर रहे है। स्वागत मंच सडक़ को घेरकर न लगाए जाए। प्रसादी का वितरण भी हाथ में किया जाए इस तरह की व्यवस्था बनाने पर जोर दिया जा रहा है।
संबंधित समाचार

भारत-वेस्टइंडीज T20 महामुकाबला:होलकर स्टेडियम में क्रिकेट का जुनून; तिरंगे के रंग में रंगे फैंस, वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी

देखिये वीडियो, इंडिगो की फ्लाइट में अचानक लगी आग:करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग; यात्रियों में मचा हड़कंप

जल संकट से निपटने की तैयारी:6 हजार सरकारी बोरिंग की होगी जांच; 500 से ज्यादा पर कब्जे की आशंका

रिहाई के बाद फिर आंदोलन की तैयारी:अभिजीत दीपके बोले- पाबंदियां हमें विरोध करने से नहीं रोक पाएंगी

आदिवासी परिवारों पर कार्रवाई का आरोप:फसलें नष्ट करने और मकान तोड़ने से बढ़ी चिंता; केंद्रीय मंत्री के निर्देशों की अनदेखी का दावा

मिलावटखोरों पर शिकंजा:मावा और घी की सघन जांच हुई शुरू

मां शैलपुत्री का संदेश:शारदीय नवरात्रि प्रथम दिवस भीड़ के पीछे नहीं; अपने लक्ष्य की ओर चलो

थाने में मारपीट के आरोपों के बीच भाजपा कार्यकर्ता की तबीयत बिगड़ी:सीने में दर्द के बाद ICU में किए गए भर्ती; हार्ट अटैक की आशंका

मजदूर का शव कमरे में पंखे से लटका मिला:10 महीने पहले बना था पिता; पड़ोसी ने खिड़की से देखा तो पता चला

राजधानी जा रहे युवा कांग्रेस नेताओं को रेलवे स्टेशन पर पकड़ा:थाने ले गई पुलिस; लोकतांत्रिक अधिकारों के हनन का लगाया आरोप

25 लाख लेने के बाद भी बुजुर्ग से 10 हजार वसूले:पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा का करीबी बताकर रौब झाड़ने वाला फरार

भारत-वेस्टइंडीज टी-20 महामुकाबला:क्रिकेट प्रेमियों में भारी उत्साह; 1500 पुलिसकर्मी संभालेंगे सुरक्षा, एंट्री गेट पर लगी लंबी लाइन

बदमाशों को नहीं कानून का खौफ!:सोशल मीडिया पर वायरल दो वीडियो; कार्रवाई नहीं होने पर उठ रहे सवाल

मैच से पहले नगर निगम को मिले 15 लाख रुपए:टिकट बिक्री के हिसाब से बाद में जमा होगी बाकी राशि

इस जिले को मेट्रोपॉलिटन एरिया से जोड़ने की तैयारी:540 करोड़ से सड़क का होगा उन्नयन; सीएम ने बच्चों को गिफ्ट किया सांदीपनि स्कूल

यातायात व्यवस्था होगी बेहतर:इस पुल का चौड़ीकरण 4-5 दिन में होगा शुरू; इतने करोड़ होंगे खर्च

मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट 2026 में आया 3,729 करोड़ का निवेश:सीएम डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में टूरिज्म इको सिस्टम को मिलेगा बूस्ट

देखिए वीडियो, ‘अब असली लड़ाई शुरू होगी’:सीजेपी का मोदी-शाह पर तीखा हमला; ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर आंदोलन तेज करने का ऐलान

जमीन बेची महिला ने रकम पर हिस्ट्रीशीटर पिता-पुत्र का कब्जा:सालभर से भटक रही पीड़िता ने की डीआईजी को शिकायत; एसडीओपी और टीआई को जांच के दिए निर्देश

जानलेवा हमले के आरोपी गिरफ्तार:भागते समय बाइक से गिरे, तीनों के पैर टूटे
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!