खबर
Top News

1.07 करोड़ रुपए बकाया, फिर भी पटाखा बाजार की जमीन के आवंटन की तैयारी: आईडीए की स्कीम-97 की जमीन पर राशि वसूली लंबित

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

07 अक्टूबर 2026, 2:41 pm
शेयर करें:
1.07 करोड़ रुपए बकाया, फिर भी पटाखा बाजार की जमीन के आवंटन की तैयारी

अस्थायी लाइसेंसों के कथित किराए और जीएसटी अनुपालन पर भी उठे सवाल

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
रीजनल पार्क स्थित अस्थायी थोक पटाखा बाजार की जमीन को लेकर बकाया राशि का विवाद अभी खत्म नहीं हुआ है, वहीं आगामी दीपावली के लिए अस्थायी थोक और खेरची पटाखा लाइसेंस जारी करने की प्रक्रिया भी सवालों के घेरे में आ गई है।

आईडीए की स्कीम नंबर 97 की जमीन के संबंध में पटाखा व्यापारी एसोसिएशन से जुड़े दो अलग-अलग मामलों में करीब 1.07 करोड़ रुपए की राशि प्लस जीएसटी निर्धारित किए जाने की जानकारी का खुलासा हुआ है। शिकायत में आरोप है कि संबंधित राशि की वसूली पूरी हुए बिना ही दोबारा जमीन आवंटन की गतिविधियां शुरू कर दी गईं।

राशि की वसूली समय पर नहीं... दस्तावेजों के अनुसार, इंदौर विकास प्राधिकरण के संपदा अधिकारी ने 9 अक्टूबर 2025 को इस संबंध में मुख्य कार्यपालन अधिकारी को सूचना प्रेषित की थी। वहीं कार्यपालन यंत्री कमलसिंह को आवश्यक कार्रवाई के लिए मामला भेजा गया था।

अतिरिक्त क्षेत्रफल के उपयोग की राशि जमा कराने का दायित्व सहायक यंत्री कपिलदेव भल्ला को सौंपे जाने की बात भी दस्तावेजों में सामने आई है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि राशि की वसूली समय पर नहीं हो सकी और पूरे मामले में जिम्मेदारी तय करने की जरूरत है।

41 अस्थायी लाइसेंस, 11 पर किराये पर देने की शिकायत... इसी बीच 30 अगस्त को कलेक्टर को दिए गए आवेदन में रीजनल पार्क की अस्थायी पटाखा दुकानों के लाइसेंस आवंटन की प्रक्रिया की जांच की मांग की गई है।

शिकायत के मुताबिक हर वर्ष करीब 41 अस्थायी लाइसेंस जारी होते हैं और इनमें से करीब 11 लाइसेंसधारकों द्वारा दुकान या लाइसेंस कथित तौर पर अन्य लोगों को 3 से 5 लाख रुपए सालाना किराए पर दिए जाने की शिकायत है।

आवेदन में पिछले सात वर्षों के लाइसेंस रिकॉर्ड की जांच, लगातार लाइसेंस प्राप्त करने वालों की सूची और लाइसेंसधारक के वास्तविक पटाखा कारोबार का सत्यापन कराने की मांग की गई है।

\इसके लिए गुमास्ता, जीएसटी, पुराने वैट रिकॉर्ड, टैक्स रिटर्न और आयकर रिटर्न जैसे दस्तावेजों से कारोबार की पुष्टि करने का सुझाव दिया गया है।

कच्चे बिल से जीएसटी अनुपालन पर भी सवाल... शिकायत में थोक और खेरची पटाखा दुकानों पर ग्राहकों को कथित रूप से कच्चे बिल दिए जाने का आरोप लगाते हुए जीएसटी अनुपालन की जांच की मांग की गई है। यदि जांच में कर चोरी या बिना बिल बिक्री की पुष्टि होती है तो संबंधित विभाग द्वारा नियमानुसार कार्रवाई का मुद्दा भी सामने आ सकता है।

हर साल सुरक्षा जांच, फिर भी भंडारण क्षमता पर सवाल... दीपावली को देखते हुए प्रशासन ने पटाखा दुकानों और संबंधित प्रतिष्ठानों में सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन कराने के निर्देश दिए हैं।

मजिस्ट्रेट और संबंधित अधिकारियों को दुकानों का निरीक्षण कर फायर सेफ्टी उपकरणों समेत आवश्यक सुरक्षा व्यवस्थाएं जांचने को कहा गया है। औद्योगिक क्षेत्रों में भी फायर सेफ्टी व्यवस्था मजबूत रखने के निर्देश दिए गए हैं।

इसी के साथ शिकायत में विस्फोटक अधिनियम के तहत निर्धारित क्षमता से अधिक पटाखा भंडारण की जांच पर भी सवाल उठाए गए हैं। आरोप है कि हर वर्ष निरीक्षण तो होते हैं, लेकिन कार्रवाई कुछ मामलों तक सीमित रह जाती है। ऐसे में इस बार लाइसेंस जारी करने से पहले जमीन आवंटन, बकाया राशि, वास्तविक लाइसेंसधारी, जीएसटी अनुपालन और निर्धारित भंडारण क्षमता, इन सभी बिंदुओं की जांच की मांग उठी है।

कलेक्टर बोले-आईडीए से लेंगे जानकारी... कलेक्टर शिवम वर्मा ने कहा, ‘यह फीस आईडीए द्वारा वसूली की जाती है। आईडीए से संबंधित जानकारी और रिपोर्ट ली जाएगी। संबंधित रिपोर्ट के आधार पर ही आगे की कार्रवाई की जाएगी और आवश्यक होने पर लाइसेंस जारी किया जाएगा।’

संबंधित समाचार

देखिए वीडियो, कचरे में मिली महापौर की तस्वीर
Top News

देखिए वीडियो, कचरे में मिली महापौर की तस्वीर:वायरल होते ही निगम ने उठाया ढेर; 24 घंटे से जमा कचरा कुछ घंटों में साफ

4 minutes ago
हफ्ता देने के बाद भी 1.25 लाख की अतिरिक्त वसूली
Top News

हफ्ता देने के बाद भी 1.25 लाख की अतिरिक्त वसूली:मंत्री से शिकायत; वन विभाग के सिंडिकेट का खुलासा

5 minutes ago
कम बारिश ने बढ़ाई चिंता
Top News

कम बारिश ने बढ़ाई चिंता:गर्मियों में जलसंकट का खतरा; निगम ने 6 महीने की तैयारी शुरू की

11 minutes ago
फरियादी की शिकायत पर आज होगा मुख्य हमलावरों पर केस दर्ज
Top News

फरियादी की शिकायत पर आज होगा मुख्य हमलावरों पर केस दर्ज:व्यापारी पर हमला करने वाले दो बदमाशों को भेजा गया जेल

13 minutes ago
मर्डर वेपन को लेकर टीआई वर्मा को हाई कोर्ट से राहत
Top News

मर्डर वेपन को लेकर टीआई वर्मा को हाई कोर्ट से राहत:विभागीय जांच पर रोक

16 minutes ago
इन कंपनियों की जैकेट पहनकर गर्लफ्रेंड को धमकाने पहुंचे युवक
Top News

इन कंपनियों की जैकेट पहनकर गर्लफ्रेंड को धमकाने पहुंचे युवक:दो बाइक से आए इतने आरोपी; ज्वलनशील पदार्थ फेंककर भागे, इतने गिरफ्तार

20 minutes ago
बिना नंबर की गाड़ियों में माल ढुलाई का खेल कमिश्नर से माफिया पर कार्रवाई की मांग
Top News

बिना नंबर की गाड़ियों में माल ढुलाई का खेल कमिश्नर से माफिया पर कार्रवाई की मांग:जीएसटी-मंडी शुल्क चोरी और धमकी देने की शिकायत

21 minutes ago
मकान मालिक से विवाद की शिकायत लेकर थाने पहुंचीं महिलाएं
Top News

मकान मालिक से विवाद की शिकायत लेकर थाने पहुंचीं महिलाएं:टीआई-एसीपी से धक्का-मुक्की का आरोप; तीनों हिरासत में

36 minutes ago
शौक पूरे करने के लिए करते थे चोरी, तीन गिरफ्तार
Top News

शौक पूरे करने के लिए करते थे चोरी, तीन गिरफ्तार

38 minutes ago
फर्जी क्राइम ब्रांच मामले में शाहरुख उर्फ पेट्रोल गिरफ्तार
Top News

फर्जी क्राइम ब्रांच मामले में शाहरुख उर्फ पेट्रोल गिरफ्तार

43 minutes ago
कारोबारी को कोर्ट से झटका
Top News

कारोबारी को कोर्ट से झटका:अग्रिम जमानत याचिका खारिज; करोड़ों रुपए की धोखाधड़ी है आरोप

about 1 hour ago
मंत्री ने दिलाया ‘विकसित भारत’ का संकल्प
Top News

मंत्री ने दिलाया ‘विकसित भारत’ का संकल्प:तिरंगा लेकर पहुंचे हजारों कार्यकर्ता; मशाल लेकर अपनी-अपनी विधानसभा के लिए निकले

about 1 hour ago
राजवाड़ा पर एसबीआई इमारत का स्ट्रक्चर ढहा बैंक और निगम की लापरवाही का खुलासा
Top News

राजवाड़ा पर एसबीआई इमारत का स्ट्रक्चर ढहा बैंक और निगम की लापरवाही का खुलासा:महालक्ष्मी मंदिर परिसर में मलबा गिरने से फैली दहशत; बाल-बाल बचे राहगीर

about 1 hour ago
फिर धंसी सड़क... परदेशीपुरा में खोखली जमीन पर हवा में लटका कांक्रीट का स्लैब
Top News

फिर धंसी सड़क... परदेशीपुरा में खोखली जमीन पर हवा में लटका कांक्रीट का स्लैब:नगर निगम में भ्रष्टाचार और घटिया निर्माण का खुलासा

about 1 hour ago
देखिये वीडियो, 450 करोड़ के वर्ल्ड क्लास रेलवे स्टेशन की सुरक्षा पर सवाल
Top News

देखिये वीडियो, 450 करोड़ के वर्ल्ड क्लास रेलवे स्टेशन की सुरक्षा पर सवाल:प्लेटफॉर्म पर घूमती दिखी भैंसें; प्रधानमंत्री ने किया था उद्घाटन

about 1 hour ago
पंद्रह ग्राम ब्राउन शुगर के मामले में सप्लायर गिरफ्तार
Top News

पंद्रह ग्राम ब्राउन शुगर के मामले में सप्लायर गिरफ्तार:बैकवर्ड लिंक से खुला नेटवर्क; आरोपी पर पहले से एनडीपीएस-आर्म्स एक्ट समेत 4 केस

about 1 hour ago
मंदिर परिसर में मांस के टुकड़े मिलने पर हंगामा
Top News

मंदिर परिसर में मांस के टुकड़े मिलने पर हंगामा:बजरंगियों के गंभीर आरोप; थाने में शिकायत की तैयारी

about 1 hour ago
महिला डॉक्टर पर जानलेवा हमला
Top News

महिला डॉक्टर पर जानलेवा हमला:दोस्त ने तीन राउंड फायरिंग की; कनपटी को छूकर निकली गोली

about 1 hour ago
छात्रा का चुपके से वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर किया वायरल
Top News

छात्रा का चुपके से वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर किया वायरल:आरोपी शाहनवाज हिरासत में; लोगों ने किए आपत्तिजनक कमेंट

about 1 hour ago
बसों की अचानक चेकिंग से मचा हड़कंप
Top News

बसों की अचानक चेकिंग से मचा हड़कंप:3 चालक नशे में मिले; चलती बस में बीड़ी पीता दिखा ड्राइवर, 6 पर हुई कार्रवाई

about 2 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!