धर्मस्थल दर्शन के लिए जा रहे युवकों की कार पलटी: सामने से आई कार को बचाने में हादसा; दो गंभीर घायल
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, मंदसौर।
मंदसौर जिले में रविवार को एक सड़क हादसा हो गया, जब दर्शन के लिए जा रहे युवकों की कार अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि अन्य तीन सुरक्षित बच गए।
सामने से आई कार को बचाने में बिगड़ा संतुलन
घटना दलोदा थाना क्षेत्र के आक्या गांव के पास हुई। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार कार सामने से आ रही दूसरी गाड़ी को बचाने के प्रयास में अचानक अनियंत्रित हो गई और पलट गई।
कार में पांच युवक थे सवार
जानकारी के अनुसार कार में कुल पांच युवक सवार थे। ये सभी उज्जैन और शाजापुर से राजस्थान स्थित सांवलिया सेठ मंदिर के दर्शन के लिए निकले थे।
दो युवकों को आई गंभीर चोटें
हादसे में ऋषभ पाटीदार (25) निवासी उज्जैन को हाथ और शरीर के अन्य हिस्सों में अंदरूनी चोटें आई हैं, जबकि लक्की राठौर (21) निवासी शाजापुर के मुंह और पैर में गंभीर चोट लगी है।
प्राथमिक इलाज के बाद जिला अस्पताल रेफर
घटना की सूचना मिलते ही एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायलों को पहले धुंधड़का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को मंदसौर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया, जहां उनका इलाज जारी है।
टला बड़ा हादसा
गनीमत रही कि इस दुर्घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। हालांकि तेज रफ्तार और अचानक नियंत्रण खोने की वजह से बड़ा हादसा हो सकता था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
संबंधित समाचार

शोरूम विवाद मामले में बड़ा फैसला:इन पुलिस अधिकारियों को मिली राहत

फैमिली कोर्ट में वकीलों का प्रदर्शन:प्रिंसिपल जज की कार्यशैली पर उठाए सवाल; की ये मांग

आदिवासियों के घर तोड़ने पर सरकार सख्त:केंद्रीय मंत्री के धरने के बाद मुख्यमंत्री ने दिए जांच के आदेश

महंगाई का एक और झटका:इस कंपनी ने बढ़ाए पेट्रोल-डीजल के दाम; इतने रुपए हुआ महंगा

धार्मिक आयोजनों में महिलाओं की सुरक्षा के लिए पुलिस अलर्ट:कमिश्नर ने 15 शक्ति मोबाइल टीमों को किया रवाना; हेल्पलाइन नंबर किए जारी

मारपीट के दो मामले:पति की प्रेमिका पर पत्थर से हमला करने का आरोप; जमीन विवाद में किसान को पीटा

विशेष जूपिटर अस्पताल की क्रूरता ‘पेशेंट’ नहीं ‘मनी फर्स्ट’:मरीज की जान से खिलवाड़; बिना जांच पैर काटने का फरमान और संदिग्ध मौत

माता की भक्ति के साथ महाप्रसादी का वितरण शुरू

भीषण सड़क हादसा:स्कॉर्पियो की टक्कर से मैनेजर और कर्मचारी की मौत

भीड़ में दिखा बदमाश तो एप से तुरंत खुलेगी कुंडली:हवाबाजी करने वाले अपराधियों पर रहेगी तकनीकी नजर

अभिनेता,नेताओं से यारी टोपीबाज पटवा का खेल भारी:सट्टेबाजी के बाद अब मनी लांड्रिंग; हवाला और ब्लैक मनी को व्हाइट करने का गौरखधंधा

सड़क चौड़ीकरण के विरोध में बाजार बंद:व्यापारियों ने किया प्रदर्शन; कहा- रोजाना करोड़ों का कारोबार हो रहा प्रभावित

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने काजीरंगा से आए आठ भैंसों को बाड़े में छोड़ा:कान्हा टाइगर रिजर्व में सौ साल बाद लौटे जंगली भैंसे

नशे में धुत कार चालक ने 3-4 लोगों को मारी टक्कर:लोगों ने पीछा कर आरोपी को पकड़ा; कार में मिली शराब की बोतल

एरोड्रम कांड में अब फुटेज और बयानों की परीक्षा:पुलिसकर्मियों के सस्पेंशन से चार पर कार्रवाई तक कैसे बदली कहानी

आज फिर खुलेगी गैंगस्टर सतीश भाऊ और गुर्गों की जालसाजी की कुंडली:दस्तावेजी साक्ष्यों के साथ दोपहर को होंगे जालसाजी के शिकार राहुल यादव के बयान

बाहर टिकट ब्लैक तो स्टेडियम में हुई मारपीट वीडियो वायरल:लसूड़िया पुलिस ने दो नाबालिगों को पकड़ा, चार टिकट जब्त

देखिये वीडियो, ऑनलाइन सट्टेबाजी-कैसीनो नेटवर्क का खुलासा:एक आरोपी गिरफ्तार; दो की तलाश जारी, लाखों रुपए के प्रीमियम मोबाइल जब्त

भक्ति के रंग गरबे की उमंग:आकर्षक विद्युत सज्जा और हाईटेक सेल्फी पॉइंट बने आकर्षण

कॉलेज के बाहर भूख हड़ताल पर बैठे छात्र:इन मांगों को लेकर डटे; बोले- न्याय नहीं मिला तो प्राण त्याग देंगे
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!