भूकंप सहित आपदाओं से बचाव के गुर सीखने जुटे युवा: आपदा पूर्व तैयारी एवं क्षमतावर्धन कार्यशाला सम्पन्न; 100 से अधिक प्रतिभागियों ने लिया प्रशिक्षण
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के होलकर विज्ञान महाविद्यालय स्थित यशवंत सभागार में आज "भूकंप पूर्व तैयारी एवं क्षमतावर्धन कार्यक्रम" के अंतर्गत एक दिवसीय जागरूकता एवं क्षमता संवर्धन कार्यशाला सम्पन्न हुई। सामाजिक सरोकारों से जुड़े इस आयोजन में विभिन्न महाविद्यालयों एवं संस्थानों से आए 100 से अधिक प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यशाला में प्रतिभागियों को भूकंप, रेल दुर्घटना, सर्पदंश एवं अग्निकांड जैसी आपदाओं से बचाव और राहत कार्यों की विस्तृत जानकारी दी गई। प्लाटून कमांडर रोहन रायकवार, सुमित खरे एवं निलेश डामोर ने व्याख्यान एवं व्यावहारिक प्रशिक्षण के माध्यम से प्रतिभागियों को आपदा प्रबंधन के महत्वपूर्ण पहलुओं से अवगत कराया।
ग्रीष्म ऋतु को ध्यान में रखते हुए लू एवं हीट स्ट्रोक से बचाव के उपायों पर भी विशेष प्रशिक्षण दिया गया। प्रतिभागियों को आपदा प्रबंधन उपकरणों का प्रत्यक्ष प्रदर्शन कर उनकी व्यावहारिक समझ को और अधिक मजबूत बनाया गया।
कार्यक्रम का संचालन SDERF जिला कमांडेंट राजेश जैन के मार्गदर्शन में हुआ। वहीं जिला आपदा प्रबंधन प्रभारी चरणजीत सिंह हुड्डा (डिप्टी कलेक्टर इंदौर) के सतत मार्गदर्शन ने आयोजन को प्रशासनिक मजबूती प्रदान की।
होलकर विज्ञान महाविद्यालय के स्टाफ ने भी आयोजन को सफल बनाने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई। संवाद, प्रशिक्षण, प्रत्यक्ष प्रदर्शन और प्रशासनिक समन्वय से परिपूर्ण यह कार्यशाला इंदौर जिले में आपदा पूर्व तैयारी एवं क्षमतावर्धन की दिशा में एक अनुकरणीय पहल बनकर सामने आई।
संबंधित समाचार

दूसरों की हाजिरी लेने वाले थानेदार खुद गैरहाजिर:एसपी ने किया निलंबित

हम्मालों के विवाद में पिस रहे किसान:मंडी में तुलाई रुकी तो सड़क पर उतरे अन्नदाता

अस्पताल की पार्किंग सड़क पर:मरीजों के साथ राहगीर भी परेशान; यातायात पुलिस ने की कार्रवाई

स्टेशनरी लेने गई 11 साल की छात्रा से छेड़छाड़ का आरोप:57 वर्षीय पुस्तकालय संचालक गिरफ्तार

गुना में दर्दनाक सड़क हादसा:दो बाइकों की भिड़ंत में चार लोगों की थमीं सांसें

राज्यसभा चुनाव का विवाद:जवाब देने में आनाकानी पर तीन सांसदों पर हाईकोर्ट ने लगाया जुर्माना

प्रयागराज से जबलपुर तक नशीले इंजेक्शनों की तस्करी:चार हजार इंजेक्शन के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

कैंसर पीड़ित कैदी के इलाज में लापरवाही पर हाईकोर्ट सख्त:डीजीपी से एसएसपी तक की कार्यप्रणाली कठघरे में

महिला आरक्षण की आड़ में परिसीमन की तैयारी:विवेक तन्खा ने केंद्र की मंशा पर उठाए सवाल

कॉलेज परिसर में मची अफरा-तफरी:विवाद की वजह तलाश रही पुलिस

शहर में मीट दुकानों की निगरानी का हिसाब कौन देगा:निरीक्षण में मिली अनियमितता तो लगाया ताला

कनाड़िया पुलिस की तत्परता से तीन आरोपी गिरफ्त में:महंगे शौक और नशे के लिए की वारदात

प्रतिबंधित रास्तों पर दौड़ रहे 350 ई-रिक्शा रोक किए डायवर्ट:ड्रोन से भी रखी नजर; नियम तोड़ने वाले चालकों पर कार्रवाई

मंडी शिफ्ट करने की तैयारी:सुविधाओं का अब निगम को आया ख्याल

वीडियो देखिये, योगी के नेतृत्व में उत्तरप्रदेश में भाजपा सरकार की होगी हैट्रिक:मशहूर अभिनेत्री ने आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर जताया जीत का भरोसा

कृष्णबाग मामले में मनोज नागर की भूमिका पर सवाल:मीडिया के सवालों पर अधिवक्ता ने साधी चुप्पी

प्रशिक्षु सिविल सेवा अधिकारियों ने समझा शहर का प्रशासनिक मॉडल:कलेक्टर से मुलाकात कर जानीं स्वच्छता और विकास की व्यवस्थाएं

हत्यारा बेटा तीन दिन के रिमांड पर:मकान मालिक पिता-पुत्र भी गिरफ्तार

बच्चों को फेल करने की धमकी देने वाले प्राचार्य ने मांगी माफी:हॉस्टल में एसडीएम को मिलीं कई अनियमितताएं; कलेक्टर बोले- होगी सख्त कार्रवाई, कांग्रेस ने किया घेराव

मजाक में गाली- विरोध करने पर बाल पकड़कर पीट दिया:बस स्टैंड पर मारपीट का वीडियो वायरल; दो युवतियों पर केस
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!